कक्षा 12th भूगोल प्रैक्टिस सेट - D MP BOARD MODAL PAPER BY GAYATRI COACHINGH CLASSES CHOURAI
वार्षिक परीक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण
विषय - भूगोल
कक्षा- 12th
निर्देश:
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न क्र. 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प 5 अंक, रिक्त स्थान 6 अंक, सही जोड़ी 5 अंक, सत्य / असत्य 6 अंक एक शब्द / वाक्य में उत्तर 6 अंक के प्रश्न होंगे।
(iii) प्रश्न क्र. 6 से 20 तक के सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिये गये हैं|
(iv) प्रश्न क्र. 6 से 13 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 02 अंक आंवटित हैं। शब्द सीमा 30 शब्द हैं।
(v) प्रश्न क्र. 14 से 17 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 03 अंक आंवटित हैं। शब्द सीमा 75 शब्द हैं।
(vi) प्रश्न क्र. 18 विश्लेष्णात्मक प्रश्न हैं। प्रश्न के लिए 04 अंक आंवटित हैं। शब्द सीमा 120 शब्द हैं।
(vii) प्रश्न क्र. 19 व 20 विश्व तथा भारत के मानचित्र पर आधारित प्रश्न हैं प्रत्येक प्रश्न के लिए 05 अंक आंवटित हैं। (viii) प्रश्न क्र. 19 व 20 को विश्व तथा भारत के मानचित्र में दर्शाकर उत्तर पुस्तिका में संग्लग्न कीजिए ।
1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए- (1X5=5))
(1) आमूलवादी रेडीकल विचारधारा का प्रतिपादन किसने किया-
(अ) रेडजेल (ब) मार्क्स (स) ग्राफिक टेलर (द) ब्लाश
(ii) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक हैं
(अ) यूरोप महाद्वीप (ब) एशिया महाद्वीप
(स) अफ्रीका महाद्वीप (द) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
(iii) निम्नलिखित में से कौन सा एक तृतीयक क्रियाकलाप हैं-
(अ) कृषि (ब) पशुपालन (स) संचार (द) उद्योग
(iv) राष्ट्रीय युवा नीति का शुभारंभ हुआ हैं -
(अ) जनवरी 2014 (ब) फरवरी 2014
(स) मार्च 2014 (द) अप्रैल 2014
(v) निम्नलिखित में से जल किस प्रकार का संसाधन हैं-
(अ) अजैव संसाधन (ख) अजैव संसाधन
(स) अचकीय संसाधन (द) चकीय संसाधन
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
(i) बेंदा मध्य भारत के ......क्षेत्र के जंगलों में रहता हैं।
(ii) मानव विकास की अवधारणा का प्रतिपादन......... के द्वारा किया गया था।
(iii) बिग इंच पाइपलाइन के द्वारा ......परिवहन किया जाता है।
(iv) पहली सम्पूर्ण जनगणना भारत देश में सन् ......में हुई थी।
(v) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रवेश द्वार को ......कहते है।
(vi) भरमौर जनजातीय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के.......जिले में हैं।
3. सही जोड़ियाँ बनाइए - (1 x 5 =5)
'A' 'B'
(i) विश्व में निम्नतम लिंग अनुपात (अ) भूमध्यसागरीय कृषि
(ii) सामूहिक कृषि (ब) गेहूँ
(iii) अंगूर की कृषि (स) कोयला
(iv) खाद्यान्न फसल (द) कोलखोज
(v) परम्परागत ऊर्जा संसाधन (ई) संयुक्त अरब अमीरात
4. सत्य / असत्य लिखिए -
(1) वेनेजुएला ओपेक का सदस्य देश हैं।
(ii) इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा हैं ?
(iii) कॉफी उष्णकटिबंधीय फसल नही हैं।
(iv) विश्व पर्यावरण और विकास आयोग का गठन कब किया गया था ?
(v) भारत कपास के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर हैं।
(vi) ई-मेल एक जन संचार का माध्यम हैं।
5. एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए -
(i) भारत में लिंगानुपात किस प्रकार ज्ञात किया जाता हैं ?
(ii) 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या कितनी हैं ?
(iii) भारत के किस राज्य में स्त्री साक्षरता दर न्यूनतम हैं ?
(iv) बड़ी लाईन या ब्राडगेज में रेल पटरियों के बीच दूरी कितनी होती हैं?
(v) स्थान बदलकर की जाने वाली कृषि क्या कहलाती हैं?
(vi) महानगर की जनसंख्या कितनी होती हैं ?
6 रेटजेल के अनुसार मानव भूगोल की परिभाषा लिखिए। 2 अंक
अथव
मानव भूगोल के उपक्षेत्रो के नाम लिखिए।
7 चलवासी पशुचारण किसे कहते हैं ? 2 अंक
अथवा
व्यापारिक पशुपालन किसे कहते हैं ?
गायत्री कोचिंग क्लासेस
पता - मैन बस स्टैंण्ड के पीछे शीतल ज्वेलर्स के सामने चन्दनवाड़ा रोड चौरई जिला - छिन्दवाड़ा
8 स्थानान्तरीय कृषि की दो विशेषताएँ लिखिए। 2 अंक
अथवा
व्यापारिक कृषि की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
9 कृषि आधारित उद्योगों के नाम लिखिए । 2 अंक
अथवा
कुटीर उद्योग की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
10 मानव विकास के स्तंभों के नाम लिखिए । 2 अंक
अथवा
मानव विकास में सतत पोषणीय विकास से क्या आशय हैं।
11 मुख्य श्रमिक किसे कहते हैं ? 2 अंक
अथवा
भारतीय श्रमिकों को व्यावसायिक संवर्ग में वर्गीकृत कीजिए।
12 गैरीसन नगर किसे कहते हैं ? 2 अंक
अथवा
प्रशासनिक नगरों के कोई दो उदाहरण लिखिए ।
13 प्रदूषक एवं प्रदूषण में क्या अंतर हैं ? 2 अंक
अथवा
वायु प्रदूषण के कोई दो स्त्रोत लिखिए।
14 जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारक लिखिए । 3 अंक
अथवा
प्रवास के अपकर्ष कारक कोई तीन लिखिए ।
15 लघु एवं वृहत उद्योग में कोई तीन अंतर लिखिए। 3 अंक
अथवा
प्राथमिक एवं द्वितीयक कियाकलाप में कोई तीन अंतर लिखिए।
16 ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या में कोई तीन अंतर लिखिए । अथवा
प्रवास के सामाजिक परिणाम लिखिए ।
17 बंजर व व्यर्थ भूमि एवं कृषि योग्य व्यर्थ भूमि में अंतर लिखिए ।
अथवा
रबी एवं खरीफ की फसल में कोई तीन अंतर लिखिए ।
18 इंदिरा गांधी नहर कमान क्षेत्र का सिंचाई पर क्या प्रभाव पड़ा लिखिए । 4 अंक
अथवा
भारतीय राष्ट्रीय जल नीति 2002 की विशेषताएँ लिखिए ।
19 विश्व के मानचित्र में निम्नलिखित दर्शाइए - 5 अंक
(i) नार्वे (ii) भूमध्य सागर (iii) ऑस्ट्रेलिया
(iv) पम्पास घास का मैदान
(v) संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
अथवा
(1) हिन्द महासागर (ii) न्यूजीलैण्ड (iii) रूर क्षेत्र
(iv) सिंगापुर बंदरगाह (v) न्यूयार्क शहर
20 भारत के मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-
(i) दिल्ली (ii) अरब सागर (iii) लक्ष्यद्वीप
(iv) प्रमुख चाय उत्पादक राज्य
(v) भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य
अथवा
(i) छोटा नागपुर का पठार (ii) मुम्बई
(iii) कोलकाता बंदरगाह (iv) अण्डमान निकोबार
(v) बंगाल की खाड़ी
J
गायत्री कोचिंग क्लासेस
पता - मैन बस स्टैंण्ड के पीछे शीतल ज्वेलर्स के सामने चन्दनवाड़ा रोड चौरई जिला - छिन्दवाड़ा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें