समाजशास्त्र IMP Q/ A CLASS 12TH
समाजशास्त्र
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए- 1×6=6
(1) "ग्रामीण क्षेत्रों का नगरीय क्षेत्रों में बदलने की प्रक्रिया का नाम ही नगरीकरण है।" यह किसने कहा ? (अ) एफ. सी. दुबे, (ब) लुई विर्थ, (स) डी. एन. मजूमदार, (द) ई. एफ. बर्गेल।
उत्तर - (द) ई. एफ. बर्गेल।(2) भारत में कौन सी दशा भूमण्डलीयकरण का परिणाम है?
(अ) विदेशी वस्तुओ पर निर्भरता (ब) विदेशी निवेश में वृद्धि (स) स्थानीय संस्कृति का विकास (द) नगरीकरण में वृद्धि
उत्तर - (अ) विदेशी वस्तुओ पर निर्भरता
(अ) विदेशी वस्तुओ पर निर्भरता (ब) विदेशी निवेश में वृद्धि (स) स्थानीय संस्कृति का विकास (द) नगरीकरण में वृद्धि
उत्तर - (अ) विदेशी वस्तुओ पर निर्भरता
(3) परिवार एक संस्था है-
(अ) आर्थिक, (ब) राजनीतिक,
(स) सांस्कृतिक, (द) सामाजिक।
उत्तर - (द) सामाजिक।
उत्तर - (द) सामाजिक।
(4) भाषा की दृष्टि से जनजातियों को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया गया है ?
(क) पाँच, (ख) तीन, (ग) चार, (घ) दो।
उत्तर. - (ग) चार
(5) जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान है- (क) पहला, (ख) तीसरा, (ग) चौथा, (घ) दूसरा।
उत्तर - (घ) दूसरा।
(6) नगरीकरण का सामाजिक प्रभाव है-
(क) आवास समस्या, (ख) अपराधों में वृद्धि,
(क) आवास समस्या, (ख) अपराधों में वृद्धि,
(ग) प्रदूषण, (घ) ये सभी।
उत्तर - (घ) ये सभी।
(7) भारत में कौन-सी अर्थव्यवस्था प्रचलित है ?
(क) समाजवादी अर्थव्यवस्था,
(क) समाजवादी अर्थव्यवस्था,
(ख) साम्यवादी अर्थव्यवस्था,
(ग) मिश्रित अर्थव्यवस्था,
(घ) उपनिवेशवादी अर्थव्यवस्था।
उत्तर - (ग) मिश्रित अर्थव्यवस्था
उत्तर - (ग) मिश्रित अर्थव्यवस्था
(8) भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है ?
(अ) बिहार, (ब) पश्चिम बंगाल, (स) उत्तर प्रदेश, (द) मध्य प्रदेश।
उत्तर - , (स) उत्तर प्रदेश
(अ) बिहार, (ब) पश्चिम बंगाल, (स) उत्तर प्रदेश, (द) मध्य प्रदेश।
उत्तर - , (स) उत्तर प्रदेश
(9) औद्योगिक समाज की विशेषता है-
(क) विकसित बाजार प्रणाली,(ख) प्रदत्त परिस्थितियाँ,
(ग) वैयक्तिक सम्बन्धों में वृद्धि, (घ) अनौपचारिक नियन्त्रण।
उत्तर - (क) विकसित बाजार प्रणाली
(10) औद्योगिक विवाद की दशा में हड़ताल किसके द्वारा की जाती है ?
(अ) उद्योग के श्रमिक द्वारा, (ब) उद्योग के मालिक द्वारा, (स) विद्यार्थियों द्वारा, (द) सरकार द्वारा।
उत्तर - (अ) उद्योग के श्रमिक द्वारा
(अ) उद्योग के श्रमिक द्वारा, (ब) उद्योग के मालिक द्वारा, (स) विद्यार्थियों द्वारा, (द) सरकार द्वारा।
उत्तर - (अ) उद्योग के श्रमिक द्वारा
(11) भारत में आपातकाल की घोषणा किस वर्ष की गयी ?
(अ) 1975, (ब) 1971, (स) 1994, (द) 1987.
उत्तर :- (अ) 1975
उत्तर :- (अ) 1975
(12) भारत में पहली राष्ट्रीय जनसंख्या नीति-
(क) 2000, (ख) 2008, (ग) 1976, (घ) 1980
उत्तर - (ग) 1976
(क) 2000, (ख) 2008, (ग) 1976, (घ) 1980
उत्तर - (ग) 1976
(13) स्वतन्त्र भारत की पहली जनगणना कब हुई थी ?
(अ) 1950, (ब) 1951, (स) 1956, (द) 1953.
उत्तर - (ब) 1951
उत्तर - (ब) 1951
(14) भारत में पहली राष्ट्रीय जनसंख्या नीति किस सन् में घोषित की गई ?
(अ) सन् 2000, (ब) सन् 2008, (स) सन् 1976, (द) सन् 1980.
उत्तर - (स) सन् 1976,
(अ) सन् 2000, (ब) सन् 2008, (स) सन् 1976, (द) सन् 1980.
उत्तर - (स) सन् 1976,
(15) आर्य समाज की स्थापना किसने की ?
(अ) स्वामी विवेकानन्द, (ब) ज्योतिबा फुले, (स) राजा राममोहन राय, (द) स्वामी दयानन्द सरस्वती।
उत्तर - (द) स्वामी दयानन्द सरस्वती।
(16) भारत में वृद्धों के लिए राष्ट्रीय नीति की घोषणा किस वर्ष की गई ?
(अ) 1997 में, (ब) 1998 में, (स) 1999 में, (द) 2001 में।
उत्तर - (स) 1999 में,
(अ) 1997 में, (ब) 1998 में, (स) 1999 में, (द) 2001 में।
उत्तर - (स) 1999 में,
(17) उपनिवेशवाद किस सोच का परिणाम है ?
(अ) मानवतावाद, (ब) समाजवाद, (स) साम्राज्यवाद, (द) आतंकवाद।
उत्तर - (स) साम्राज्यवाद,
(अ) मानवतावाद, (ब) समाजवाद, (स) साम्राज्यवाद, (द) आतंकवाद।
उत्तर - (स) साम्राज्यवाद,
(18) भारत में कौन-सी अर्थव्यवस्था प्रचलित है ?
(अ) समाजवादी अर्थव्यवस्था, (ब) साम्यवादी अर्थव्यवस्था, (स) मिश्रित अर्थव्यवस्था, (द) उपनिवेशवादी अर्थव्यवस्था।
उत्तर - (स) मिश्रित अर्थव्यवस्था,
(19) भाषा की दृष्टि से जनजातियों को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया गया है?
(अ) पाँच, (ब) तीन, (स) चार, (द) दो।
उत्तर - (स) चार
(20) समाजशास्त्रीय संदर्भ में बाजार क्या है ?
(अ) एक संस्था, (ब) एक सामाजिक समूह, (स) आर्थिक क्रियाओं का स्थान, (द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर - (अ) एक संस्था,
(21) जाति का आधार है-
(अ) धर्म, (ब) जन्म, (स) कर्म, (द) योग्यता।
उत्तर - (ब) जन्म,
(22) संस्कृतिकरण शब्द की उत्पत्ति किसने की ?
(अ) एम. एन. श्रीनिवास, (ब) महात्मा गांधी, (स) राजा राममोहन राय, (द) एम. एस. ए. राव।
उत्तर - (अ) एम. एन. श्रीनिवास
(अ) एम. एन. श्रीनिवास, (ब) महात्मा गांधी, (स) राजा राममोहन राय, (द) एम. एस. ए. राव।
उत्तर - (अ) एम. एन. श्रीनिवास
(23)भारतीय लोकतंत्र में कौन सी दलीय पद्धति अपनायी गयी है?
(अ) एक दलीय पद्धति (व) त्रि दलीय पद्धति (स) बहुदलीय पद्धति (द) निर्दलीय व्यवस्था
उत्तर - बहुदलीय पद्धति
उत्तर - बहुदलीय पद्धति
(24) रामास्वामी नायकर का नाम किस आन्दोलन से जुड़ा हुआ है ?
(अ) किसान आन्दोलन, (ब) पर्यावरण सम्बन्धी आन्दोलन, (स) नारी स्वतंत्रता आन्दोलन, (द) पिछड़ा वर्ग आन्दोलन।
उत्तर - (द) पिछड़ा वर्ग आन्दोलन।
(25) औद्योगिक समाज की विशेषता है-
(अ) विकसित बाजार प्रणाली, (ब) प्रदत्त परिस्थितियाँ,(स) वैयक्तिक संबंधों में वृद्धि, (द) अनौपचारिक नियंत्रण।
उत्तर - (अ) विकसित बाजार प्रणाली
(26) संविधान का 73वाँ संशोधन किससे सम्बन्धित है ?
(अ) राज्य के अधिकारों से, (ब) पंचायती राज व्यवस्था से, (स) नगरपालिकाओं से, (द) जनजातियों के आरक्षण से।
उत्तर - (ब) पंचायती राज व्यवस्था से
उत्तर - (ब) पंचायती राज व्यवस्था से
(27) भारत में प्रति वर्ष जनसंख्या में लगभग कितनी वृद्धि हो जाती है?
(अ) 1.70 करोड़ (व) 1.50 करोड़ (स) 1.30 करोड़ (द) 2.10 करोड़
उत्तर -(स) 1.30 करोड़
उत्तर -(स) 1.30 करोड़
(28) जाति की सदस्यता होती है-
(अ) स्थायी (व) अस्थायी (स) खुली (द) औपचारिक
उत्तर -(अ) स्थायी
(29) उपनिवेशवाद किस सोच का परिणाम है?
(अ) मानवतावाद (ब) समाजवाद (स ) साम्राज्यवाद (द) आतंकवाद
उत्तर -(स ) साम्राज्यवाद
(30) औद्योगिक समाज की विशेषता है-
(अ) विकसित बाजार प्रणाली (ब) प्रदत्त परिस्थितियाँ (स) वैयक्तिक संबंधो में वृद्धि (द) अनौपचारिक नियंत्रण
उत्तर -(अ) विकसित बाजार प्रणाली
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 1×7=7
1. मोबाइल पर ऑनलाइन गेम्स तथा व्हाट्सएप की सुविधा के लिए ............ तकनीक से जुड़ना आवश्यक है।
उत्तर -इंटरनेट
3. सार्वजनिक उद्योगों से सरकार द्वारा अपना निवेश कम करने या समाप्त करने की नीति का नाम .......... है |
उत्तर - विनिवेश
4.श्रम विभाजन तथा ............औद्योगीकरण समाज की एक आधारभूत विशेषता है।
उत्तर - विशेषीकरण
5. हरित क्रान्ति का सबसे अधिक लाभ .................राज्य को प्राप्त हुआ।
उत्तर - पंजाब
(6) दुरुपयोग का विनियमन एवं निवारण अधिनियम................ में पारित किया गया।
उत्तर - सन 1988
(7) गंगा के प्रदूषण को रोकने से सम्बन्धित कार्यक्रम का नाम ............... है |
उत्तर - गंगा प्रदुषण नियन्त्रण
(8) जाति .............से निर्धारित होती है।
उत्तर - जन्म
(9)............ भारतीय संविधान के निर्माता हैं।
उत्तर - डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(10) भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में .....धर्म को मानने वाले लोग बहुसंख्यक हैं।
उत्तर - ईसाई धर्म
(11) भारत की राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 के अनुसार सन् ................ तक जनसंख्या स्थिरता प्राप्त करने का लक्ष्य है।
उत्तर - 2045
उत्तर - 2045
(12) जनसंचार का प्रमुख साधन............. है।
उत्तर - टेलीविजन
(13) जब सरकार द्वारा सार्वजनिक उद्योगों के शेयर, शेयर बाजार में बेचे जाने लगते हैं, तब इस प्रक्रिया को ...............की प्रक्रिया कहा जाता है।
उत्तर -विनिवेश
(14) भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना सन्.............. में की गयी। उत्तर - सन् 1992
(15).कृषि उत्पादन में तेजी से होने वाली वृद्धि को..…........... कहा जाता है।
उत्तर - हरित क्रांति
(16) भारत में पंचायती राज व्यवस्था लोकतांत्रिक............ का मुख्य आधार है।
उत्तर -विकेन्द्रीकरण
(17) स्वतंत्रता के बाद भारत में राज्यों का पुनर्गठन ......... के आधार पर किया गया। उत्तर -भाषा
(18) ब्रह्म समाज की स्थापना......... ने की। है।
उत्तर - राजा राम मोहन राय
(19) जनसंचार का प्रमुख साधन.......... है |
(19) जनसंचार का प्रमुख साधन.......... है |
उत्तर - टेलीविजन
(20) उदारीकरण की नीति का प्रारम्भ ........में हुआ। उत्तर -सन् 1990
(20) उदारीकरण की नीति का प्रारम्भ ........में हुआ। उत्तर -सन् 1990
(21) नव मध्यम वर्ग ...........असन्तुलन की दशा है। उत्तर -सांस्कृतिक
22.)भारत में उदारीकरण की नीति सन्.......... से आरम्भ हुई। उत्तर -1991
(23) भारत में सबसे अधिक जनजातीय जनसंख्या वाला प्रदेश.............. है। उत्तर - म.प्र.
(24) कृषक समाज की अवधारणा प्रस्तुत करने वाले लेखक का नाम............. है। उत्तर -राबर्ट रैडफील्ड
(25) भारत में पंचायती राज एक .......व्यवस्था है। उत्तर -त्रिस्तरीय
26) भारतीय संविधान द्वारा वर्तमान में .........भाषाओं को मान्यता दी है।
उत्तर - 22
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए - 1×6=6
'अ' 'ब'
(1) सती प्रथा का अन्त - राजा राममोहन राय
(2) मिश्रित अर्थव्यवस्था - सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच सन्तुलन
'अ' 'ब'
(1) सती प्रथा का अन्त - राजा राममोहन राय
(2) मिश्रित अर्थव्यवस्था - सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच सन्तुलन
3.औद्योगिक समाज की विशेषता - विकसित बाजार प्रणाली
(4)सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश - चीन
(5) संयुक्त परिवार का मुखिया - कर्त्ता
(6) 'विविध भारती' का आकाशवाणी में विलय - 1957
(7) सोशल मूवमेण्ट्स इन इण्डिया - एम.एस.ए. राव
(8) अपनी ही जाति में किया गया विवाह - अन्तर्जाति विवाह
(5) संयुक्त परिवार का मुखिया - कर्त्ता
(6) 'विविध भारती' का आकाशवाणी में विलय - 1957
(7) सोशल मूवमेण्ट्स इन इण्डिया - एम.एस.ए. राव
(8) अपनी ही जाति में किया गया विवाह - अन्तर्जाति विवाह
9).राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति - 2017
(10) अन्य पिछड़े वर्ग - अवशिष्ट श्रेणी
(11) ग्रामीण उपभोक्ता की समस्या - उदारीकरण
(12) राष्ट्रीय बीज निगम की स्थापना - 1963
(13) पहला गैर-सरकारी चैनल - जी टीवी (Zee TV)
(14) वैश्विक गाँव की अवधारणा - मैक्लुहान
(15) बाजार एक सामाजिक प्रणाली - हेरी एम. जॉनसन
16. संयुक्त परिवार का मुखिया - कर्ता
17. पुष्कर का वार्षिक मेला - राजस्थान
18.दबाव समूह - गैर-राजनीतिक संगठन
(10) अन्य पिछड़े वर्ग - अवशिष्ट श्रेणी
(11) ग्रामीण उपभोक्ता की समस्या - उदारीकरण
(12) राष्ट्रीय बीज निगम की स्थापना - 1963
(13) पहला गैर-सरकारी चैनल - जी टीवी (Zee TV)
(14) वैश्विक गाँव की अवधारणा - मैक्लुहान
(15) बाजार एक सामाजिक प्रणाली - हेरी एम. जॉनसन
16. संयुक्त परिवार का मुखिया - कर्ता
17. पुष्कर का वार्षिक मेला - राजस्थान
18.दबाव समूह - गैर-राजनीतिक संगठन
19. महादेव गोविन्द रानाडे - प्रार्थना समाज
20. हिन्दू विवाह अधिनियम - 1955
21. सांस्कृतिक पहचान - सामुदायिकता की भावना
22.ज्योतिबा फुले - समाज सुधार आन्दोलन
(23) सती प्रथा का अंत - राजा राममोहन राय
(24) जर्मीदारी उन्मूलन - 1951
(25)वैश्विक संचार - फैक्स, ईमेल, टेलीफोन
(26) धारावाहिक की संगीतपूर्ण कड़ियाँ - सोप ओपेरा
प्रश्न 4. एक शब्द या वाक्य में उत्तर दीजिए- 1x7=7
(1) मेरठ से उसे निकलने वाले प्रमुख समाचार-पत्र का नाम क्या है?
