मॉडल पेपर (c) कक्षा :-10th हिन्दी (प्रश्न पत्र प्रारूप 2024)
प्रारूप प्रश्न पत्र 2024
कक्षा 10वीं
विषय - हिन्दी
समय - 3घंटा पूर्णांक 75 निर्देश -
1. सभी प्रश्न करना अनिवार्य है |
2. प्रश्न क्र. 1 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है | जिनके लिए 1×30 = 30 अंक निर्धारित है |
3. प्रश्न क्र. 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक है | शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है |
4. प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक है | शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है |
5. प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक है | शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है |
6. प्रश्न क्र . 06 से 23 तक सभी प्रश्नों आंतरिक विकल्प दिए गए है
1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए- 1×6 = 6 i. आधुनिक काल का आरम्भ माना जाता है- (अ) संवत् 1900 से (ब) संवत् 1050 से
(स) संवत् 1375 से (द) संवत् 1800 से
ii. गोपियों के अनुसार कड़वी ककड़ी की तरह है- (अ) कृष्ण प्रेम (ब) योग- सन्देश (स) संसार (द) ब्रजधाम
iii. "रसात्मकं वाक्यं काव्यं परिभाषा है (अ) आचार्य विश्वनाथ की (ब) मम्मट की
(स) पं. जगन्नाथ की (द) भरतमुनि की iv. नेताजी का चश्मा पाठ की विधा है। (अ) व्यंग्य (ब) एकांकी (स) नाटक (द) कहानी v. जो शब्द क्रिया की विशेषता प्रकट करते उन्हें कहते है- (अ) विशेषण (ब) क्रियाविशेषण
(स) रीति विशेषण (द) जाति विशेषण vi. भोलानाथ के ललाट पर तिलक सुशोभित होता था (अ) कुमकुम का (ब) भभूत का
(स) चन्दन का (द) सिंदूर का 2. रिक्त स्थान में सही शब्द का चयन कर लिखिए - 1× 6 =6 1. -व्यक्ति अपनी प्रशंसा स्वयं नहीं करते। (क्रोधी/निडर/कायर) ii. नायक के जीवन की एक घटना का पूर्णता के साथ अंकन .............में किया जाता है (दृश्यकाव्य / खण्डकाव्य महाकाव्य ) iii काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्त्वों को कहते ..........है | (अलंकार/रस / काव्य गुण) iv. सच्चे साधु की पहचान उसके...... से होती है। भक्ति/पहनावे/ विचारों) V. ----------- समास में प्रथम पद प्रधान एवं अव्यय होता है (द्वन्द्व अव्ययीभाव/ द्विगु) vi. गंतोक का मतलब........है (पहाड़/पठार/चोटी) 3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए - स्तम्भ (अ). स्तम्भ (ब) i.झरना, आँसू लहर (क) अज्ञेय ii.बार-बार मोहि लागि बोलावा' (ख) साक्षात्कार iii.गद्य की प्रमुख विधा (ग) तीन iv आपका बंटी (घ) जयशंकर प्रसाद v. वाच्य के भेद (ड.) पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार vi अरी ओ करुणा प्रभामय (च) मन्नू भंडारी (छ) कहानी
(ज) अन्योक्ति अलंकार 4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए- i. आधुनिक कबीर किसे कहा जाता है? ii. रस के अंगों के नाम लिखिए ? iii. काशी किसकी पाठशाला है? iv. दो स्वरों के आपस में मिलने पर कौन-सी संधि होगी ? v. जो मीठी वाणी बोलता हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द है? vi. श्वेत पताकाएँ किसका प्रतीक है? 5. सत्य / असत्य कथन लिखिए- i. संगतकार कविता मुख्य गायक का साथ देनेवाले संगतकार की भूमिका के महत्त्व पर लिखी गई है।
ii.दोहा और चौपाई मात्रिक छंद है। iii. संस्कृति' पाठ व्यंग्य विधा में लिखा गया है। iv. लोक+उक्ति से मिलकर लोकोक्ति शब्द बना है। V. माता का अँचल' पाठ की रचनाकार मधु कांकरिया है। vi. हिरोशिमा कविता अज्ञेय ने हवाई जहाज में बैठकर लिखी । 6. प्रगतिवाद की कोई दो विशेषताएँ प्रवृत्तियों लिखिए अथवा नई कविता के कोई दो कवियों के नाम उनकी एक-एक रचना के साथ लिखिए।
7. तुलसीदास अथवा नागार्जुन की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए- i. दो रचनाएँ ii भाव पक्ष 8. मरजादा न लही के माध्यम से कौन-सी मर्यादा न रहने की बात कही है ? अथवा
परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष टूट जाने के लिए कौन-कौन से तर्क दिए? कोई दो तर्क लिखिए।
9. स्मृति को पाथेय बनाने से कवि प्रसाद का क्या तात्पर्य है ? अथवा कविता का शीर्षक उत्साह क्यों रखा गया है ? 10. प्रबंध काव्य की परिभाषा एवं उनके प्रकार लिखिए अथवा वीर रस का एक उदाहरण लिखिए ।
11. छंद की परिभाषा एवं उनके प्रमुख प्रकार लिखिए। अथवा पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 12. निबन्ध की परिभाषा लिखते हुए किसी एक निबन्धकार का नाम लिखिए। अथवा नाटक और एकांकी में कोई दो अंतर लिखिए। 13. स्वयं प्रकाश अथवा यशपाल की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए- i. दो रचनाएँ ii भाषा-शैली 14. कैप्टन बार-बार मूर्ति पर चश्मा क्यों लगा देता था ? अथवा 'एक कहानी यह भी पाठ में लेखिका मन्नू भंडारी के पिता ने रसोई को भटियारखाना' कहकर क्यों संबोधित किया है ? 15. शहनाई की दुनिया में डुमरांव को क्यों याद किया जाता है ? (2) अथवा
आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है ? इस खोज के पीछे क्या प्रेरणा रही होगी ?
16. निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कर नाम लिखिए-
i. उद्गम. ii निर्गुण अथवा
मुहावरे एवं लोकोक्ति में कोई दो अंतर लिखिए। 17. भोलानाथ और उसके साथियों के खेल और खेलने की सामग्री आपके खेत और खेलने की सामग्री से किस प्रकार भिन्न है? (2) अथवा गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया है ? 18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए | (3)
मन की मन ही माँझ रही। कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाही परत कही।
अवधि अधार आस आवन की तन मन विधा सही। अब इन जोग सँदेसनि सुनिसुनि बिरहिनि बिरह दही । अथवा अट नहीं रही है आभा फागुन की तन
सट नहीं रही है। 19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए- (3) बालगोबिन भगत मँझोले कद के गोर- चिट्टे आदमी थे। साठ से ऊपर के ही होंगे। बाल पक गए थे। लम्बी दाढ़ी या जटाजूट तो नहीं रखते थे, किन्तु हमेशा उनका चेहरा सफ़ेद बालों से ही जगमग किए रहता | कपड़े बिलकुल कम पहनते । कमर में एक लंगोटी मात्र और सिर में कबीरपंथियों की सी कनफटी टोपी। जब, जाड़ा आता एक काली कमली ऊपर से ओढ़े रहते | अथवा एक संस्कृत व्यक्ति किसी नयी चीज की खोज करता है, किंतु उसकी संतान वह अपने पूर्वज से अनायास ही प्राप्त हो जाती है। जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवेक ने किसी भी नए तथ्य का दर्शन किया, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृत व्यक्ति है और उसकी संतान जिसे अपने पूर्वज से वह वस्तु अनायास ही प्राप्त हो गई है, वह अपने पूर्वज की भाँति सभ्य भले ही बन जाए संस्कृत नहीं कहला सकता।
20. मेरे प्रिय शिक्षक' विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
(3) अथवा वार्षिक परीक्षा की तैयारी पर दो मित्रों के मध्य संवाद लिखिए।
21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (4)
वीरों का कैसा हो बसंत ? आ रही हिमालय से पुकार
है उदधि गरजता बार-बार
प्राची, पश्चिम, भू-नभ अपार,
सब पूछ रहे हैं दिग- दिगंत वीरों का कैसा हो बसंत ? प्रश्न- i.उपर्युक्त काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
ii.वीरों के बसंत के बारे में कौन-कौन प्रश्न पूछ रहे हैं?
iii.उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए। अथवा पूर्व और नूतन का जहाँ मेल होता है वही उच्च संस्कृति की उपजाऊ भूमि है। मनुष्यों के चरित्र मनुष्यों के कारण स्वयं मनुष्यों द्वारा ही निश्चित किए जाते हैं। हमें दुराग्रहों से मुक्त होकर ही प्रत्येक वस्तु को कसौटी पर कसकर देखना होगा। कर्म से भयभीत व्यक्ति केवल विचारों की उलझन में फँस जाता है तब वह जीवन की किसी नई पद्धति या संस्कृति को जन्म नहीं दे पाता। इसलिए पूर्वकालीन संस्कृति के जो निर्माणकारी तत्व हैं, उन्हें लेकर हम कर्म में लगें और नई वस्तु का निर्माण करें। प्रश्न- i.उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। ii.उच्च संस्कृति की उपजाऊ भूमि कौन सी है? iii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए। 22. अपने विद्यालय के प्राचार्य को बुक बैंक से पुस्तकें प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र लिखिए। (4)
अथवा प्रतिदिन योग करने के लाभ बताते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए।
23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए- (4) i. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन ii.पर्यावरण प्रदूषण में हमारी व्यक्तिगत भूमिका iii.साहित्य और समाज iv. समाचार पत्रों की उपयोगिता
v. जल संरक्षण
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें