विज्ञान 9th अध्याय 1 हमारे आस-पास के पदार्थ solution ncert class9th (हिन्दी माध्यम)
गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुंच जाती है लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है। पदार्थ के कण लगातार गति करते रहते हैं। तापमान बढ़ने से इनके कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है तथा इनके बीच का रिक्त स्थान बढ़ जाता है और यह फैलने लगते हैं। यही कारण है कि गर्म खाने की महक ठंडे खाने की अपेक्षा तेजी से हमारे पास पहुंचती है।
स्विमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है क्योंकि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है। यदि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान नहीं होता तो गोताखोर पानी को नहीं काट पाता।
पदार्थ के कणों की विशेषताएँ-
1. पदार्थ के कारण अत्यंत छोटे होते हैं।
2. पदार्थ के कणों की गतिज ऊर्जा तापमान बढ़ने पर बढ़ती है।
3. पदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
4. पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।
5. पदार्थ के कण लगातार गतिशील होते हैं।
1. पदार्थ के कारण अत्यंत छोटे होते हैं।
2. पदार्थ के कणों की गतिज ऊर्जा तापमान बढ़ने पर बढ़ती है।
3. पदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
4. पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।
5. पदार्थ के कण लगातार गतिशील होते हैं।
बढ़ते हुए घनत्व का क्रम है
वायु < चिमनी का धुआँ <रुई< पानी <शहद <चौक < लोहा ।
दृढ़ता दृढ़ का अर्थ है बाह्य बल लगाने से जिसकी आकृति में कोई बदलाव न आए। ठोस
पदार्थ सबसे अधिक दृढ़ होते हैं क्योंकि उनके कणों के बीच रिक्त स्थान सबसे कम होता है।
गैसों में सम्पीडयता अधिकतम होती है क्योंकि उसके अणुओं के बीच अधिक रिक्त स्थान होता है इसीलिए उन्हें आसानी से दबाया जा सकता है परन्तु ठोस और तरल के कणों के बीच दूरी कम होती है अतः सम्पीडियता नगण्य होती है फलतः ठोस और द्रवों को आसानी से दबाया नहीं जा सकता।
पदार्थ का वह गुण जिसके कारण यह आसानी से यह सकता है तरलता कहलाता है। तरलता की मात्रा ठोस में नगण्य, गैसों में अधिकतम तथा द्रवों में मध्यम होती है।
अणुओं की गतिज ऊर्जा ठोसों में सबसे कम द्रवों में अधिक तथा गैसों में अधिकतम होती है।
ठोस का घनत्व अधिक होता है तथा गैसों में घनत्व न्यूनत्तम होता है।
गैस पूरी तरह से उस बर्तन को भर देती है जिसने उसे रखते हैं क्योंकि गैसों के अणुओं के बीच आकर्षण बल बहुत कम होता है जिसके कारण उनमें रिक्त स्थान अधिक हो जाता है और गतिज ऊर्जा तीव्र होने के कारण गैस बर्तन को पूरी तरह से भर देती है।
लकड़ी की मेज ठोस है क्योंकि इसका आकार और आयतन निश्चित होता है।
हवा / गैसों के अणुओं के बीच आकर्षण बल नगण्य होता है जबकि दोस के अणुओं के बीच आकर्षण बल अधिकतम होने के कारण उन्हें काट पाना आसान नहीं होता।
बर्फ के टुकड़े जल में तैरते हैं क्योंकि बर्फ का घनत्व जल के घनत्त्व से कम होता है।
पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान दी गयी ऊष्मा (गुप्त ऊष्मा), पदार्थ के कणों की बीच आणविक बन्धो को तोड़ने में खर्च हो जाती है, इसलिए वह तापमान नहीं बढ़ा पाती है अतः
किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर रहता है।
इस अध्याय से पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- 1. सही विकल्प चुनिए—
1. पदार्थ की कितनी अवस्थाएं होती हैं-
(अ) 2 (ब) 3 (स) 9 (द) 7
उत्तर — (ब) 3
प्रश्न-2 पदार्थ की किस अवस्था में कणों के मध्य न्यूनतम रिक्त स्थान होता है।
(अ) ठोस (ब) द्रव (स) गैस (द) जल
उत्तर — (अ) ठोस
प्रश्न- 3. पदार्थ की किस अवस्था में किसी वस्तु का एक निश्चित आकार स्पष्ट सीमाएं एवं नगण्य सम्पीडयता होती है-
(अ) ठोस (ब) द्रव (स) गैस (द) जल
उत्तर — (अ) ठोस
प्रश्न- 3. पदार्थ की किस अवस्था में किसी वस्तु का एक निश्चित आकार स्पष्ट सीमाएं एवं नगण्य सम्पीडयता होती है-
(अ) ठोस (ब) द्रव (स) गैस (द) जल
उत्तर — (अ) ठोस
प्रश्न- 4 पदार्थ की वह अवस्था जिसमे द्रव्य का आकार नहीं परन्तु आयतन निश्चित होता है-
(अ) ठोस (ब) द्रव (स) गैस (द) उपरोक्त सभी
उत्तर — (स) गैस
प्रश्न-5. न्यूनतम विसरण का गुण पाया जाता है —
(अ) ठोस (ब) द्रव (स) गैस (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर — (अ) ठोस
प्रश्न 6. गैसों के किस गुण के कारण उन्हें सिलेंडर में भर के रखा जा सकता है —
(अ) सम्पीडयता (ब) तरलता (स) विसरण (द) परासरण
उत्तर — (अ) सम्पीडयता
प्रश्न-2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
1. जिस न्यूनतम ताप पर ठोस पिघलकर द्रव बन जाता है वह इसका ..................कहलाता है |
उत्तर — गलनांक
2. बर्फ का गलनांक ......होता है |
उत्तर — 273.16
3. जल के कणों की उर्जा .......तापमान पर बर्फ के कणों की उर्जा से अधिक होती है।
उत्तर — 373k
4. ठोस कार्बन डायऑक्साइड को .......नाम से भी जाना जाता है ।
उत्तर - शुष्क बर्फ
5. क्वथनांक से कम तापमान पर द्रव के वाष्प में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को ..............कहते हैं।
उत्तर — वाष्पीकरण
प्रश्न- 3. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में दीजिये ।
1.जल का गलनाक केल्विन पैमाने पर कितना होता है ?
उत्तर — 273k
2. 300k तापमान का डिग्री सेलसियस में क्या मान होता है?
उत्तर — K - 273 = 300 - 273 = 27°c
3. जल का क्वथनांक क्या होता है?
उत्तर — 100°C
4. द्रव्य अवस्था में पाई जाने वाली धातु का नाम लिखिए।
उत्तर — पारा
4. द्रव्य अवस्था में पाई जाने वाली धातु का नाम लिखिए।
उत्तर — पारा
5. तापमान का SI मात्रक लिखिए।
उत्तर — केल्विन
अति लघु उत्तरीय (2 अंक)
प्रश्न 1. वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा से क्या समझते हो ?
उत्तर- वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा, ताप की वह मात्रा होती है जो 1 किग्रा द्रव को वायुमण्डलीय दाब और द्रव के क्वथनांक पर गैसीय अवस्था में परिवर्तन करने हेतु आवश्यक होती है।
प्रश्न 2. संगलन की गुप्त ऊष्मा से क्या समझते हो ?
उत्तर- संगलन की गुप्त ऊष्मा ऊर्जा की वह मात्रा है जो 1 किग्रा ठोस को वायुमण्डलीय दाब पर ठोस को उसके संगलन बिन्दु पर द्रव अवस्था परिवर्तन के लिए आवश्यक होती है।
प्रश्न 3. सामान्यतया ठोस पदार्थों की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है। लेकिन आपने बर्फ के टुकड़े को जल में तैरते हुए देखा होगा समझाइए ऐसा क्यों होता है ?
उत्तर- कोई भी वस्तु जल पर तब तैरती है जब उसका घनत्व जल के घनत्व से कम होता है। जब जल, बर्फ में परिवर्तित होता है तो उसका आयतन थोड़ा-सा बढ़ जाता है जिसके कारण उसका घनत्व जल की अपेक्षा थोड़ा-सा कम हो जाता है। इसलिए बर्फ का टुकड़ा जल पर तैरता रहता है।
प्रश्न 4. वाष्पन (वाष्पीकरण) से क्या समझते हो ?
उत्तर- वाष्पन (वाष्पीकरण) — किसी द्रव का उसके क्वथनांक से नीचे तापमान पर स्वतः ही वाक्य में बदलने की घटना वाप्पन (वाष्पीकरण) कहलाती है।
प्रश्न 5. ऊर्ध्वपातन को परिभाषित कीजिए। उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर- ऊर्ध्वपातन- किसी ठोस पदार्थ को गर्म करने पर बिना द्रव अवस्था में बदले सीधे गैस अवस्था बदलने की घटना ऊर्ध्वपातन कहलाती है। उदाहरण कपूर नौसादर |
उत्तर- वाष्पन (वाष्पीकरण) — किसी द्रव का उसके क्वथनांक से नीचे तापमान पर स्वतः ही वाक्य में बदलने की घटना वाप्पन (वाष्पीकरण) कहलाती है।
प्रश्न 5. ऊर्ध्वपातन को परिभाषित कीजिए। उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर- ऊर्ध्वपातन- किसी ठोस पदार्थ को गर्म करने पर बिना द्रव अवस्था में बदले सीधे गैस अवस्था बदलने की घटना ऊर्ध्वपातन कहलाती है। उदाहरण कपूर नौसादर |
प्रश्न 6. गलनांक को परिभाषित कीजिए।
उत्तर- गलनांक- "वह स्थिर ताप जिस पर गर्म करने से ठोस पदार्थ द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है. उस ठोस का गलनांक कहलाता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. गलनांक एवं क्वथनांक में अन्तर लिखिए।
उत्तर- गलनांक एवं क्वथनांक में अन्तर
प्रश्न 1. गलनांक एवं क्वथनांक में अन्तर लिखिए।
उत्तर- गलनांक एवं क्वथनांक में अन्तर
1. यह वह स्थिर ताप है जिस पर पदार्थ ठोस अवस्था से द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है।
2 अशुद्धियों मिलाने पर यह कम हो जाता है। क्वथनांक
1. यह वह स्थिर ताप है जिस पर पदार्थ द्रव अवस्था से गैस अवस्था में परिवर्तित होता है।
2. अशुद्धियाँ मिलाने पर यह बढ़ता है।
2 अशुद्धियों मिलाने पर यह कम हो जाता है। क्वथनांक
1. यह वह स्थिर ताप है जिस पर पदार्थ द्रव अवस्था से गैस अवस्था में परिवर्तित होता है।
2. अशुद्धियाँ मिलाने पर यह बढ़ता है।
प्रश्न 2. गर्मियों में मटके का जल ठण्डा का होता है ?
उत्तर- गर्मियों में मटके का जल ठण्डा इसलिए होता है, क्योंकि मटके की दीवार छिद्रित होती है। जिससे मटके की दीवार से जल का वाष्पीकरण होता रहता है, परिणामस्वरूप जल का तापमान गिर जाता है।
प्रश्न 3. गर्मियों में हमें सूती कपड़े क्यों पहनने चाहिए ?
उत्तर- गर्मियों में हमें अधिक पसीना आता है। चूंकि सूती कपड़ों में जल का अवशोषण अधिक होता है, अतः हमारा पसीना इसमें अवशोषित होकर सरलता से वाष्पीकृत हो जाता है। इस प्रकार हमें शीतलता महसूस होती है।
अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. ठोस के सामान्य गुण लिखिए ।
प्रश्न 1. ठोस के सामान्य गुण लिखिए ।
उत्तर- ठोस के सामान्य गुण-
(1) इसके कणों के मध्य रिक्त स्थान न्यूनतम होता है।
(2) इसके कणों की गति तथा गतिज ऊर्जा न्यूनतम होती है। (3) इसके कणों के मध्य आकर्षण बल अधिकतम होता है।
(4) इसका आयतन एवं आकार स्थिर रहता है अर्थात् नगण्य संपीडिता होती है अतः ये दृढ़ होते हैं।
प्रश्न 2. पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणो में अन्तर को सारणीबध्द कीजिए।
प्रश्न 2. पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणो में अन्तर को सारणीबध्द कीजिए।
प्रश्न 3. वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करने वाले कारक लिखिए।
उत्तर- वाष्पीकरण की दर को प्रभावित करने वाले कारक इस प्रकार से है-
(1) सतह का क्षेत्रफल- सतह का क्षेत्रफल बढ़ जाने पर वाणीकरण की दर भी बढ़ जाती हैं। इसलिए कपड़े सुखाने के लिए हम उन्हें फैला देते हैं।
(1) सतह का क्षेत्रफल- सतह का क्षेत्रफल बढ़ जाने पर वाणीकरण की दर भी बढ़ जाती हैं। इसलिए कपड़े सुखाने के लिए हम उन्हें फैला देते हैं।
(2) वायु की गति — वायु की गति बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है। यही कारण है कि तेज हवा में कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।
(3) आर्द्रता की मात्रा— जब वायु में आर्द्रता की मात्रा बढ़ती है तो वाष्पीकरण की दर घट जाती है।
(4) तापमान — तापमान बढ़ने पर ज्यादा कणों को पर्याप्त गतिज ऊर्जा मिलती है जिसके कारण वे तेजी से वाष्पीकृत हो जाते हैं।
(3) आर्द्रता की मात्रा— जब वायु में आर्द्रता की मात्रा बढ़ती है तो वाष्पीकरण की दर घट जाती है।
(4) तापमान — तापमान बढ़ने पर ज्यादा कणों को पर्याप्त गतिज ऊर्जा मिलती है जिसके कारण वे तेजी से वाष्पीकृत हो जाते हैं।
प्रश्न 4. निम्नलिखित तापमानों को केल्विन इकाई में परिवर्तित कीजिए:
(a) 27°C (b) 373°C (c) 100°C (d) 0°C
उत्तर-
(a) 27°C = (27 + 273)K=300K
(b) 373°C = (373+273) K = 646K
(b) 373°C = (373+273) K = 646K
(c) 100°C = ( 100 + 273 ) K = 373K
(d) 0°C = ( 0 + 273 ) K = 273 K
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें