Class 10th हिन्दी एक शब्द / एक वाक्य में उत्तर दीजिए NCERT HINDI

  MP Board class 10th के एक शब्द / एक वाक्य में     उत्तर दीजिए  


एक शब्द / वाक्य   मे उत्तर दीजिए ?

  1. फसल कविता हमें किसके करीब ले जाती है ?

उत्त्तर :- यह कविता हमें किसान और कृषि संस्कृति के करीब ले जाती हैं |

    2.विभाव के भेदों के नाम लिखिए ?

उत्त्तर :- विभाव के दो भेग होते हैं -

1. आलंबन

2. उद्दीपन

   3. शास्त्रों में काशी किस नाम से प्रतिष्ठित है ?

उत्त्तर :- शास्त्रों में काशी आनंदकानन नाम से प्रसिध्द है |

   4. किस समास में प्रथम पद प्रधान एवं अव्यय होता है ?

उत्त्तर :- अव्ययी भाव समास

    5. अपना हाथ जगन्नाथ लोकोक्ति का क्या अर्थ है ?

उत्त्तर :- स्वयं का काम स्वयं करना अच्छा होता है |

    6. भोलानाथ के पिता फूल के कटोरे में उसे क्या सानकर खिलाते थे ?

उत्त्तर :- भोलानाथ के पिताजी उसे अपने हाथ से , फूल ( एक धातु ) के एक कटोरे में गोरस ( दूध) और भात सानकर भी खिलाते थे |

7. कवि निराला ने बादलों की तुलना किससे की है ?
उत्तर- बालकल्पना से की है क्योंकि बच्चो की कल्पना मधुर होती है यह बदलती रहती है |
8. गणों की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर :- 8 
9. मन्नू भंडारी के पिता रसोई को क्या कहते थे ?
उत्तर :- भटियार खाना 
10. दो वर्णों के मेल को क्या कहते है ?
उत्तर :- संधि 
11. मूर्खो में अल्पक्ष के महत्त्व के लिए कौन-सी लोकोक्ति है ?
उत्तर :- अंधो मे काना 
12. माता का अंचल कहानी के अनुसार माँ ने भोलानाथ के घावों पर क्या लगाया ?
उत्तर :- हल्दी पीसकर लगाया

13. आधुनिक कबीर किसे कहा जाता है?

उत्तर :- आधुनिक कबीर नागार्जुन को कहा जाता है | 14. रस के अंगों के नाम लिखिए ?

उत्तर — रस के अंगों के नाम

(i) विभान (ii) अनुभाव (iii) स्थायी भाव (iv) संचारी भाव 15. काशी किसकी पाठशाला है?

उत्तर - काशी संस्कृति की पाठशाला है |


16. दो स्वरों के आपस में मिलने पर कौन-सी संधि होगी ?

उत्तर :- दो स्वरों के आपस में मिलने पर स्वर संधि होगी | 17. जो मीठी वाणी बोलता हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द है?

उत्तर - मृदुभाषी 18 . श्वेत पताकाएँ किसका प्रतीक है?

उत्तर - श्वेत पताकाएँ शान्ति और अहिंसा का प्रतीक है |

19.मुख्य गायक की आवाज़ कैसी होती है?

उत्तर :- मुख्य गायक का स्वर भारी होता है |

20. आलम्बन के अंगों के नाम लिखिए

उत्तर :- स्थायी भाव , विभाव , अनुभाव , संचारी भाव 21.संस्कृत व्यक्ति से क्या आशय है ?

उत्तर - संस्कृति हमारे द्वारा सीखा हुआ व्यवहार है जो पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित होता रहता है। 22. किस समास में दोनों पद प्रधान होते है ?

उत्तर - द्वंद समास में दोनों पद प्रधान होते हैं। 23. आम के आम गुठली के दाम लोकोक्ति का क्या अर्थ है ? उत्तर - दोहरा लाभ उठाना।

24. माँ ने भोलानाथ के घाव पर क्या लगाया ?

उत्तर - मां ने भोलानाथ के घाव पर हल्दी पीसकर लगाई।







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजनीतिक पेपर पैटर्न कक्षा - 12th MP BOARD

विज्ञान 9th अध्याय 1 हमारे आस-पास के पदार्थ solution ncert class9th (हिन्दी माध्यम)

MP BOARD PAPER PATTERN HINDI CLASS 10TH