MP BOARD OLD PAPER CLASS 12th Hindi 2022
गायत्री कोचिंग क्लासेस
पता - मैन बस स्टैंण्ड के पीछे शीतल ज्वेलर्स के सामने चन्दनवाड़ा रोड चौरई जिला - छिन्दवाड़ा
वार्षिक परीक्षा - 2022
कक्षा - 12th
विषय - हिन्दी
समय :- 3 घण्टा पूर्णांक - 80
निर्देश :-
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 32 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।
(iii) प्रश्न क्रमांक 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 2-2 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में लिखिए।
(iv) प्रश्न क्रमांक 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 3-3 अंक निर्धारित है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 75 शब्दों में लिखिए।
(v) प्रश्न क्रमांक 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न के लिए 4-4 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दों में लिखिए।
1. निम्नलिखित वाक्यों के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए- 1×6-6
(i) कवि किसका भार लिए फिरता है ?
(अ) सुख-दुख का (ब) जग-जीवन का
(स) निज उर का (द) यौवन का।
उत्तर - (ब) जग-जीवन का
(ii) धूत कही अवधूत कहौ'''''''' किसकी पंक्तियाँ हैं?
(अ) फिराक गोरखपुरी को (ब) रघुवीर सहाय की (स) तुलसीदास को (द) उमाशंकर जोशी की।
उत्तर - (स) तुलसीदास की
(iii) बाज़ार कब जाना चाहिए ?
(अ) जब मन खाली हो (ब) जब मन खाली न हो। (स) जब मन अच्छा हो (द) जब मन अच्छा न हो
उत्तर - (ब) जब मन खाली न हो |
(iv) लुट्टन पहलवान ने हराया था ?
(अ) दारा सिंह को (ब) राजा साहब को
(स) रुस्तम को (द) चाँद सिंह को |
उत्तर - (द) चाँद सिंह को |
(v ) 'जूझ' पाठ के लेखक हैं-
(अ) आनन्द यादव (ब) मनोहर श्याम जोशी
(स) ओम थानवी (द) विष्णु खरे।
उत्तर - (अ) आनन्द यादव
(vi) टी. वी. पर प्रसारित खबरों में सबसे महत्वपूर्ण हैं-
(अ) विजुअल (ब) नेट
(स) बाइट (द) उपरोक्त सभी।
उत्तर - (द) उपरोक्त सभी।
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्दों का चयन कर कीजिए-7 × 1 = 7
(i) बच्चे .........में होंगे। (प्रत्याशा/निराशा)
(ii) भक्तिन का वास्तविक नाम.......था | (दुर्गा/लछमिन)
(iii) सौंदलगेकर मास्टर........ पढ़ाने आते थे। (मराठी/हिंदी)
(iv) नाटक में पात्रों की संख्या........ होनी चाहिए।
(अधिक/कम)
(v) वीर रस का स्थायी भाव...... है। (उत्साह/क्रोध)
(vi) जिन छंदों में मात्राओं की गणना की जाती है वे ...........छंद कहलाते हैं। (वर्णिक/मात्रिक)
(vii) नभ का अर्थ है।...... (आकाश/नीला)
उत्तर- (i) प्रत्याशा, (ii) लछमिन, (iii) मराठी, (iv) कम, (v) उत्साह, (vi) मात्रिक, (vii) आकाश।
3. सही जोड़ी बनाइए - 1×6=6
(i) बात की चूड़ी मर जाना (अ) कथानक
(ii) अवधूत (ब) 16-16 मात्राएँ
(iii) सिल्वर वैडिंग (स) संस्कृत के मूल शब्द
(iv) कहानी का केन्द्रीय बिन्दु (द) बात का प्रभावहीन हो जाना
(v) चौपाई छंद (इ) यशोधर बाबू
(vi) तत्सम (फ) शिरीष के फूल
उत्तर-(i)→ (द), (ii) → (फ), (iii) → (इ), (iv) (अ), (v)→ (ब), (vi) → (स)।
4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए - 1×7=7
(i) उषा का जादू कब टूटता है ?
उत्तर - सूर्योदय होने पर,
(ii) पहलवान लुटन सिंह के कितने पुत्र थे ?
उत्तर - दो
(iii) सिन्धु सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन-सा था ?
उत्तर - मुअनजोदड़ो
(iv) आमतौर पर रेडियो नाटक की अवधि कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर - 15 मिनट से 30 मिनट तक
(v) शब्द-गुण कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर - तीन
(vi) दूसरा घर कर लेना' मुहावरे का क्या अर्थ है ?
उत्तर - अलग हो जाना,
(vii) क्रिया विशेषण की परिभाषा लिखिए।
उत्तर - क्रिया की विशेषता का बोध कराने वाले शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं।
5. निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य का चयन कीजिए-
(i) 'पर्जेज़िंग पावर' का अर्थ क्रय शक्ति होता है। (ii) शिरीष का फूल संस्कृत साहित्य में बहुत कठोर माना जाता है।
(iii) राखालदास बनर्जी 1922 में मुअनजो-दड़ो गए।
(iv) कहानी का नाटक रूपान्तरण असम्भव है। (v) करुण रस का स्थायी भाव रति है।
(vi) प्रिया बहुत बातूनी है में बातूनी शब्द क्रिया विशेषण है।
उत्तर-(i) असत्य, (ii) असत्य, (iii) सत्य, (iv) असत्य, (v) असत्य, (vi) असत्य।
6. बच्चे किस आशा में नीड़ों से झाँक रहे होंगे ?
उत्तर — बच्चे अपने माता-पिता के शीघ्र लौटने की आशा में नीड़ों से झाँक रहे होंगे। उनके माता-पिता उनके लिए भोजन की तलाश में सुबह जल्दी घोंसले से निकले होंगे। ऐसे में भूख से व्याकुल एवं माता-पिता के वात्सल्य से वंचित बच्चे अपने अभिभावकों के जल्दी-से-जल्दी घर लौटने की प्रतीक्षा में आकुल रहे होंगे। इस प्रकार, कहा जा सकता है कि माता-पिता के सान्निध्य की प्रत्याशा में बच्चे नीड़ों से झाँक रहे होंगे।
अथवा
'भाषा को सहूलियत' से बरतने का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर - भाषा को सहूलियत से बरतने का अर्थ यह है कि रचनाकार भावों के अनुरूप ही सरल ,सहज एवं सुग्राह्ा शब्दावली को प्रयोग करें | अनावश्यक आडम्बरपूर्ण गूढ़ शब्दावली कथ्य के प्रभाव को कम करती है और इससे कविता अपने उद्देश्य से भटक जाती है | क्लिष्ट भाषा के दुष्चक्र में फँसे बिना कवि को सरलतम शब्दों में अपनी बात अपने श्रोताओं एवं पाठकों तक पहुँचानी चाहिए।
7. 'उषा' कविता में कवि ने भोर के नभ की तुलना किससे की है ?
उत्तर - ' उषा ' कविता में कवि शमशेर बहादुर सिंह ने भोर के नभ की तुलना नीले शंख से की है |
अथवा
'छोटा मेरा खेत' कविता के संदर्भ में 'अंधड़' और 'बीज' क्या है ?
उत्तर-उमाशंकर जोशी कृत संकलित कविता 'छोटा मेरा खेत' के संदर्भ में 'अंधड़' - भावनात्मक आवेग की आँधी और 'बीज' विचार एवं अभिव्यक्ति का प्रतीक हैं। कवि का मानना है कि भावनात्मक आवेग से कवि के मन में एक विचार उदित होता है। इसमें कल्पना की उड़ान भरकर कवि एक काव्य-रचना का सृजन करता है।
8. भक्तिन के आ जाने से महादेवी अधिक देहाती कैसे हो गई ?
उत्तर- भक्तिन स्वयं को न बदल कर दूसरों को अपने अनुसार बदल देती थी। मकई का रात को बना दलिया, सवेरे मट्ठे से खाना, बाज़रे के तिल लगाकर बनाए गए पूए, ज्वार के भूने गए भुट्टे के हरे दानों की खिचड़ी, सफेद महुए की लपसी आदि लेखिका को अनचाहे खाना पड़ता था। भक्तिन ने लेखिका को अपनी पसन्द का भोजन खिलाकर देहाती बना दिया था। इस प्रकार भक्तिन के आ जाने से महादेवी देहाती हो गईं।
अथवा
मनुष्यों की क्षमता किन तीन बातों पर निर्भर रहती है ?
उत्तर-मनुष्य की क्षमता निम्नलिखित तीन बातों पर निर्भर करती है- (1) शारीरिक वंश-परम्परा
(2) सामाजिक उत्तराधिकार,
(3) मनुष्य के अपने प्रयत्न।
इन तीनों दृष्टियों से मनुष्य समान नहीं होते तो क्या समाज को उनके साथ असमान व्यवहार करना चाहिए ? हमें सभी के साथ यथासंभव समान व्यवहार करना चाहिए। साथ ही, समाज पदि अपने सदस्यों से अधिकतम उपयोगिता प्राप्त करना चाहता है तो समाज के सदस्यों को समान अवसर व समान व्यवहार उपलब्ध कराए।
9. ढोलक की आवाज का पूरे गाँव पर क्या असर होता था ?
उत्तर- सर्दी का मौसम, अमावस्या की ठण्डी और काली रात में हैजे - मलेरिया से पीड़ित पूरा गाँव भयार्त्त शिशु की तरह काँप रहा था। चारों ओर अँधेरा व सन्नाटा छाया हुआ था। रात्रि की इस विभीषिका को ढोलक की आवाज़ संध्या से प्रातः तक ताल ठोककर ललकारती रहती थी। जिससे मृतप्रायः गाँव को संजीवनी मिल जाती थी। स्पंदन-शक्ति-शून्य स्नायुओं में बिजली दौड़ जाती थी। मरते व्यक्ति को मृत्यु से भय नहीं होता था। ग्रामीणों में जीवंतता भरती थी। सन्नाटे में जिन्दगी के होने का अनुभव कराती थी।
अथवा
लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत की तरह क्यों माना है ?
उत्तर-द्विवेदी जी ने शिरीष को कालजयी अवधूत (संन्यासी) कहा है, कारण जिस प्रकार अवधूत (संन्यासी) सांसारिक बन्धनों से ऊपर उठकर अजेयता का मंत्र देता है, सुख-दुःख, भीषण कष्टों और कठिनाइयों-संघषों में भी जीवन रस प्राप्त कर लेता है। उसी प्रकार शिरीष जेठ की तपती गर्मी, लू, आँधी, भादों की उमस में मस्त रहकर जीवन का रस ले लेता है और नीचे से ऊपर तक खिल जाता है। जिसे देखकर लगता है कि उसने मृत्यु और समय को जीत लिया है। शिरीष और अवधूत दोनों में यही समानता होने के कारण शिरीष को कालजयी अवधूत साना है।
10. कविता के प्रति लगाव से पहले और उसके बाद अकेलेपन के प्रति लेखक की धारणा में क्या बदलाव आया ?
उत्तर-कविता के प्रति लगाव से पहले लेखक को ढोर चराते हुए, पानी लगाते हुए, दूसरे काम करते हुए अकेलापन बहुत खटकता था। किसी के साथ बोलते हुए, गपशप करते हुए, हँसी मजाक करते हुए काम करना अच्छा लगता था। लेकिन अब कविता से लगाव होने के बाद उसे अकेलेपन से कोई ऊब नहीं होती। लेखक अपने आप से खेलने लगा। अब उसे अकेलापन अच्छा लगता था जिससे कविता ऊँची आवाज में गाई जा सकेगी, अभिनय किया जा सकेगा। इस प्रकार अकेलेपन के प्रति लेखक की धारणा पूरी तरह बदल गई थी।
अथवा
यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है लेकिन यशोधर बाबू असफल रहते हैं। ऐसा क्यों ?
उत्तर - यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ ढल सकने में सफल होती है उसके कई कारण हैं। सर्वप्रथम, यशोधर बाबू की पत्नी मातृसुलभ स्वभाव होने के कारण बच्चों की खुशी के लिए बालों में खिजाब लगाती है, कटस्लीव्स ब्लाउज़ पहनती है तथा होठों पर लाली लगाती है। दूसरे, वह ऐसे परिवार से आई थी जहाँ उसने दूसरों के साथ रहना सीखा। अतः, वह बच्चों के साथ खड़ी रहती है तथा उनकी खुशी में अपनी खुशी देखती है। तीसरे, उसको ससुराल में आकर जिठानियों के अनुशासन में रहना पड़ा, उसका व्यक्तित्व नगण्य था। अतः बच्चों के बड़े होने पर उसे बच्चों के द्वारा सम्मान मिला तो उसने अपने को बच्चों की तरह बनाया। चौथा, उसका कोई आदर्श प्राणी नहीं था जिसके बताए मार्ग व संस्कारों पर वह चलती। अतः, अवसर के अनुसार उसने अपने को बदल लिया। इसके विपरीत यशोधर बाबू बचपन से एकल परिवार व बड़ों के सम्पर्क में रहे जहाँ उन्हें परम्परागत तरीके से रहना पड़ता था। उनके आदर्श किशनदा थे जो स्वयं अविवाहित थे। परिवार के मूल्यों से अपरिचित थे। उनके संस्कारों का पंत जी पर पूरा प्रभाव था। यशोधर बाबू पर बचपन से ही जिम्मेदारियों का बोझ था जिस कारण वे अपने विषय में सोच नहीं पाते थे। यही कारण था जो यशोधर बाबू समय के अनुसार बदलने में असफल रहे।
11. मुद्रित माध्यमों में लेखन के लिए ध्यान रखने योग्य प्रमुख बातें कौन-सी है ? लिखिए। 2
उत्तर - मुद्रित माध्यमों के लिए लेखन में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए
(1) लेखन में भाषा, व्याकरण, वर्तनी और शैली का ध्यान रखना जरूरी है। जनसाधारण की भाषा पर बल देना चाहिए।
(2) समय सीमा और आबंटित जगह के अनुशासन का पालन अनिवार्य है।
(3) लेखन और प्रकाशन के बीच गलतियों और अशुद्धियों को ठीक करना जरूरी होता है।
(4) लेखन में सहज प्रवाह के लिए तारतम्यता बनाए रखना जरूरी है।
अथवा
समाचार लेखन में मुख्यतः किन छः सवालों का जवाब देने की कोशिश की जाती है?
उत्तर - समाचार लेखन में क्या, किसको (कौन), कहाँ, कब, क्यों और कैसे छ ककारों (सवालों) का प्रयोग होता है।
12. करुण रस की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।
उत्तर -- सहृदय के हृदय में शोक नामक स्थायी भाव का जब विभाव, अनुभाव, संचारी भाव के साथ संयोग होता है, तो वह करुण रस का रूप ग्रहण कर लेता है।
उदाहरण -
"प्रिय वह मेरा प्राण प्यारा कहाँ है ?
दुःख जलनिधि में डूबी का सहारा कहाँ है ?
लख मुख जिसका आज लौं जी सकी हैं,
वह हृदय हमारा नयनतारा कहाँ है ?"
अथवा
विरोधाभास अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।
उत्तर- विरोधाभास अलंकार- जहाँ किसी पदार्थ, गुण या क्रिया में वास्तविक विरोध न होते हुए भी विरोध का आभास हो, वहाँ पर विरोधाभास अलंकार होता है। उदाहरण -
"में निज रोदन में राग लिए फिरता हूँ,
शीतल वाणी में आग लिए फिरता हैं।"
13. सोरठा छंद की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए। उत्तर- सोरठा छंद-
यह एक प्रकार से दोहा का उल्टा होता है। इसमें विषम चरणों में, अर्थात् प्रथम और तृतीय चरणों में 11-11 तथा सम चरणों में, अर्थात् द्वितीय और चतुर्थ चरणों में 13-13 मात्राएँ होती हैं। कुल 24 मात्राएँ होती है।
उदाहरण-
बार बार कह राउ, सुमुखि सुलोचनि पिक वयनि।
कारन मोहि सुनाउ, गज गामिनि निज कोप कर
अथवा
अभिधा शब्द शक्ति को परिभाषा लिखिए।
उत्तर-अभिधा-शब्द और अर्थ का साक्षात् सम्बन्ध अभिधा कहलाता है। परम्परागत रूप में प्रचलित मुख्य अर्थ का बोध कराने वाली शब्द-शक्ति अभिधा कहलाती है;
जैसे-श्याम का अर्थ काला
14. मुहावरे और लोकोक्ति में कोई दी अन्तर बताइए।
अथवा
निपात शब्द का अर्थ बताते हुए कोई दो निपात शब्द लिखिए।
15. निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए - (i) ईश्वर के अनेकों नाम है।
उत्तर - ईश्वर के अनेक नाम है |
(ii) मुझे केवल मात्र बीस रुपये दीजिए।
उत्तर - मुझे मात्र बीस रुपये दीजिए |
अथवा
निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तित कीजिए-
(1) शिरीष के वृक्ष बड़े और छायादार होते हैं। (प्रश्नवाचक वाक्य)
उत्तर - क्या शिरीष के वृक्ष बड़े और छायादार होते हैं ?