20. हिन्दू विवाह अधिनियम - 1955
21. सांस्कृतिक पहचान - सामुदायिकता की भावना
22.ज्योतिबा फुले - समाज सुधार आन्दोलन
(23) सती प्रथा का अंत - राजा राममोहन राय
(24) जर्मीदारी उन्मूलन - 1951
(25)वैश्विक संचार - फैक्स, ईमेल, टेलीफोन
(26) धारावाहिक की संगीतपूर्ण कड़ियाँ - सोप ओपेरा
प्रश्न 4. एक शब्द या वाक्य में उत्तर दीजिए- 1x7=7
(1) मेरठ से उसे निकलने वाले प्रमुख समाचार-पत्र का नाम क्या है?
Ans - मार्तण्ड
(2) धर्मनिरपेक्षता से क्या आशय है ?
उत्तर - धर्मनिरपेक्षता का आशय ऐसे राज्य से है जो किसी विशेष धर्म का अन्य धर्मों की तुलना में पक्ष नहीं लेता है। राज्य के लिए सभी धर्म समभाव होते हैं,
(3) चाय उद्योग की स्थापना भारत में कब हुई ? उत्तर- सन् 1851 में
उत्तर - धर्मनिरपेक्षता का आशय ऐसे राज्य से है जो किसी विशेष धर्म का अन्य धर्मों की तुलना में पक्ष नहीं लेता है। राज्य के लिए सभी धर्म समभाव होते हैं,
(3) चाय उद्योग की स्थापना भारत में कब हुई ? उत्तर- सन् 1851 में
(4) वंश परम्परा के आधार पर परिवार के दो मुख्य रूप कौन से हैं ?
उत्तर - (i) मातृवंशीय परिवार, (ii) पितृवंशीय परिवार
(5) भारत में बहुसंख्यक आबादी किस धर्म की है? उत्तर- हिन्दु धर्म
उत्तर - (i) मातृवंशीय परिवार, (ii) पितृवंशीय परिवार
(5) भारत में बहुसंख्यक आबादी किस धर्म की है? उत्तर- हिन्दु धर्म
(6) शोषित महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त आयोग का नाम क्या है?
उत्तर - राष्ट्रीय महिला आयोग।
(7) पुस्तकें छापने का काम सर्वप्रथम कहाँ शुरू किया गया?
उत्तर - जर्मनी
उत्तर - राष्ट्रीय महिला आयोग।
(7) पुस्तकें छापने का काम सर्वप्रथम कहाँ शुरू किया गया?
उत्तर - जर्मनी
(8) भारत में स्वतन्त्रता के बाद अर्थव्यवस्था के किस मॉडल को अपनाया गया था ?
उत्तर -मिश्रित अर्थव्यवस्था मॉडल को,
उत्तर -मिश्रित अर्थव्यवस्था मॉडल को,
(5) "संस्कृतीकरण" शब्द की उत्पत्ति किसने की ?.
उत्तर -एम. एन. श्रीनिवास
(6) सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या कितनी थी ?
उत्तर - 1 अरब 21 करोड़ लगभग,
(7) नगरीय जनसंख्या में वृद्धि की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है ?
(7) नगरीय जनसंख्या में वृद्धि की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है ?
उत्तर - नगरीकरण
(8) कृषक वर्ग संरचना में किस वर्ग की स्थिति सबसे भिन्न होती है ?
उत्तर -भूमिहीन श्रमिक,
(9) समाज कल्याण का मुख्य अर्थ बताइए।
उत्तर- समाज की निम्न जातियों एवं पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना तथा आवश्यक सामाजिक समर्थन देना समाज कल्याण कहलाता है,
(10) नर्मदा आन्दोलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला का क्या नाम है ?
उत्तर -मेघा पाटेकर,
(11) स्वतन्त्रता के बाद राज्यों के पुनर्गठन से किसे बढ़ावा मिला ?
उत्तर - क्षेत्रवाद
(12 ) भारत में लोकतान्त्रिक परिवर्तन का मुख्य स्रोत क्या है ? ?
उत्तर- भारत का संविधान
(8) कृषक वर्ग संरचना में किस वर्ग की स्थिति सबसे भिन्न होती है ?
उत्तर -भूमिहीन श्रमिक,
(9) समाज कल्याण का मुख्य अर्थ बताइए।
उत्तर- समाज की निम्न जातियों एवं पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना तथा आवश्यक सामाजिक समर्थन देना समाज कल्याण कहलाता है,
(10) नर्मदा आन्दोलन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला का क्या नाम है ?
उत्तर -मेघा पाटेकर,
(11) स्वतन्त्रता के बाद राज्यों के पुनर्गठन से किसे बढ़ावा मिला ?
उत्तर - क्षेत्रवाद
(12 ) भारत में लोकतान्त्रिक परिवर्तन का मुख्य स्रोत क्या है ? ?
उत्तर- भारत का संविधान
(13) 'अर्बनाइजेशन एण्ड सोशल चेंज' पुस्तक के लेखक का नाम क्या है?
उत्तर - एम. एस. ए. राव,
(14) औद्योगिक क्षेत्र में मशीनीकरण का श्रमिकों पर क्या प्रभाव पड़ा ,?
उत्तर- बेरोजगारी में वृद्धि,
(15) भारत में घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण कानून किस वर्ष पारित हुआ
उत्तर - वर्ष 2005 में,
(16) भारत में आपातकाल की घोषणा किस वर्ष की गयी ?
उत्तर - सन् 1975,
(17) 'नगरीयता जीवन की एक एक विशेष विधि है' यह कथन किसका है
उत्तर - लुई विर्थ,
उत्तर - एम. एस. ए. राव,
(14) औद्योगिक क्षेत्र में मशीनीकरण का श्रमिकों पर क्या प्रभाव पड़ा ,?
उत्तर- बेरोजगारी में वृद्धि,
(15) भारत में घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण कानून किस वर्ष पारित हुआ
उत्तर - वर्ष 2005 में,
(16) भारत में आपातकाल की घोषणा किस वर्ष की गयी ?
उत्तर - सन् 1975,
(17) 'नगरीयता जीवन की एक एक विशेष विधि है' यह कथन किसका है
उत्तर - लुई विर्थ,
(18) गंगा के प्रदूषण को रोकने से सम्बन्धित कार्यक्रम का नाम क्या है?
उत्तर - गंगा प्रदूषण नियंत्रण
(19) "सेटेलाइट इनवेंशन इन इण्डिया" नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
उत्तर - एम.सी. भट्ट,
उत्तर - एम.सी. भट्ट,
(19) मौद्रिक नीति क्या है ?
उत्तर - मुद्रा एवं साख पर नियंत्रण की नीति,
(20) वर्तमान में विभिन्न देश किस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन से ऋण प्राप्त करते हैं?
उत्तर - अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष।
उत्तर - मुद्रा एवं साख पर नियंत्रण की नीति,
(20) वर्तमान में विभिन्न देश किस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन से ऋण प्राप्त करते हैं?
उत्तर - अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष।
(21)भारत में द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का नाम क्या है?
उत्तर - बी.पी. मंडल,
उत्तर - बी.पी. मंडल,
(22) भारत में आजादी से पहले कृषि क्षेत्र में कौन-सी प्रथा प्रचलित थी ?
उत्तर - जर्मीदारी प्रथा,
(23) मीडिया को 'लोकतन्त्र का पहरेदार' किसने कहा ?
उत्तर - जवाहरलाल ने
प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए - 1×6=6
(1) सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 में लागू किया गया था।
उत्तर सत्य
(2) राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट 1 नवम्बर, 1956 को कार्यान्वित की गई थी।
उत्तर - सत्य
(3) हस्त शिल्प का विकास औद्योगिक समाज की विशेषता है।
उत्तर - असत्य
(4) ग्रामीण समुदाय का मुख्य व्यवसाय गैर-कृषि कार्य है।
उत्तर - असत्य
(5) भारत की जीवन प्रत्याशा विगत वर्षों में घटी है।
उत्तर - असत्य
(6) औद्योगीकरण के बिना नगरीकरण सम्भव नहीं है।
उत्तर - असत्य
प्रश्न 2. सत्य/असत्य लिखिए - 1×6=6
(1) हरित क्रान्ति का प्रभाव मुख्य रूप से धान के उत्पादन पर पड़ा।
उत्तर -असत्य
(2) चम्पारण आन्दोलन का सम्बन्ध बिहार राज्य से है।
उत्तर -सत्य
(3) उदारीकरण की नीति का प्रारम्भ सन् 1994 में हुआ।
उत्तर -असत्य
(4) ग्रामीण लोगों का प्रकृति से सीधा सम्बन्ध होता है।
उत्तर - सत्य
(5) जाति एक बन्द वर्ग है।
उत्तर -सत्य
(6) शिक्षा का प्रबन्ध करना राज्य का कार्य नहीं है।
उत्तर -असत्य
प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए - 1×6=6
(i) संस्कृति का बाजारीकरण भूमण्डलीकरण का परिणाम है।
उत्तर -सत्य
(ii) सामाजिक आन्दोलन में मतभेद और विरोध का कोई स्थान नहीं होता।
उत्तर -असत्य
(iii) भूमण्डलीकरण और उदारीकरण संयुक्त प्रक्रियाएँ हैं।।
उत्तर -सत्य
(iv) हस्तशिल्प का विकास औद्योगिक समाज की विशेषता है।
उत्तर -असत्य
(v) साम्प्रदायिकता धर्म से जुड़ी हुई एक आक्रामक राजनीतिक विचारधारा है।
उत्तर -सत्य
(vi) आर्य समाज की स्थापना स्वामी विवेकानन्द ने की।
उत्तर -असत्य
प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों के लिए सत्य/असत्य लिखिए - 1×6=6
(i) प्रबल जाति का संबंध उच्च जातियों से होता है।
उत्तर - असत्य
(ii) राजा राममोहन राय को भारतीय राष्ट्रवाद का जनक भी कहा जाता है।
उत्तर - सत्य
(iii) ग्राम पंचायत के सरपंच का निर्वाचन अप्रत्यक्ष मतदान प्रणाली द्वारा किया जाता है।
उत्तर - असत्य
(iv) भारत में उदारीकरण की नीति का प्रारम्भ सन् 1991 में हुआ।
उत्तर - सत्य
(v) बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का प्रमुख उद्देश्य विज्ञापनों पर अधिक निवेश करके उपभोक्ताओं में वृद्धि करना।
उत्तर - सत्य
(vi) इलेक्ट्रॉनिक अर्थव्यवस्था में कम्प्यूटर का योगदान नहीं है।
उत्तर - असत्य
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. जनसंख्या विस्फोट किसे कहते हैं ?
उत्तर-जब किसी देश की जनसंख्या की मृत्यु दर में कमी होती है, बाल मृत्यु-दर में कमी होती है लेकिन जन्म-दर और जीवन प्रत्याशा में वृद्धि होती है तो इन सबके संयुक्त प्रभाव के कारण जनसंख्या में बहुत तेजी से वृद्धि होती है, इस स्थिति को ही जनसंख्या विस्फोट कहा जाता है।
प्रश्न 2. सोप ओपेरा किसे कहते हैं ? लिखिए।
उत्तर-यूरोप में काफी समय पहले साबुन बनाने वाली कुछ कम्पनियों ने संगीतपू नृत्य नाटिकाओं के रूप में अपने उत्पादों का विज्ञापन किया। इसी के आधार पर बाद में विभिन धारावाहिक बनने लगे। ऐसे संगीतपूर्ण धारावाहिकों को ही सोप ओपेरा कहते हैं।
प्रश्न 3. प्रतिस्थापन-स्तर किसे कहते हैं ?
उत्तर - प्रतिस्थापन-स्तर वह होता है, जब जन्म-दर और मृत्यु दर के बीच बहुत कम अन्तर रह जाने से जनसंख्या स्थिर हो जाती है।
प्रश्न 4. धर्मनिरपेक्षता का क्या आशय है ?
उत्तर-पंथनिरपेक्षता या धर्मनिरपेक्षता से आशय ऐसे राज्य से है जो किसी विशेष धर्म का अन्य धर्मों की तुलना में पक्ष नहीं लेता है, राज्य के लिए सभी धर्म समभाव होते हैं।
प्रश्न 5.क्षेत्रवाद क्या है ? लिखि
उत्तर- क्षेत्रवाद एक विचारधारा है जिसका सम्बन्ध ऐसे क्षेत्र से होता है जो आर्थिक, धार्मिक, सामाजिक या सांस्कृतिक कारणों से अपने पृथक् अस्तित्व के लिए जागृत होती है या ऐसे क्षेत्र की प्रथकता को बनाए रखने के लिए प्रयासरत होती है।
प्रश्न 8. भारत में किन्हीं चार धर्मों के नाम लिखिए।
उत्तर-भारत में मुख्यतः निम्न धर्म के लोग हैं-2011 की जनगणना के अनुसार हिन्दू 79.8%, मुस्लिम 14.2%, ईसाई 2.3%, सिक्ख 1.7%, बौद्ध 0.7%, जैन 0.4%, अन्य 0-7 इत्यादि है।
प्रश्न 9.अल्पसंख्यक समुदाय से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-सामान्य भाषा में अल्पसंख्यक वे लोग कहलाते हैं जो धर्म व भाषा की दृष्टि में संख्या में कम हैं या एक अन्य रूप में कहा जा सकता है कि किसी भी समाज की जनसंख्या में जिन लोगों का धर्म के आधार पर कम प्रतिनिधित्व होता है, उन्हें अल्पसंख्यक कहते हैं।
प्रश्न 10. उपनिवेशवाद किसे कहते हैं ?
उत्तर-किसी एक भौगोलिक क्षेत्र के लोगों द्वारा किसी दूसरे भौगोलिक क्षेत्र में लाभ कमाने की लालसा से उपनिवेश (कॉलोनी) स्थापित करना उपनिवेशवाद कहलाता है।
प्रश्न 11. औद्योगीकरण क्या है ?
उत्तर- औद्योगीकरण एक सामाजिक तथा आर्थिक प्रक्रिया का नाम है। इसमें मानव-समूह की सामाजिक-आर्थिक स्थिति बदल जाती है जिसमें उद्योग-धन्धों का बोलबाला होता है।
प्रश्न 12. संस्कृति किसे कहते हैं ?
उत्तर - संस्कृति जीवन की विधि है। हम जो सोचते हैं, कार्य करते हैं, जो भोजन खाते हैं, कपड़े पहनते हैं, जिस भगवान की पूजा करते हैं, ये सभी संस्कृति के पक्ष हैं। एक सामाजिक वर्ग के सदस्य के रूप में मानवों की सभी उपलब्धियाँ संस्कृति कही जा सकती हैं।
प्रश्न 13. हमें संविधान की आवश्यकता क्यों होती है ? लिखिए।
उत्तर-किसी भी देश को सुचारु रूप से चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता पड़ती है। संविधान कानूनों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो सरकार की मूल संरचना और उसके कार्यों को निर्धारित करता है जो सरकार के अंगों तथा नागरिकों के आधारभूत अधिकारों को परिभाषित तथा सीमांकित करता है।
प्रश्न 14 .लिंगानुपात किसे कहते हैं ? लिखिए।
उत्तर-प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या स्त्री-पुरुष लिंगानुपात या लिंगानुपात कहलाता है। जनगणना 2011 के अनुसार भारत का लिंगानुपात 940 है।
प्रश्न 15. देश में छपने वाले कुछ समाचार-पत्रों के नाम बताइए।
उत्तर - पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान टाइम्स, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण इत्यादि देश में छपने वाले प्रमुख समाचार-पत्र हैं।
प्रश्न 16. जनसंचार क्या होता है? जनसंचार के साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर- जनसंचार से तात्पर्य उन सभी साधनों के अध्ययन एवं विश्लेषण से है जो एक साथ बहुत बड़ी जनसंख्या के साथ संचार स्थापित करने में सहायक होते हैं जिसमें समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, रेडियो, दूरदर्शन, चलचित्र इत्यादि सम्मिलित हैं।
प्रश्न 17. जनसंचार के माध्यमों को कितने भागों में बाँटा जाता है ?
उत्तर- जनसंचार के माध्यमों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है- (1) मुद्रित संचार, (2) विद्युत् संचार, (3) दृश्य-श्रव्य संचार।
प्रश्न 18 .औद्योगिक समाज से क्या तात्पर्य है ? लिखिए।
उत्तर- औद्योगीकरण समाज एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें लोगों की एक बड़ी संख्या अपनी आजीविका के लिए विभिन्न उद्योगों से सम्बन्धित कार्यों पर निर्भर होती है।
प्रश्न 19. आधुनिकीकरण से क्या आशय है ?
उत्तर-किसी समाज में जब परम्परागत सांस्कृतिक मूल्यों, विश्वासों और व्यवहारों की जगह विकास और व्यक्तिगत उपलब्धियों का महत्त्व बढ़ने लगता है। जैसे-कृषि का आधुनिकीकरण, शिक्षा का प्रसार, अन्तर्जातीय सम्बन्धों में परिवर्तन आदि परिवर्तन होते हैं, तब उसे आधुनिकीकरण कहते हैं |
प्रश्न 20. परिवार के दो उद्देश्य लिखिए।
उत्तर-परिवार के उद्देश्य (1) बच्चों को संस्कारित करने और समाज के आचार-व्यवहार में उन्हें दीक्षित करना। (2) परिवार द्वारा समाज की सांस्कृतिक विरासत एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित करना।
प्रश्न 21. मिश्रित अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं ?
उत्तर- मिश्रित अर्थव्यवस्था एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जो अलग-अलग बाजार एवं आर्थिक योजनाओं का मिश्रण है जिसमें निजी क्षेत्र और राज्य अर्थव्यवस्था का मिश्रण होता है। राज्य द्वारा निजी सम्पत्ति को मान्यता देने के बाद भी उन उद्योगों और सेवाओं पर अपना नियन्त्रण रखा जाता है जो सार्वजनिक हित में होती हैं तथा सामान्य उत्पादन की विभिन्न इकाइयों पर भी इस तरह के प्रतिबन्ध लगाए जाते हैं जिससे वे जनहित के विरुद्ध काम न कर सकें।
प्रश्न 22. विनिवेश किसे कहते हैं ?
उत्तर- सरकार द्वारा सार्वजनिक उद्योगों में लगी अपनी पूँजी को वापस लेने की प्रक्रिया को विनिवेश कहा जाता है।
प्रश्न 23. किन्हीं चार जनजातीय आन्दोलनों के नाम लिखिए।
उत्तर - जनजातीय आन्दोलनों के नाम निम्नलिखित हैं- (1) खानदेश आन्दोलन, (2) बिरसा मुण्डा आन्दोलन, (3) झारखण्ड आन्दोलन, (4) नागा आन्दोलन।
प्रश्न 24. चिपको आन्दोलन क्या है ?
उत्तर- चिपको आन्दोलन एक पर्यावरण रक्षा का आन्दोलन है। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य में किसानों ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए किया था। वे राज्य के वन विभाग के ठेकेदारों द्वारा वनों की कटाई का विरोध कर रहे थे और उस पर अपना परम्परागत अधिकार जता रहे थे। वन विभाग ने वनों को खेल सामग्री निर्माण के लिए एक निर्माता को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए आबंटित कर दिया था इससे गाँव वालों में रोष उत्पन्न हो गया था।
प्रश्न 25. सामाजिक आन्दोलन क्या है ?
उत्तर- सामाजिक आन्दोलन एक प्रकार का सामूहिक कार्य है। सामाजिक आन्दोलन व्यक्तियों और संगठनों के विशाल अनौपचारिक समूह होते हैं, जिनका ध्येय किसी विशिष्ट सामाजिक मुद्दों पर केन्द्रित होता है।
प्रश्न 26. क्रान्तिकारी आन्दोलन किसे कहते हैं ?
उत्तर-जब शोषण की दशा के विरुद्ध किसी वर्ग या समुदाय द्वारा सम्पूर्ण व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए कोई आन्दोलन किया जाता है, तब इसे क्रान्तिकारी आन्दोलन कहते हैं। क्रान्तिकारी आन्दोलन प्रचलित पुरानी व्यवस्था को उखाड़ कर उसकी जगह नई व्यवस्था को लागू करना है। क्रान्तिकारी आन्दोलन हमेशा निरंकुश शासन में तथा उसे खत्म करने के लिए चलाए जाते हैं।
प्रश्न 27. दलित आन्दोलन क्या है ?
उत्तर- भेदभाव के विरुद्ध और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दलितों द्वारा विशेष प्रदर्शन को दलित आन्दोलन कहते हैं।
प्रश्न 28 . उदारीकरण क्या है ?
उत्तर-उदारीकरण ऐसे नियंत्रण में ढील देना या उन्हें हटा लेना है, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले। उदारीकरण में वे सारी प्रक्रियाएँ सम्मिलित हैं, जिसके द्वारा किसी देश के आर्थिक विकास में बाधा पहुँचाने वाली आर्थिक नीतियों, नियमों, प्रशासनिक नियन्त्रणों, प्रक्रियाओं आदि को समाप्त किया जाता है।
प्रश्न 29. सामाजिक आन्दोलन क्या है ?
उत्तर - सामाजिक आन्दोलन एक प्रकार का सामूहिक कार्य है। सामाजिक आन्दोलन व्यक्तियों और संगठनों के विशाल अनौपचारिक समूह होते हैं, जिनका ध्येय किसी विशिष्ट सामाजिक मुद्दों पर केन्द्रित होता है।
प्रश्न 30. आयु संरचना किसे कहते हैं ?
उत्तर-किसी समाज की कुल जनसंख्या के विभिन्न आयु वर्गों में व्यक्तियों का अनुपात आयु संरचना कहलाती है।
प्रश्न 31 .जनांकिकी किसे कहते हैं ? लिखिए।
उत्तर-जनांकिकी वह विज्ञान है जो किसी समाज की जनसंख्या के आकार, घनत्व तथा उसमें होने वाली वद्धि अथवा कमी से सम्बन्धित परिवर्तनों को स्पष्ट करता है। इसे जनमांख्यिकी भी कहा जाता है।
प्रश्न 32. नातेदारी से क्या आशय है ?
उत्तर- सामाजिक मान्यताओं के अनुसार वे सभी सम्बन्ध, जो विवाह और रक्त सम्बन्ध पर आधारित होते हैं इनमें निकट तथा दूर के, घनिष्ठ तथा कम, मधुर या कटु हर प्रकार के सम्बन्धियों का समावेश रहता है।
प्रश्न 33. संयुक्त परिवार की परिभाषा दीजिए।
उत्तर-संयुक्त परिवार में परिवार की कई पीढ़ियों के सदस्य एक ही छत के नीचे इकट्ठे रहते हैं तथा एक ही रसोई में बना भोजन खाते हैं। परिवार पर सबसे बड़े सदस्य का पूर्ण अधिकार होता है।
प्रश्न 34. दलित आन्दोलन के दो उद्देश्य लिखिए।
उत्तर-दलित आन्दोलन के उद्देश्य -
(1) दलितों को सामाजिक दासता, शोषण और उत्पीडन से मुक्त कराना।
(2) दलितों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकार दिलाना।
प्रश्न 35. जनजाति समुदाय किसे कहते हैं ?
उत्तर- जनजाति समुदाय- जनजाति समुदाय का अर्थ एक ऐसे जन समुदाय से है जो एक साथ मिलकर आजीविका की खोज में इधर-उधर घूमता है। इस प्रकार के जन समुदाय को हम वन्य जाति, आदिवासी या जनजाति आदि नामों से पुकारते हैं।
प्रश्न 36. प्रबल जाति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-प्रबल जाति का आशय उस सामाजिक या राजनीतिक प्रणाली को दर्शाता है जिसमें एक विशेष जाति या समूह को अधिकता और शक्ति की प्राप्ति का अधिकार होता है। इस समूह के सदस्यों को समाज में उत्कृष्ट माना जाता है। उन्हें अधिकार और सुविधाओं का आनन्द उठाने का अधिकार होता है।
प्रश्न 37' अदृश्य हाथ' से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-एडम स्मिथ के अनुसार, "प्रत्येक व्यक्ति अपने लाभ को बढ़ाने की सोचता है और ऐसा करते हुए वह जो भी करता है, स्वतः ही समाज के या सभी के हित में होता है। इस प्रकार ऐसा प्रतीत होता है कि कोई एक अदृश्य बल यहाँ काम करता है जो इन व्यक्तियों के लाभ की प्रवृत्ति को समाज के लाभ में बदल देता है।" इस अदृश्य शक्ति को एडम स्मिथ ने 'अदृश्य हाथ' का नाम दिया।
प्रश्न 38. कॉल सेण्टर क्या है ?
उत्तर- जिन विकसित देशों में विभिन्न वस्तुएँ या सेवाएँ महँगी हैं, उनमें कम्प्यूटर नेटवर्क के द्वारा बहुत-सी सेवाएँ उन देशों से ली जाने लगी हैं, जहाँ उन्हें कम मूल्य पर प्राप्त किया जा सकता है। ऐसी सेवाएँ देने वाले व्यापारिक केन्द्रों को ही कॉल सेण्टर कहा जाता है।
प्रश्न 39. भारविहीन अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है ? ()
उत्तर- जिस अर्थव्यवस्था में उत्पादित वस्तुओं का लेन-देन सूचना तथा प्रौद्योगिकी से नक होता है; जैसे-कम्प्यूटर, सॉफ्टवेयर, मीडिया, मनोरंजक उत्पाद, इंटरनेट आधारित सेवाएँ, उसे भारविहीन अर्थव्यवस्था कहते हैं।
प्रश्न 40. औद्योगिक समाज की किन्हीं दो विशेषताओं को बताइए।
उत्तर- (1) ऐसा समाज मुख्य रूप से मशीनों के द्वारा होने वाले उत्पादन पर निर्भर होता है।
(2) श्रम-विभाजन और विशेषीकरण की प्रक्रिया लोगों के पारस्परिक सम्बन्धों को प्रभावित करने का मुख्य आधार होती है।
प्रश्न 41. हड़ताल तथा तालाबन्दी से क्या आशय है ?
उत्तर - हड़ताल तथा तालाबन्दी औद्योगिक क्षेत्र की दो मुख्य समस्याएँ हैं। हड़ताल का ऐलान श्रमिक वर्ग द्वारा किया जाता है। वे अपनी माँगों को मनवाने के लिए आन्दोलन करते हैं तथा कार्य करता बन्द कर देते हैं। इससे भिन्न तालाबन्दी मालिकों द्वारा की जाती है। मालिक उत्पादन रोककर कर्मचारियों को कार्य से वंचित कर देते हैं।
प्रश्न 42. पूर्वाग्रह का अर्थ लिखिए।
उत्तर-एक समूह के सदस्यों द्वारा दूसरे समूह के बारे में जो पूर्वकल्पित विचार या व्यवहार होता है उसे पूर्वाग्रह कहते हैं।
प्रश्न 43. अस्पृश्यता क्या है ? लिखिए।
उत्तर - 'अस्पृश्यता' जिसे आम बोलचाल में छुआछूत कहा जाता है, जिसके अन्तर्गत निचली जातियों के लोगों को कर्मकांड की दृष्टि से अशुद्ध माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि उनके स्पर्श करने से भी लोग अशुद्ध हो जाएँगे। जाति व्यवस्था के अधिक्रम में निचली जातियाँ सबसे नीचे मानी जाती थीं। निचली जातियाँ सामाजिक संस्थाओं से बहिष्कृत कर दी गईं। यह जाति व्यवस्था का अत्यधिक जटिल पहलू है।
प्रश्न 44. अक्षमता का क्या अर्थ है ?
उत्तर-समाज के वह नागरिक जो किसी बीमारी, विकलांगता अथवा बेसहारा होने के कारण स्थायी/अस्थायी रूप से कार्य करने में अक्षम होते हैं, उनकी इस प्रकार की स्थिति को अक्षमता कहते हैं।
प्रश्न 45 माल्थस का जनसंख्या वृद्धि सिद्धान्त क्या है ?
उत्तर-माल्थस के अनुसार, जनसंख्या का विस्तार ज्यामितीय रूप से होता है वहीं कृषि का उत्पादन गणितीय रूप से होता है। चूँकि जनसंख्या की वृद्धि की दर भरण-पोषण के संसाधनों में होने वाली वृद्धि की दर से सदैव आगे रहती है इसलिए समृद्धि को बढ़ाने के लिए जनसंख्या की वृद्धि को नियन्त्रित किया जाता है।
प्रश्न 46. सामाजिक आन्दोलन के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर - सामाजिक आन्दोलन के दो कारण निम्न हैं-
(1) असमानता और अन्याय- जब समाज में असमानता और अन्याय होता है तो लोग असमानता के विरुद्ध आन्दोलन करते हैं ताकि सामाजिक सुधार हो सके। (2) जागरूकता और उत्थान - जब लोग सामाजिक, राजनीतिक या आर्थिक मुद्दों में जागरूक होते हैं तो उन्हें संशोधन की आवश्यकता महसूस होती है और वह सामाजिक आन्दोलन का समर्थन करते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. संयुक्त परिवार की कोई तीन/चार विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर-संयुक्त परिवार की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(1) बड़ा आकार-एक संयुक्त परिवार में 4-5 पीढ़ियों तक के रक्त सम्बन्धियों और विवाह के द्वारा इसमें सम्मिलित होने वाले सदस्यों का समावेश होता है।
(2) कर्त्ता की प्रधानता- संयुक्त परिवार के मुखिया को कर्त्ता कहा जाता है। परिवार की आय की व्यवस्था करना, सभी सदस्यों को विभिन्न प्रकार के काम सौंपना मुखिया का काम होता है।
(3) सामान्य निवास- हम उसी परिवार को एक संयुक्त परिवार कहते हैं जिसके सभी सदस्य एक ही घर में रहते हैं।
(4) सहयोग और आपसी प्रेम- परिवार के सदस्य एक दूसरे की मदद करते हैं जिससे कठिन परिस्थितियों में भी जीवन आसान हो जाता है।
प्रश्न 2 . मध्यकाल को 'अन्ध युग' क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-मध्यकाल को अन्ध युग इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस युग में न तो व्यापार वाणिज्य विकसित था और न ही धर्म का रूप निश्चित था। यह काल सामंती प्रवृतियों का काल था। यह काल अन्धविश्वास से युक्त था। ।। वीं शताब्दी के पहले का युग (मध्यकाल) सतत् संघर्षों, अनुशासनहीनता तथा निरक्षरता के कारण अन्ध युग कहलाया।
प्रश्न.3भूमण्डलीकरण की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - भूमण्डलीकरण एक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से सम्पूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था हो संसार की अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत करना है। वस्तुओं, सेवाओं, व्यक्तियों और सूचनाओं का राष्ट्रीय सीमाओं के आर-पार स्वतन्त्र रूप से आचरण ही भूमण्डलीकरण कहलाता है।
प्रश्न 4 . भूमण्डलीकरण का उपभोक्ताओं पर क्या प्रभाव पड़ रहा है ?
उत्तर - भूमण्डलीकरण के कारण उपभोक्ताओं के लिए उपभोग के नए विकल्पों में वृद्धि हुई है। हम अपने घरों में परिवार या मित्रों के साथ जो बैठकर खाते-पीते हैं, वह भी धीरे-धीरे बदल रहा है। फलों की दुकान पर चीन की नाशपाती और ऑस्ट्रेलिया के सेब खरीदकर खाने में हमें संकोच नहीं होता। इसी प्रकार ऑस्ट्रेलियाई सन्तरे का रस और बर्फ जमे हुए पैकेटों में तलने के लिए तैयार आलू चिप्स मिल जाती है। इस प्रकार के परिवर्तनों ने उपभोक्ताओं की जीवन-शैली को प्रभावित किया है।
प्रश्न 6. आधुनिकीकरण की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर - आधुनिकीकरण की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं- (1) प्रौद्योगिकी का विकास-प्रौद्योगिकी विकास आधुनिकीकरण का प्रमुख आधार है। इसमें औद्योगिक उत्पादन, कृषि के नये तरीकों का प्रयोग, संचार के उन्नत साधन विकसित होते हैं।
(2) गतिशीलता में वृद्धि- आधुनिकीकरण में व्यक्ति यह विश्वास करने लगते हैं कि उनकी प्रस्थिति पहले से निर्धारित नहीं है बल्कि वह अपनी कुशलता को बढ़ाकर अपनी स्थिति को ऊँचा उठा सकते हैं।
(3) लोकतान्त्रिक मूल्यों में वृद्धि-लोकतान्त्रिक मूल्य आधुनिकीकरण की प्रक्रिया की प्रमुख विशेषता है। सामाजिक समानता, विचारों की स्वतन्त्रता, सामाजिक जागरूकता इत्यादि मूल्यों को प्राप्त करने के लिए मानव सदैव प्रयासरत रहता है।
प्रश्न 7. आर्य समाज की स्थापना किसके द्वारा और क्यों की गई ?
उत्तर-आर्य समाज की स्थापना बम्बई में सन् 1857 में स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा की गई। सामाजिक तथा धार्मिक सुधार आन्दोलन में आर्य समाज की भूमिका ब्रह्म समाज तथा प्रार्थना समाज की तुलना में कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण है। आर्य समाज की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य पाश्चात्य प्रभावों की प्रतिक्रियास्वरूप हिन्दू धर्म में सुधार करना था। छुआछूत व जातिगत भेदभाव को दूर करना, शूद्रों को भी यज्ञोपवीत धारण करने व वेद पढ़ने का अधिकार देना था। आर्य समाज का आदर्श वाक्य 'कृष्वन्तो विश्वमार्यम्' है जिसका अर्थ है विश्व को बनाते चलो।
प्रश्न 8- नगरीकरण के प्रभाव भारत में नगरीकरण के प्रभाव लिखिए ?
उत्तर - नगरीकरण के प्रभाव भारत में नगरीकरण के प्रभाव इस प्रकार से हैं
(1) ग्रामीण जीवन पर प्रभाव- नगरीकरण ने ग्रामीण जीवन को प्रभावित किया है। ग्रामीण लोग शहर की और उद्योगोन्मुखी व्यवसायों, शिक्षा आदि सुविधाओं के लिए नगर की ओर आकृष्ट हो रहे हैं।
(2) जीवन में कृत्रिमता- नगरीकरण के कारण आज जीवन में वास्तविकता नहीं रही है। नगरीकरण से पूर्व मानव सादा जीवन उच्च विचारों में विश्वास रखता था, लेकिन उसका झुकाव कृत्रिमता की ओर होता जा रहा है। मानव जीवन में अब कृत्रिमता आ गई है। अब वह दिखावे एवं शान-शौकत में अधिक विश्वास रखने लगा है।
(3) सामाजिक मूल्यों में परिवर्तन - नगरीकरण के फलस्वरूप अब सामाजिक मूल्यों में परिवर्तन होने लगा है। यह नगरीकरण का एक सामाजिक प्रभाव है। व्यक्तिवादी जीवन में नैतिकता और विश्वास का अभाव होने लगा है और स्वार्थ की भावना बढ़ती जा रही है।
(4) मनोरंजन के साधनों में परिवर्तन- ग्रामीण समाज में मनोरंजन का उद्देश्य धन कमाना कभी नहीं रहा है। ग्रामीण समाज में मनोरंजन, तनावमुक्ति एवं साथ मिल-जुलकर बैठने के लिए किया जाता है। लेकिन नगरीकरण में मनोरंजन का उद्देश्य धन कमाना रहा है।
(5) महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन नगरीकरण के प्रभाव से महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन आने लगे हैं। अब वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहने लगी हैं। शिक्षा एवं राजनीति जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।
(6) सामाजिक संस्थाओं में परिवर्तन- नगरीकरण के प्रभाव से परिवार और विवाह में निरन्तर परिवर्तन बढ़ता जा रहा है। संयुक्त परिवार एकल परिवार प्रणाली में बदलते जा रहे हैं। नगरीकरण के प्रभाव से व्यक्तिवादी सोच पनपने लगी है।
प्रश्न 9.उपनिवेशवाद का भारतीय समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर- उपनिवेशवाद का हमारे जीवन/भारतीय समाज पर विशिष्ट प्रभाव पड़ा, जिसको हम निम्नलिखित रूप से समझ सकते हैं-
(1) ब्रिटिश उपनिवेशवाद पूँजीवादी व्यवस्था पर आधारित था। इसने प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक व्यवसाय में बड़े पैमाने पर हस्तक्षेप किया। इनका उद्देश्य केवल लाभ कमाना था इसलिए इन्होंने भूमि स्वामित्व में बदलाव किए। वस्तुओं के उत्पादन की प्रणाली, उनके वितरण के तरीकों में परिवर्तन किए, साथ ही जंगल को नियन्त्रित एवं प्रशासित करने के लिए अनेक कानून बनाए।
(2) उपनिवेशवाद ने आवागमन को बढ़ावा दिया जिससे लोगों में जागरूकता आई और ब्रिटिश उपनिवेशवाद के विरुद्ध असंतोष को बढ़ावा मिला तथा राष्ट्रीयता की भावना मजबूत होने लगी।
(3) उपनिवेशवाद ने भारत की सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन किए। इन परिवर्तनों के कारण लोगों में स्वतन्त्रता तथा मानवाधिकारों के विषय में जागृति आई और स्वतन्त्रता आन्दोलन की नींव तैयार हुई।
(4) उपनिवेशकाल में भारतीयों में एक नए मध्यम वर्ग का भी उद्भव हुआ जो मुख्यतः सरकारी सेवाकर्मियों, व्यवसायियों, दक्ष सेवाकर्मियों के रूप में था।
(5) व्यवस्थित शासन के लिए उपनिवेशवाद ने विभिन्न क्षेत्रों में भारी परिवर्तन किए। ये परिवर्तन वैधानिक, सांस्कृतिक तथा वास्तुकला आदि क्षेत्रों में लाए गए। पश्चिमी शिक्षा पद्धति, औद्योगीकरण, नगरीकरण आदि क्षेत्रों में भी इनका गहरा प्रभाव पड़ा। अतः उपनिवेशवाद ने हमारे समाज पर, राष्ट्रीय आन्दोलन, राजनीतिक पद्धति, संसदीय तथा विधिक पद्धति, संविधान, पुलिस, यातायात के नियम इत्यादि में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।
प्रश्न 8. 'औद्योगीकरण' और 'नगरीकरण' का परस्पर सम्बन्ध है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर -' औद्योगीकरण' और 'नगरीकरण' विकास की प्रक्रिया का ही एक अंग है। औद्योगीकरण आधुनिकीकरण का एक अंग है जिसमें उद्योग-धन्धों का बोलबाला होता है। उद्योगों के आस-पास के क्षेत्रों में कच्चा माल/शक्ति के साधन, श्रमिकों के आने-जाने के लिए परिवहन और यातायात के साधनों का विकास होता है। उद्योग लगने से भूमिहीन श्रमिक गाँव से शहर की तरफ जाने लगते हैं और वहाँ पहले बस्तियाँ तथा फिर शहर बन जाते हैं। जिन लोगों को नगर क्षेत्रों में स्थाई रोजगार, ऊँची मजदूरी मिल जाती है वे वहीं बस जाते हैं। इस तरह छोटे-छोटे शहर बड़े-बड़े नगरों में तब्दील हो जाते हैं। अतः नगरीकरण तथा औद्योगीकरण एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ये दोनों ही एक-दूसरे से सम्बन्धित प्रक्रियाएँ हैं।
प्रश्न 4. हरित क्रान्ति के कोई तीन सकारात्मक परिणाम लिखिए।
उत्तर-हरित क्रान्ति की उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं- (1) उन्नत किस्म के बीजों के प्रयोग में वृद्धि। (2) रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में तेजी से वृद्धि। (3) सिंचाई की सुविधाओं में वृद्धि। (4) आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग। (5) कृषि विकास के लिए विभिन्न निगमों की स्थापना। (6) कमजोर किसानों के लिए विशिष्ट कार्यक्रम।
प्रश्न 11. भारत में सामाजिक विधानों के तीन उद्देश्य
उत्तर-(1) सामाजिक नियन्त्रण- सामाजिक विधानों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक नियन्त्रण की व्यवस्था को प्रभावपूर्ण बनाना है। यह तभी सम्भव होगा जब लोग बदलती हुई जरूरतों के अनुसार व्यवहार करें। (2) सामाजिक न्याय समाज में जाति, धर्म और लिंग पर ध्यान दिये बिना सभी जातियों के लोगों को अपने विकास के समान अवसर दिये जाएँ। (3) सामाजिक जागरूकता - धार्मिक अन्धविश्वासों और रूढ़ियों में धँसता समाज विवेक शून्य हो गया है। इन रूढ़ियों को सामाजिक कानून के द्वारा ही दूर किया जा सकता है।
प्रश्न 9. नातेदारी की कितनी श्रेणियाँ होती हैं ?
उत्तर- नातेदारी की तीन श्रेणियाँ होती हैं一
(i) प्राथमिक नातेदार - पिता-पुत्र, भाई-बहिन, माता-पुत्र, पति-पत्नी आदि।
(ii) द्वितीयक नातेदार चाचा, ताऊ, जीजा, साला। (iii) तृतीयक नातेदार ममेरे, फुफेरे, मौसेरे भाई-बहिन आदि।
'।
नगरीकरण का अर्थ-ग्राम से नगर बनने की प्रक्रिया को नगरीकरण कहते हैं। जनसंख्या के घनत्व में वृद्धि ही नगरीकरण का द्योतक नहीं है, अपितु वहाँ के सामाजिक व आर्थिक सम्बन्धों में परिवर्तन प्राथमिक समूहों का द्वितीय समूहों में परिवर्तन भी नगरीकरण का द्योतक है।
प्रश्न 1. भारत में लोकतन्त्र का अर्थ बताइए।
उत्तर-लोकतन्त्र का अर्थ है, एक ऐसी जीवन पद्धति जिसमें स्वतन्त्रता, समता बन्धुता सामाजिक जीवन के मूल सिद्धान्त होते हैं। लोकतन्त्र शब्द राजनीतिक शब्दावली में सर्वाधिक इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों में से एक है। यह महत्त्वपूर्ण अवधारणा है, जो अपने बहुआयामी अर्थों के कारण समाज और मनुष्य के जीवन के बहुत से सिद्धान्तों को प्रभावित करता है। लोकतन्त्र - 'लोकतन्त्र' शब्द का अंग्रेजी पर्याय 'डेमोक्रेसी' है जिसकी उत्पत्ति ग्रीक शब्द 'डेमोस' से हुई है। डेमोस का अर्थ है- जनसाधारण और इस शब्द में 'क्रेसी' शब्द जोड़ा गया है जिसका अर्थ शासन होता है।
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 के उद्देश्य लिखिए। इस नीति की सफलता का मूल्यांकन कीजिए। राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 का मूल्यांकन कीजिए।
प्रश्न 18. "साक्षरता शक्ति सम्पन्न होने का महत्त्वपूर्ण साधन है।" समझाइए। अथवा
प्रश्न 19. धर्मनिरपेक्षता की कोई तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए। अथवा क्षेत्रवाद के प्रमुख दुष्परिणाम क्या हैं? लिखिए।
भारत में भूमि सुधार के कोई तीन प्रमुख उद्देश्य लिखिए।
प्रश्न 16. भूमण्डलीकरण का अर्थ एवं इसकी दो विशेषताएँ लिखिए। अथवा 3
संस्कृति पर भूमण्डलीकरण के पड़ने वाले कोई तीन प्रभाव लिखिए।
प्रश्न 17. "भारतीय समाज में बाजार एक सामाजिक संस्था के रूप में है" स्पष्ट कीजिए। 3 अथवा
बाजार पर उदारीकरण के कोई तीन प्रभाव लिखिए।
प्रश्न 18. औद्योगीकरण से उत्पन्न होने वाली कोई तीन प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 18. उपनिवेशवाद के आने के पश्चात् भारतीय अर्थव्यवस्था किन अर्थों में बदली ? विवेचना कीजिए। 3 अथवा
पूर्ण तथा अपूर्ण बाजार में कोई तीन अन्तर लिखिए।
प्रश्न 19. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 को समझाइए।
अथवा
धर्मनिरपेक्षता की कोई तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.टेलीविजन से समाज में हो रहे परिवर्तनों की विवेचना कीजिए।
उत्तर-टेलीविजन आज जन-संचार तथा मनोरंजन का सबसे मशहूर एवं सशक्त माध्यम बन गया है। यह दृश्य-श्रव्य साधन है। 1927 में बेल टेलीफोन लेबोरेट्रीज ने न्यूयार्क तथा वाशिंगटन के बीच प्रायोगिक टेलीविजन कार्यक्रम का प्रसारण किया। BBC ने अपनी टेलीविजन सेवा आरम्भ की। भारत में टेलीविजन का आरम्भ यूनेस्को की एक शैक्षिक परियोजना के अन्तर्गत 15 सितम्बर, 1959 को हुआ था। इसके तहत् दिल्ली के आस-पास गाँवों में दो टी.वी. सेट लगाए गए जिन्हें 200 लोगों ने देखा। 15 अगस्त, 1965 से भारत में विधिवत् टी.वी. सेवा का आरम्भ हुआ। 1975 तक दिल्ली, मुम्बई, श्रीनगर, अमृतसर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ में टी.वी. सेण्टर खुल गए।। अप्रैल, 1976 से इसे आकाशवाणी से अलग कर 'दूरदर्शन' नाम दिया गया। 1984 में इसकी रजत जयंती मनाई गई। दूरदर्शन ने सूचना, शिक्षा व मनोरंजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। पहले इस पर सरकारी नियन्त्रण था जिससे इसकी निष्पक्ष छवि नहीं बन पाई, लेकिन 1991 में खाड़ी युद्ध के दौरान विश्व भर के लोगों ने युद्ध का सीधा प्रसारण (सी.एन.एन चैनल के द्वारा) देखा। भारत में लगभग दो दशक तक दूरदर्शन ही एकमात्र चैनल था। इसके पश्चात् भारत में टी.वी. की दुनिया में निजी चैनलों की शुरुआत हुई। पहले विदेशी चैनलों को प्रसारण की अनुमति मिली। शीघ्र ही स्टार जैसे टी.वी. चैनलों ने अपने भारत केन्द्रित समाचार चैनल प्रसारित करना शुरू कर दिए। भारत में टी.वी. का असली विस्तार तब हुआ जब यहाँ देशी चैनलों की बाढ़ आने लगी। अक्टूबर 1993 में जी.टी.वी. व स्टार टी.वी. के मध्य समझौता हुआ। इसके पश्चात् समाचार के क्षेत्र में जी न्यूज व स्टार न्यूज चैनल आ गए। सन् 2002 में 'आज तक' का स्वतन्त्र चैनल आया। आज पूरे भारत में 200 से ज्यादा चैनल प्रसारित किए जा रहे हैं।
प्रश्न 2.जनसंचार से क्या आशय है ? इसकी तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर- जनसंचार से आशय उत्तर- जनसंचार से तात्पर्य उन सभी साधनों के अध्ययन एवं विश्लेषण से है जो एक साथ बहुत बड़ी जनसंख्या के साथ संचार स्थापित करने में सहायक होते हैं जिसमें समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, रेडियो, दूरदर्शन, चलचित्र इत्यादि सम्मिलित हैं।
जनसंचार की प्रमुख विशेषताएँ -
(1) जनसंचार का उपयोग वैयक्तिक आधार पर मनमाने रूप में नहीं किया जा सकता है। सरकार द्वारा अनेक ऐसे कानून बनाये जाते हैं जिनका पालन करते हुए ही जनसंचार के साधनों को उपयोग में लाया जा सकता है।
(2) जनसंचार की प्रकृति बहुत संगठित होती है। अनेक बड़े-बड़े संगठन ही जनसंचार के साधनों की व्यवस्था करते हैं। जनसंचार के काम में भारी पूँजी लगने के साथ ही इससे सम्बन्धित विभिन्न दायित्वों को पूरा करने के लिए एक बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों तथा कर्मचारियों की आवश्यकता होती है।
(3) जनसंचार सभी साधनों की सम्पूर्णता पर निर्भर होता है। इसका काम विशेष सूचनाओं या तथ्यों को समुदाय के एक बड़े भाग तक पहुँचाना होता है।
(4) जनसंचार के साधनों को मुख्यतः तीन भागों में बाँटा जाता है-
(i) मुद्रित संचार,
(ii) विद्युत् संचार,
(iii) दृश्य- श्रव्य संचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें