HisA 12th


अभ्यास प्रश्न पत्र 
कक्षा-12 
विषय इतिहास (A)

समय -3 घंटा                         पूर्णांक 80 अंकe
निर्देश-
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं|
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। इनमें से सही विकल्प 06 अंक, रिक्त स्थान 07 अंक, सही जोड़ी 6 अंक, एक शब्द से एक वाक्य में उत्तर 7 अंक एवं सत्य / असत्य 06 अंक संबंधी प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न हेतु 01 अंक निर्धारित है।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
4. प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा अधिकतम 30 शब्द)
5. प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा अधिकतम 75 शब्द
6. प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। (शब्द सीमा अधिकतम 120 शब्द)
7. प्रश्न क्रमांक 23 मानचित्र आधारित प्रश्न है। मानचित्र को भरकर उत्तरपुस्तिका में संलग्न करें |
...........
..................................................................

1. सही विकल्प का चयन कीजिए -

1. हड़प्पा सभ्यता की सबसे विशिष्ट पुरावस्तु है-
(अ) हड़प्पाई आभूषण (ब) हड़प्पा मृदभाण्ड
(स) हड़प्पाई मोहर (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

ii. गांधार कला संबंधित है-
(अ). बौद्ध धर्म से(ब). जैन धर्म से
(स). शैव धर्म से(द) वैष्णव धर्म से

iii.किस शासक ने इन्नबतूता को दिल्ली का काज़ी नियुक्त किया?

(अ) मुहम्मद बिन तुगलक (ब) फिरोज तुगलक
(स) गियासुद्दीन तुगलक(द) अलाउद्दीन खिलजी

iv. परम सत्य के स्वरुप को समझने कि मुश्किल को दर्शाने वाली रचनाएँ 'उलटवाँसी' (उलटी कही उक्तियों) की रचना की थी-
(अ) रैदास ने (ब) गुरुनानक ने
(स) कबीर ने (द) मीराबाई ने

v. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 'पूर्ण स्वराज' अथवा पूर्ण स्वतंत्रता की उदघोषणा कौनसे वार्षिक अधिवेशन में की थी ?
(अ) लाहौर अधिवेशन (ब) कराची अधिवेशन
(स) लखनऊअधिवेशन (द) कानपुर अधिवेशन

vi. ये किसने कहा था "हम सिर्फ नकल करने वाले नहीं है" भारत का शासन भारतीय जनता की इच्छा अनुसार होना चाहिए।
(अ) जवाहर लाल नेहरु (ब) सरदार पटेल
(स) डॉ. बी. आर. अंबेडकर (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद


2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए -
i. कई पुरातत्वविदों का मानना है कि हाजा पक्षी...........था।

ii.सिक्कों के अध्ययन को......... कहते हैं।

iii. महाभारत का समालोचनात्मक संस्करण परियोजना........... के नेतृत्व में तैयार की गई?

iv. ऐसी महिलाएं जिन्होंने निर्वाण प्राप्त कर लिया है............ कहलाती थी ?

v. विजय नगर साम्राज्य मे ..............सैनिक कमांडर थे, जिन्हें राय (राजा) द्वारा प्रशासन के  लिए राज्य-क्षेत्र दिये जाते थे। 

vi. ईस्ट इण्डिया कंपनी और बंगाल के जमींदारों के बीच कर वसूलने से सम्बंधित .............व्यवस्था को बंगाल में लार्ड कार्नवालिस द्वारा 22 मार्च, 1793 को लागू किया गया।
VII.सहायक संधि का जनक...............था?

3. सही जोड़ी बनाइए-



1.

नंद वंश

(अ) देवपुत्र

II.

कुषाण राजा

(ब) इन्नवत्ता

रिहला

(स) व्यक्तिगत जमीन

IV.

ट्रैवल्स इन द मुगल एंपायर

(द) महापद्म

V

मिल्कियत

(इ) फ्रांसिस बर्नियर

VI.

हामिल

(फ) वसूली गई रकम

4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए-

i.हड़प्पा सभ्यता में किस पशु की पूजा की जाती थी ?
ii.महात्मा बुध के पूर्व जन्मों की कथाएं किसमें संकलित हैं ?
IV.जैन मान्यता के अनुसार जन्म और पुनर्जन्म का चक्र किसके द्वारा निर्धारित होता है।
V.1800 ई. में हम्पी के भग्नावशेष किस पुराविद द्वारा प्रकाश में लाए गए थे ?
VI. जोतदार की जमीन पर खेती करने वाले किसान क्या कहलाते थे ।
संथालो द्वारा 'दिकु' शब्द का प्रयोग किस के लिए किया जाता था ।
VII.महात्मा गाँधी और भीमराव अंबेडकर के बीच 1932 में कौनसा समझौता हुआ था ?

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सत्य / असत्य में लिखिए-
i. सिंधु घाटी सभ्यता में सड़कें तथा गलियां एक दूसरे को समकोण पर काटती थी ।
ii. संस्कृत भाषा में स्तूप का अर्थ टीला होता है।
iiiसगुण भक्ति परंपरा में अमूर्त, निराकार ईश्वर की उपासना की जाती हैं ?
iv मुग़ल काल के भारतीय-फारसी स्रोत किसान के लिए आमतौर पर 'रैयत' या 'मुजरियान' शब्द का इस्तेमाल करते थे ।
V. परगना, मुग़ल प्रांतों में एक प्रशासनिक प्रमंडल था |
vi. समवर्ती सूची के विषयो पर केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा कानून का निर्माण किया जाता हैं।





6. सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में बाटों से क्या अभिप्राय है? 2
अथवा 
मोहन जोदडो नगर की दो विशेषताएं लिखिए 

7. 'किताब-उल-हिन्द में वर्णित विषयों का संक्षिप्त वर्णन कीजिये। 2
अथवा
'रिहला' से भारतीय इतिहास की क्या जानकारी प्राप्त होती है? 

8. कबीर दास की वाणी किन परिपाटियों में संकलित है? (2)
अथवा
खालमा पंथ पर टिप्पणी लिखिए ?

 9. हम्पी के भग्नावशेष कब और किसके द्वारा प्रकाश में लाये गए ? (2)
अथवा
महानवमी का डिब्बा क्या था ?

10. मुगल कालीन जजमानी प्रथा को समझाइए? (2)
 अथवा
उन्नीसवीं सदी में आए विदेशियों ने भारत के गाँवों को छोटा गणराज्य क्यो कहा ?

11. संथाल विद्रोह कब और किसके नेतृत्व में हुआ।(2)
अथवा
इस्तमरारी बंदोवस्त व्यवस्था लागू करने के पीछे अंग्रेजो के क्या उद्देश्य थे? 

12. 1857 का विद्रोह एक जन विद्रोह था, कथन के पक्ष में कोई दो कारण दीजिये 2
अथवा
सहायक संधि (1798) की कोई दो शर्तें लिखिए ?

 13. गांधी जी के अनुसार चरखा किस प्रकार का प्रतीक है? वह क्या दर्शाता है। 2
अथवा 
रॉलेट अधिनियम क्या है?

14. संविधान सभा में प्रारूप समिति का मुख्य कार्य क्या था?
अथवा 
संविधान में वर्णित संघ सूची मे क्या आशय है।

15. संविधान में वर्णित समवर्ती सूची मे क्या आशय है। 2
अथवा
जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव' में कौन से विचार पेश किए ? कोई दो विचार लिखिए।

16. महाभारत को एक प्रगतिशील ग्रंथ क्यों कहा गया है ? स्पष्ट कीजिए। 3
अथवा
रेशम के बुनकरों की सामाजिक स्थिति क्या थी वर्णन कीजिए। 

17. अमरावती का स्तूप क्यों नष्ट हो गया? समझाइए
अथवा
जैन धर्म की तीन प्रमुख विशेषताएं लिख कर वर्णन कीजिए

18. विजयनगर साम्राज्य की अमर नायक प्रणाली को समझाइए ।
अथवा
विजयनगर शासकों ने वर्षा जल संचय के लिए कौन से कार्य किए ?

19. अवध में विद्रोह इतना व्यापक व्यापक क्यों था ? किसान, ताल्लुकदार और जमींदार उसमें क्यों शामिल हुए।3
अथवा
1857 ई. के विद्रोह में विद्रोहियों के बीच एकता स्थापित करने के लिए क्या तरीके अपनाए गए?

20. वर्णित (उत्तर वैदिक) काल में कृषि के तौर-तरीकों में किस हद तक परिवर्तन हुए ? 
अथवा 
अशोक के धम्म से आप क्या समझते हैं ? उसके मूलभूत सिद्धांत लिखिए।

21. अलवार, नयनार और वीरशैवों ने किस प्रकार से जाति प्रथा की आलोचना प्रस्तुत की? 
अथवा
भक्ति आंदोलन की विशेषताएँ लिखिए, जिनके कारण यह जनसाधारण में प्रसारित हो सका

 22. असहयोग आन्दोलन एक तरह का प्रतिरोध कैसे था ?
अथवा
चरखे को राष्ट्रवाद का प्रतीक क्यो चुना गया ?

23. दिए गए मानचित्र में 1857 की क्रांति के प्रमुख केन्द्रों को दर्शाइये।
(अ) मेरठ (ब) झाँसी (स) कानपुर (द) ग्वालियर
अथवा
दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-
(अ) मॉनी (ब) लोथल (स) मगध (द) विजयनगर
2024

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 10th hindi कवि परिचय Ncert class 10th

Class 10th हिन्दी पद्य से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्न Ncert solution

अध्याय 1. संसाधन एवं विकास समकालीन भारत-2. (भूगोल) Class 10th NCERT SOLUTION