Class12th भूगोल मॉडल पेपर NCERT SOLUTION MP BOARD वार्षिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न .

  मध्यप्रदेश व्दारा संचालित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर  
  विषय - भूगोल  
  कक्षा - 12th  


निर्देश:
 (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। 
 (ii) प्रश्न क्र. 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिसमें सही विकल्प 5 अंक, रिक्त स्थान 6 अंक, सही जोड़ी 5 अंक, सत्य / असत्य 6 अंक एक शब्द / वाक्य में उत्तर 6 अंक के प्रश्न होंगे। 
 (iii) प्रश्न क्र. 6 से 20 तक के सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिये गये हैं|
 (iv) प्रश्न क्र. 6 से 13 तक अति लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 02 अंक आंवटित हैं। शब्द सीमा 30 शब्द हैं।
 (v) प्रश्न क्र. 14 से 17 तक लघुउत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 03 अंक आंवटित हैं। शब्द सीमा 75 शब्द हैं। 
 (vi) प्रश्न क्र. 18 विश्लेष्णात्मक प्रश्न हैं। प्रश्न के लिए 04 अंक आंवटित हैं। शब्द सीमा 120 शब्द हैं। 
 (vii) प्रश्न क्र. 19 व 20 विश्व तथा भारत के मानचित्र पर आधारित प्रश्न हैं प्रत्येक प्रश्न के लिए 05 अंक आंवटित हैं। (viii) प्रश्न क्र. 19 व 20 को विश्व तथा भारत के मानचित्र में दर्शाकर उत्तर पुस्तिका में संग्लग्न कीजिए ।


1 सही विकल्प का चयन कर लिखिए-           1×5 = 5 

(i) निम्नलिखित में से कौन सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है.
(अ) क्षेत्रीय विभिन्नता (ब) मात्रात्मक क्रांति
(ग) स्थानिक संगठन (द) अन्वेषण और वर्णन
उत्तर - (द) अन्वेषण और वर्णन

(ii) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप का जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक हैं
(अ) अफ्रीका (ब) यूरोप (स) एशिया (द) ऑस्ट्रेलिया 
उत्तर - (स) एशिया

(iii) निम्नलिखित में से कौन सा एक तृतीयक क्रियाकलाप हैं-
(अ) खेती (ब) बुनाई (स) व्यापार (द) आखेट
उत्तर -  (स) व्यापार

(iv) जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार भारत में सबसे कम जन घनत्व वाला राज्य हैं- 
(अ) बिहार (ब) पश्चिम बंगाल (स) अरुणाचल प्रदेश (द) उत्तर प्रदेश 
उत्तर -  (स) अरुणाचल प्रदेश

(v) पश्चिम बंगाल राज्य में किसान चावल की कौन-सी फसल लेते हैं
(अ) अमन   (ब) बोरो   (स) ओस  (द) उपरोक्त सभी 
उत्तर - (द) उपरोक्त सभी 

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (1x6= 6)
(i) नव निश्चयवाद की संकल्पना .........द्वारा दी गई हैं।
उत्तर - ग्रिफिथ टेलर 
(ii) उच्चतम जनसंख्या की प्रतिशत वृद्धि दर वाला देश......हैं।
उत्तर - ओमान 
(iii) भोजन एकत्र करना, आखेट करना, वन काटना, पशुचारण आदि....... क्रियाकलाप के अंतर्गत आते हैं।
उत्तर - प्राथमिक 

(iv) विश्व व्यापार संगठन WTO का मुख्यालय में ....... मेें स्थित हैं।
उत्तर - जिनेवा 
(v) श्रमजीवी जनसंख्या को .........वर्गों में विभाजित किया जाता हैं।
उत्तर - तीन

(vi) चाय निर्यात में भारत का....... स्थान हैं।
उत्तर - तीसरा 

3. सही जोड़ियाँ बनाइए|   (1×5 = 5)
'A'                                                     'B'
(i) सर्वाधिक जनसंख्यावाला देश.     (अ) चतुर्थक क्रियाकलाप(ii)
(ii) तकनीशियन, डॉक्टर, शिक्षक    (ब) उत्तर प्रदेश (iii)
(iii) सर्वाधिक जनसंख्या वाला प्रदेश (स) समुद्री पत्तन (v) 
(iv) लक्ष्य क्षेत्र कार्यक्रम                    (द) चीन (i) 
(v) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रवेश  (ई) पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम (IV)



4. सत्य / असत्य लिखिए- (1x6 = 6 )

(i) विश्व की 90% जनसंख्या 10% स्थल भाग पर निवास करती हैं।
उत्तर - सत्य 
(ii) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वच्छंद उद्योग हैं।
उत्तर - असत्य 
 (iii) मुख्य श्रमिकों का कार्य दिवस 100 दिनों का होता हैं।
उत्तर - सत्य 
(iv) स्मार्ट सिटी मिशन शहरों के विकास की महत्वपूर्ण योजना हैं ।
उत्तर - सत्य
 (v) पंजाब तथा हरियाणा में चावल मुख्य रूप से सिंचाई की सहायता से पैदा किया जाता हैं।
उत्तर - सत्य
(vi) वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण सन 1953 में हुआ था।
उत्तर - सत्य

5. एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर लिखिए- (1x6= 6 )

(i) किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा अपने निवास स्थान का स्थाई परिवर्तन को कहा जाता हैं ?
उत्तर - प्रवास 
(ii) ऑस्ट्रेलिया में शीतोष्ण घास के मैदान क्या कहलाते हैं ?
उत्तर - डाउस 
(iii) सेवा क्षेत्र का संबंध किस क्रियाकलाप से हैं ?
उत्तर - तृतीयक 
(iv) जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व कितना हैं।
उत्तर - 382 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर  
(v) जमशेदपुर किस प्रकार का नगर हैं ? 
उत्तर - औद्योगिक नगर 
(vi) भारतीय रेल को कितने मण्डलों में विभाजित किया गया है।
उत्तर  16 जोन 



6 कुमारी ई. सी. सेम्पल के अनुसार मानव भूगोल की परिभाषा लिखिए ।        (02)
उत्तर - 
अथवा
मानव भूगोल के विषय क्षेत्र के कोई दो बिंदु लिखिए |

7 उत्प्रवास से क्या आशय हैं ?                     02
उत्तर - उत्प्रवास - 

अथवा
अशोधित जन्म दर ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।
उत्तर - 
8 मानव विकास की अवधारणा से क्या आशय हैं ?  02
उत्तर - 
अथवा
मानव विकास के चार स्तंभों के नाम लिखिए ।
उत्तर - 

9 रोपण कृषि की कोई दो विशेषताएं लिखिए । 02
उत्तर - 
अथवा 
गहन निर्वाह कृषि की कोई दो विशेषताएं लिखिए।

10 अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के कोई दो आधार लिखिए।
अथवा
पार - साइबेरियन रेलमार्ग के प्रमुख केन्द्रों के नाम लिखिए ।

   गायत्री कोचिंग क्लासेस  
   पता - मैन बस स्टैंण्ड के पीछे शीतल ज्वेलर्स के     सामने चन्दनवाड़ा रोड चौरई जिला - छिन्दवाड़ा 


11 नगरीय अपशिष्टों का निपटान के कोई दो उपाय लिखिए।  अथवा 
भू निनीकरण के कोई दो उपाय लिखिए । 

12 मुख्य श्रमिक तथा सीमांत श्रमिक किसे कहते हैं ? 
अथवा
भारत के कुछ राज्यों में अन्य राज्यों की अपेक्षा श्रम सहभागिता दर ऊंची क्यों हैं ?

13 ग्रामीण बस्तियों की कोई दो विशेषताएं लिखिए।
 अथवा 
गैरिसन नगर क्या होते हैं उनका क्या प्रकार्य होता हैं ।


14 स्थानांतरण कृषि किस प्रकार पर्यावरण को क्षति पहुंचाती है, कोई तीन कारणों को समझाए
अथवा
 मिश्रित कृषि की कोई तीन विशेषताएं लिखिए ।

15 उधोगों के स्थानीयकरण को प्रभावित करने वाले कोई तीन कारणों को समझाए।
अथवा
कुटीर उधोग और लघु उद्योग में कोई तीन अंतर लिखिए ।

16 भारत जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कोई तीन भौगोलिक कारकों का वर्णन कीजिए।
अथवा
" कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है। " स्पष्ट कीजिए ।

17 भारत में कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए किये गए उपायों को समझाए ।
अथवा
सतत पोषणीय विकास को बढ़ावा देने वाले उपायों को समझाए ।


18 भारतीय कृषि की कोई चार समस्याओं का वर्णन कीजिए                                                                              (4) 
अथवा
खनिज संसाधनों के संरक्षण के कोई चार उपायों को समझाए। ।

19 विश्व के सीमाकार मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए-(05)
(i) अफ्रीका का निर्वाहन संग्रहण के क्षेत्र 
(ii) तिब्बत के चलवासी पशुचारण क्षेत्र
(iii) आस्ट्रेलिया के बाणिज्य पशुधन पालन के क्षेत्र
(iv) एशिया का गहन निर्वाह कृषि के क्षेत्र
(v) दक्षिण अमेरिका के आदिकालीन निर्वाह कृषि के क्षेत्र
अथवा
विश्व के सीमाकार मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए-
(i) आटाकामा मरुस्थल
(ii) विषुवत रेखीय आद्र वन 
(ii) कालाहारी मरुस्थल
(iv) राकी पर्वतमाला
(v) मास्को

20 भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए- 
(i) प्रमुख जूट उत्पादक क्षेत्र
(ii) प्रुमख कपास उत्पादक क्षेत्र
(iii) प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्र 
(iv) प्रमुख कहवा उत्पादक क्षेत्र
(v) प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्र
अथवा
भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित नगरों को दर्शाइए
 (i) सूरत (ii) कोलकाता (ii) भिलाई (iv) चेन्नई (v) पटना 


प्रैक्टिस सेट - A

View 👈

Download 👈

गायत्री कोचिंग क्लासेस 

प्रैक्टिस सेट - B

View 👈

Download 👈

गायत्री कोचिंग क्लासेस 

प्रैक्टिस सेट - C

View 👈

Download 👈

गायत्री कोचिंग क्लासेस 

प्रैक्टिस सेट - D

View 👈

Download 👈




   गायत्री कोचिंग क्लासेस  
   पता - मैन बस स्टैंण्ड के पीछे शीतल ज्वेलर्स के     सामने चन्दनवाड़ा रोड चौरई जिला - छिन्दवाड़ा 















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजनीतिक पेपर पैटर्न कक्षा - 12th MP BOARD

विज्ञान 9th अध्याय 1 हमारे आस-पास के पदार्थ solution ncert class9th (हिन्दी माध्यम)

MP BOARD PAPER PATTERN HINDI CLASS 10TH