(ii) पन्द्रह वर्ष बीत गए। (आश्वर्यसूचक/विस्मयसूचक वाक्य)
उत्तर - अरे ! पन्द्रह वर्ष बीत गए।
16. तुलसीदास अथवा रघुवीर सहाय का काव्यगत परिचय निम्न बिन्दुओं के आधार पर दीजिए-
(i) दो रचनाएँ, (ii) भाव पक्ष-कला पक्ष, (iii) साहित्य में स्थान। 3
17. महादेवी वर्मा अथवा हजारी प्रसाद द्विवेदी का साहित्यिक परिचय निम्न बिन्दुओं के 3 आधार पर दीजिए- (i) दो रचनाएँ, (ii) भाषा-शैली, (iii) साहित्य में स्थान।
18. तत्सम तथा तद्भव शब्दों में अन्तर स्पष्ट करते हुए दो तत्सम शब्द तथा उनके तद्भव शब्द लिखिए। 3
अथवा
उपसर्ग एवं प्रत्यय में अन्तर लिखिए।
19. निम्नलिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए - 3
आ रही हिमालय से पुकार,
है उदधि गरजता बार-बार,
प्राची, पश्चिम, भू-नभ अपार,
सब पूछ रहे हैं दिग्-दिगंत,
वीरों का कैसा हो वसंत ?
प्रश्न- (i) उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
उत्तर - ' वीरों का कैसा हो वसंत '
(ii) उदधि का अर्थ लिखिए।
उत्तर - 'उदधि' का अर्थ है — ' समुद्र ' अथवा ' सागर'
(iii) उपर्युक्त पद्यांश में कौन-सा रस है ?
उत्तर - उपयुर्क्त काव्यांश में 'वीर रस' है |
अथवा
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
राष्ट्रीय भावना में शौर्यभाव का अपना विशिष्ट स्थान है। राष्ट्र गौरव का बखान और उसकी रक्षा का प्रबल भाव जिस कविता में व्यक्त होता है उस वीर भाव को शौर्य के अन्तर्गत गिना जाता है। शौर्य का भाव आत्मगौरव से परिपूर्ण होता है। हिंदी कविता के सुदीर्घ इतिहास में इस भाव की प्रतिष्ठा प्रायः सभी युगों में होती रहती है। आदिकाल से लेकर आधुनिक युग तक किसी-न-किसी रूप में शौर्य और देशप्रेम का भाव जाग्रत रहा है।
प्रश्न- (1) उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए।
उत्तर - शीर्षक — ' शौर्य भाव ' |
(ii) राष्ट्रीय भावना में किसका विशिष्ट स्थान है ?
उत्तर - राष्ट्रीय भावना में शौर्य भाव का विशिष्ट स्थान है |
(iii) सुदीर्घ शब्द का अर्थ लिखिए।
उत्तर - ' सुदीर्घ ' शब्द का अर्थ ' अति विस्तृत ' अथवा ' 'बहुत अधिक लम्बा ' होता है |
प्र.20 .निम्नलिखित पद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-
आँगन में दुनक रहा है ज़िदयाया है
बालक तो हई चाँद पे ललचाया है
दर्पण उसे दे के कह रही है माँ
देख आइने में चाँद उतर आया है।
अथवा
कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने
कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने
बाहर भीतर
इस घर, उस घर
कविता के पंख लगा उड़ने के माने
चिड़िया क्या जाने ?
21. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या कीजिए-
पैसा पावर है। पर उसके सबूत में आस-पास माल-टाल जमा न हो तो क्या वह खाक पैसा है। पैसे को देखने के लिए बैंक हिसाब देखिए, पर माल-असबाब मकान-कोठी तो अनदेखे भी दीखते हैं। पैसे की उस 'पचेंजिग पावर' के प्रयोग में ही पावर का रस है। 4
अथवा
रात्रि की विभीषिका को सिर्फ पहलवान की डोलक ही ललकार कर चुनौती देती रहती थी। पहलवान संध्या से सुबह तक चाहे जिस खयाल से ढोलक बजाता हो, किन्तु गाँव के अर्द्धमृत, औषधि उपचार पथ्य-विहीन प्राणियों में वह संजीवनी शक्ति ही भरती थी।
22. जबलपुर नगर निगम के निगमायुक्त को नियमित जल आपूर्ति करवाने हेतु आवेदन-पत्र लिखिए। 4
अथवा
अपने मित्र कमलेश को अपने बड़े भाई की शादी में आमंत्रित करने हेतु एक पत्र लिखिए।
23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-
(1) पर्यावरण प्रदूषण: उसकी रोकथाम में आपका योगदान,
(ii) छात्र जीवन और खेल,
(iii) छात्र जीवन में अनुशासन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें