HINDI BRIDGE COURASE 9TH HINDI पाठ - 6 डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम (आत्मकथा)
BRIDGE COURSE HINDI
Class - 9th
अध्याय - 6
डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम (आत्मकथा)
कक्षा 9वीं हिन्दी ब्रिज कोर्स पाठ 5
गायत्री कोचिंग क्लासेस
डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम
(आत्मकथा)
मेरे बाल्यकाल में पुस्तकें एक दुर्लभ वस्तु की तरह हुआ करती थीं। हमारे यहाँ स्थानीय स्तर पर एक पूर्व क्रांतिकारी मानिकम का निजी पुस्तकालय था। उन्होंने घर से पढ़ने के लिए उत्साहित किया। मैं अक्सर उनके घर से पढ़ने के लिए किताबें ले आया करता था।
दूसरे जिस व्यक्ति का मेरे बाल जीवन पर गहरा असर पड़ा, वह थे मेरे चचेरे भाई शम्सुद्दीन। वह रामेश्वरम् में अखबारों के एक मात्र वितरक थे। इन अखबारों मे स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित ताज़ा ख़बरें, ज्योतिष से जुड़े संदर्भ और मद्रास (जो अब चेन्नई/चैन्ने) सर्राफा बाज़ार के भाव प्रमुखता से दिए होते थे। महानगरी दृष्टिकोण रखने वाले कुछ महापुरुषों के बारे में चर्चाएँ करते थे। पाठक हिटलर, महात्मा गाँधी और जिन्ना के बारे में अखबार में जो कुछ छपा होता, वह सब मेरी समझ से परे था, इसलिए शम्सुद्दीन के ग्राहकों को अख़बार बाँटने से पहले मैं सिर्फ अख़बार में छपी तस्वीरों पर नज़र डालकर ही संतोष कर लेता था।
हर बच्चा एक विशेष आर्थिक, सामाजिक और भावनात्मक परिवेश में कुछ वंशगत गुणों के साथ जन्म लेता है, फिर संस्कारों के अनुरूप उसे ढाला जाता है। मुझे अपने पिताजी से विरासत के रूप में ईमानदारी और आत्मानुशासन मिला तथा माँ से ईश्वर में विश्वास और करुणा का भाव। यह गुण मेरे तीनों भाई-बहनों को भी विरासत में मिले।
बचपन में मेरे तीन पक्के दोस्त थे रामानंद शास्त्री, अरविंदन और शिवप्रकाशन। ये तीनों ही हिन्दू परिवारों से थे। रामानंद शास्त्री तो रामेश्वरम् मंदिर के सबसे बड़े पुजारी पं० लक्ष्मण शास्त्री का बेटा था। अलग-अलग धर्म, पालन-पोषण, पढ़ाई-लिखाई को लेकर हम में से किसी भी बच्चे ने कभी भी आपस में कोई भेदभाव महसूस नहीं किया। मेरी माँ और दादी घर के बच्चों को सोते समय 'रामायण' के किस्से और पैगंबर मुहम्मद से जुड़ी घटनाएँ सुनाती थी।
जब मैं पाँचवी कक्षा में था तब एक दिन एक शिक्षक हमारी कक्षा में आए। मैं टोपी पहना करता था, जो मेरे मुसलमान होने का प्रतीक था। मैं कक्षा में हमेशा आगे की पंक्ति में जनेऊ पहने रामानंद शास्त्री के साथ बैठा करता था। नए शिक्षक को एक हिंदू लड़के का मुसलमान लड़के के साथ बैठना अच्छा नहीं लगा। उन्होंने मुझे पीछे वाली बेंच पर बिठा दिया। मुझे बहुत बुरा लगा। रामानंद के चेहरे पर रुआँसी के भाव थे, उनकी मुझ पर गहरी छाप पड़ी।
स्कूल की छुट्टी होने पर हम घर गए और सारी घटना अपने घरवालों को बताई। यह सुनकर लक्ष्मण शास्त्री ने उस शिक्षक को बुलाया और कहा कि उसे निर्दोष बच्चों के दिमाग में इस तरह सामाजिक असमानता एवं सांप्रदायिकता का विष नहीं घोलना चाहिए। हम सब भी उस वक़्त वहाँ मौजूद थे। लक्ष्मण शास्त्री ने उस शिक्षक से साफ-साफ कह दिया कि या तो वह क्षमा माँगे या फिर स्कूल छोड़कर यहाँ से चला जाए। उस शिक्षक ने अपने किए व्यवहार पर न सिर्फ दुःख व्यक्त किया बल्कि लक्ष्मण शास्त्री के कड़े रुख एवं धर्म निरपेक्षता में उनके विश्वास से उस नौजवान शिक्षक में अंततः बदलाव आ गया।
अब्दुल कलाम
कार्यपत्रक-1
श्रुतलेख - शिक्षक द्वारा बोले गए शब्दों को लिखिए-
कार्यपत्रक-2
निम्नलिखित शब्दों की सन्धि कीजिए-
तथा + एवं = तथैव
पौ + अक = पावक
सु + आगत = स्वागत
सुर + ईश = सुरेश
देव + आलय = देवालय
पुरूष + अर्थी = पुरूषार्थी
मही + ईष = महीष
भौ + उक = भावुक
निम्न शब्दों का सन्धि-विच्छेद कीजिए-
सरलार्थ = सरल + अर्थ
देवर्षि = देव + ॠषि
नारीश्वर = नारी + ईश्वर
निर्धन = नि + धन
यद्यपि = यदि + अपि
शयन = शे + अन
नाविक नौ + इक
लोकोक्ति लोक + उक्ति
कार्यपत्रक-3
मूल शब्दों के बाद में दिए गए शब्दांश जोड़कर शब्द बनाइए।
विज्ञान + इक = वैज्ञानिक
प्रयोग + शाला = प्रयोगशाला
प्रतिभा + वान = प्रतिभावान
स्वभाव + इक = स्वभाविक
सम्मान + इत = सम्मानित
भारत + ईय = भारतीय
गाड़ी + वाला गाड़ीवाला
लकड़ + हारा लकड़हारा
चट + नी चटनी
पालन + हार पालनहार
फूॕक + नी फूॕकनी
धन + वान धनवान
गरीब + ई गरीबी
कड़वा + आहट. कड़वाहट
किराये+ दार किरायेदार
दुकान + दार दुकानदार
गायत्री कोचिंग क्लासेस
सम्पर्क करे 8878872479 8085872479
कार्यपत्रक-4
नीचे दी गई सूची में वैज्ञानिकों की खोज के अनुसार मिलान कीजिए ।
1. सर आइज़क न्यूटन. 1 धूमकेतु
2. अल्फ्रेड नोबेल. 2. टेलीस्कोप
3. एमिल बेर्लिनेर. 3. टेलीफोन
4. एडमंड हैली 4. नेपियर लघु गणक
5. गैलीलियो गैलिली 5. रेडियम
6. अलेक्जेंडर ग्राहम बेल 6. डायनामाइट
7. जॉन नैपियर 7. ग्रामोफोन
8. मेरी क्युरी 8. गति के नियम
उत्तर -
सर आइज़क न्यूटन. गति के नियम
2. अल्फ्रेड नोबेल. डायनामाइट
3. एमिल बेर्लिनेर. ग्रामोफोन
4. एडमंड हैली धूमकेतु
5. गैलीलियो गैलिली टेलीस्कोप
6. अलेक्जेंडर ग्राहम बेल टेलीफोन
7. जॉन नैपियर 7नेपियर लघु गणक
8. मेरी क्युरी रेडियम
कार्यपत्रक-5
(1). कॉलम 'अ' में दिए गए समानार्थी शब्दों का मिलान कॉलम 'ब' में दिए गए शब्दों से कीजिए-
कॉलम 'अ'-
1. दुर्लभ 2. पुस्तकालय
3. वितरण
4. आत्मकथा
5. आर्थिक
6. दृष्टिकोण
कॉलम 'ब'-
स्वयं की कहानी
अर्थ से संबंधित
बाँटना
कठिनता से प्राप्त
पुस्तक घर, जिसमें बैठकर पुस्तक, पत्र-पत्रिका आदि पढ़ते है।
देखने का नजरिया
(ii) दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिख कर वाक्य बनाइए
शब्द विलोम शब्द वाक्य
ईमानदार. बेईमान. बेईमान लोगों से सदैव सावधान रहना चाहिए।
विश्वास अविश्वास मोहन पर अविश्वास मत करो।
धर्म अधर्म हमें अधर्म के मार्ग पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए।
नौजवान बुढ़ा हम एक दिन बूढ़े हो जाएंगे
असमानता समानता हमें समानता का अधिकार है।
दुःख सुख सफलता का मार्ग सुख दुखों से भर
गुण अवगुण व्यक्ति को अपने अवगुण नहीं दिखते
अंत प्रारंभ आज से हम पढ़ाई का प्रारंभ करेंगे
गायत्री कोचिंग क्लासेस
सम्पर्क करे 8878872479 8085872479
कक्षा 9वीं हिन्दी ब्रिज कोर्स सम्पूर्ण हल
गायत्री कोचिंग क्लासेस
सम्पर्क करे 8878872479 8085872479
गायत्री कोचिंग क्लासेस
सम्पर्क करे 8878872479 8085872479








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें