अध्याय 7 . राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं समकालीन भारत-2. (भूगोल) Class 10th NCERT SOLUTION || GAYATRI COACHING CLASSES CHOURAI |
अध्याय 7 .
राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं
समकालीन भारत-2. (भूगोल)
Class 10th
NCERT SOLUTION
|| GAYATRI COACHING CLASSES CHOURAI |
स्मरणीय बिंदु -
एक देश के विकास की गति वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के साथ उनकी एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन करने की क्षमता पर निर्भर करता है।
एक देश के विकास की गति वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के साथ उनकी एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन करने की क्षमता पर निर्भर करता है।
भारत विश्व के सर्वाधिक सड़क जाल वाले देशों में से एक है।
राष्ट्रीय राजमार्ग देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते हैं वे इनका रखरखाव केंद्रीय लोक निर्माण विभाग करता है।
देश की पहली रेलगाड़ी 1853 में मुंबई से थाने के मध्य चलाई गई।
1953 मैं वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किया गया।
मुंबई एक बृहदत्तम पत्तन है यह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है।
एयर इंडिया घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय आयु सेवाएं प्रदान करती है।
देश का 95% विदेशी व्यापार देश के प्रमुख पत्तन से होता है।
भारतीय रेल सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा प्राधिकरण है।
1.सही विकल्प चुनकर लिखिए-
1. दो दूरस्थ स्थित स्थान जो पूर्वी पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं-
(अ) मुंबई तथा नागपुर (ब) सिलचर तथा पोरबंदर
(स) मुंबई और कोलकाता (द) नागपुर तथा सिलीगुड़ी
उत्तर - (ब) सिलचर तथा पोरबंदर |
ii. स्थानान्तरण हानियों तथा देरी को घटाता है-
(अ) रेल परिवहन (ब) पाइपलाइन
(स) सड़क परिवहन (द) जल परिवहन
उत्तर - (ब) पाइपलाइन |
iii. हजीरा विजयपुर जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है-
(अ) मध्य प्रदेश (ब) महाराष्ट्र
(स) गुजरात (द) उत्तर प्रदेश
उत्तर - (ब) महाराष्ट्र |
iv. पूर्वी तट पर स्थित पत्तन जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है-
(अ) चेन्नई (ब) तूतीकोरिन
(स) पाराद्वीप (द) विशाखापट्टनम
उत्तर - (द) विशाखापट्टनम |
v. भारत में वस्तुओ तथा यात्रियों के परिवहन का प्रमुख साधन है-
(अ) सड़क परिवहन (ब) वायु परिवहन
(स) रेल परिवहन (द) पाइपलाइन
उत्तर - (स) रेल परिवहन |
vi. दो या दो से अधिक देशों के व्यापार को कहते हैं-
(अ) आंतरिक व्यापार (ब) बाहरी व्यापार
(स) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (द) स्थानीय व्यापार
(अ) आंतरिक व्यापार (ब) बाहरी व्यापार
(स) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (द) स्थानीय व्यापार
उत्तर - (स) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार |
vii. निम्नलिखित में भारत का कौनसा पत्तन है जो देश के कुल लौह अयस्क का 50% निर्यात करता है-
(अ) मारर्मागाओ (ब) मुंबई (स) कोचीन (द) कांडला
उत्तर - (अ) मारर्मागाओ |
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-
i. जल परिवहन देश का सबसे ......सस्ता...........परिवहन का साधन है।
ii. भारत विश्व के सर्वाधिक......सड़क........... जाल वाले देशों में से एक हैं।
iii.ठोस पदार्थों को तरल अवस्था में परिवर्तित कर.......पाइपलाइन ........... परिवहन द्वारा ले जाया जाता है।
iv. ......वायु.........परिवहन तीव्रतम, आरामदायक एवं प्रतिष्ठित परिवहन का साधन है।
v. एयर इंडिया घरेलू और ........अंतर्राष्ट्रीय........वायु सेवाएं भी प्रदान करती है।
vi. पर्यटन...राष्ट्रीय एकता.......को प्रोत्साहित करता है।
3. सही जोड़ी बनाइये -
"A". "B"
i. राष्ट्रीय राजमार्ग → केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
ii. राज्य राजमार्ग → सार्वजनिक निर्माण विभाग
iii. सीमा सड़क संगठन → भारत सरकार प्राधिकरण
iv. ज्वारीय पत्तन → कांडला
v. अंत स्थलीय नदीय पत्तन → कोलकाता
vi. कृत्रिम पत्तन → चेन्नई
4. सत्य/असत्य लिखिए-
i.भारत में सड़क परिवहन रेल परिवहन से पहले प्रारंभ हुआ।
उत्तर - सत्य
ii. परिवहन, संचार और व्यापार एक दूसरे के परक है।
उत्तर - सत्य
iii. भारत पेट्रोलियम का निर्यात करता है।
उत्तर - असत्य
iv. पवनहंस का एक हेलीकॉप्टर सेवा है।
उत्तर - सत्य
v. पाराद्वीप पतन महाराष्ट्र में स्थित है।
उत्तर - असत्य
vi. हल्दिया तथा इलाहाबाद के मध्य यमुना नदी जलमार्ग है।
उत्तर - असत्य
vii. कोंकण रेलवे का विकास भारत के पूर्वी तट पर किया गया है।
उत्तर - असत्य
5. एक शब्द वाक्य में उत्तर लिखिए-
i. राज्यों और देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान प्रदान क्या कहलाता है?
उत्तर - व्यापार
ii. किसी देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति किसका सूचक होती है?
उत्तर - आर्थिक वैभव,
iii. आयात और निर्यात के अंतर से क्या निर्धारित होता है?
उत्तर - व्यापार संतुलन,
iv. वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब हुआ?
उत्तर - 1953
v. भारत में प्रमुख पत्तनों की संख्या कितनी है?
उत्तर - 12
vi. किस पत्तन को दीनदयाल पत्तन के नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर - कांडला
vii. भारत में अंतः स्थलीय नौ संचालन जल मार्ग की लंबाई कितनी है?
उत्तर - 14500 किलोमीटर
viii. भारतीय रेल परिवहन को कितने रेल प्रखंडों में विभाजित किया गया है?
उत्तर - 16
ix. विश्व की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग का नाम क्या है?
उत्तर - अटल टनल
x.भारत के परिवहन मानचित्र पर कौन-सा परिवहन नेटवर्क अपेक्षाकृत नया आगमन है?
उत्तर - पाइपलाइन परिवहन
xi. भारत में माल और यात्रियों के लिए परिवहन का मुख्य साधन कौन-सा है?
उत्तर - रेलवे परिवहन
प्रश्न 1. कोलकाता को एक अंतः स्थलीय नदीय पत्तन क्यों कहते हैं?
उत्तर - कोलकाता को एक "अंत: स्थलीय नदीय पत्तन" इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह शहर बंगाल की खाड़ी के मुख्य नदियों गंगा और हुगली के संधिग्राम पर स्थित है। इन दो नदियों के संधिग्राम पर स्थित होने के कारण, कोलकाता एक अंतः स्थलीय नदीय पत्तन के रूप में जाना जाता है जहां नदियों का महत्वपूर्ण सांदर्भिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व होता है।
प्रश्न 2 भारत के उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में रेलवे के घने नेटवर्क के दो कारण लिखिए।
उत्तर- उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में रेलवे के घने नेटवर्क के दो कारण हैं-
1. समतल स्थलाकृति एवं समतल समतल भूमि
2. जनसंख्या का उच्च घनत्व
प्रश्न 3 उन कारकों का नाम बताएं जो देश में रेलवे नेटवर्क के वितरण पैटर्न के लिए जिम्मेदार हैं?
उत्तर - रेलवे नेटवर्क का वितरण पैटर्न के लिए जिम्मेदार निम्न कारकों से प्रभावित होता है-
1. स्थलाकृतिक कारक
2. आर्थिक कारक
3. प्रशासनिक कारकों
प्रश्न 4 हिमालय क्षेत्र रेलवे लाइन के निर्माण के लिए प्रतिकूल क्यों है? कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर -
1. उच्च उच्चावच की
2. विरल जनसंख्या
3. आर्थिक अवसरों की कमी
प्रश्न 5 देश की पहली रेलगाड़ी कब और कहां से कितनी दूरी पर चलाई गई?
उत्तर - भारत की पहली रेलगाड़ी का शुभारंभ 16 अप्रैल, 1853 को हुआ था। यह रेलगाड़ी मुंबई (बॉम्बे) से ठाणे तक चलाई गई थी। इस दौरान कुल दूरी लगभग 34 किलोमीटर (21 मील) थी।
प्रश्न 6 भारत के पूर्वी घाट पर स्थित कोई दो राज्य एवं उनके प्रमुख पत्तन के नाम लिखिए ।
उत्तर - तमिलनाडु - चेन्नई पत्तन
आंध्र प्रदेश - विशाखापट्टनम
प्रश्न 7 स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर -
1. भारत सरकार ने दिल्ली-कोलकत्ता, चेन्नई- मुंबई व दिल्ली को जोड़ने वाली 6 लेन वाली महा राजमार्गों की सड़क परियोजना है।
2. इस परियोजना के तहत दो गलियारे प्रस्तावित हैं प्रथम उत्तर-दक्षिण गलियारा जो श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है तथा द्वितीय जो पूर्व-पश्चिम गलियारा जो सिलचर (असम) तथा पोरबंदर (गुजरात) को जोड़ता है।
प्रश्न 8 भारत के पश्चिमी घाट पर स्थित कोई दो राज्य एवं उनके प्रमुख पत्तन के नाम लिखिए ।
उत्तर
कर्नाटक - न्यू मंगलौर पत्तन
महाराष्ट्र - मुंबई पत्तन
प्रश्न 9 संचार के साधन के रूप में दूरदर्शन की दो विशेषताएं लिखिए।
उत्तर - दूरदर्शन एक महत्वपूर्ण संचार के साधन है, निम्नलिखित दो विशेषताएं निम्नलिखित है-
1. सार्वभौमिक पहुंच - दूरदर्शन एक सार्वभौमिक माध्यम है, जो अपनी व्यापक भूमिका के कारण लोगों को भारत भर में जोड़ता है। यह लाखों घरों और गाँवों तक अपनी प्रसारण के माध्यम से जानकारी और मनोरंजन पहुंचाता है। इसकी सार्वभौमिक पहुंच के कारण यह भारतीय जनता को भाषाई, सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता को अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है।
2. शिक्षा और सूचना का माध्यम - दूरदर्शन शिक्षा और सूचना को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह विभिन्न शिक्षा कार्यक्रमों को प्रसारित करता है, जो विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में ज्ञान प्रदान करते हैं।
प्रश्न 10 अंतरराष्ट्रीय व्यापार किसे कहते हैं?
उत्तर - अंतरराष्ट्रीय व्यापार दो देशों के मध्य होता है बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा का आदान-प्रदान होता है पूरे देश की आवश्यकताओं को पूरा करता है।
प्रश्न ।। स्थानीय बाजार किसे कहते है?
उत्तर
स्थानीय बाजार गांव कस्बों शहरों के बीच होता है छोटे पैमाने पर होते हैं व्यापार एक ही मुद्रा में क्षेत्र विशेष के लोगों की आवश्यकता की पूर्ति करता है।
प्रश्न 12 भारत के चार प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तनों के नाम बताइए।
उत्तर-
1. नेताजी सुभाषचंद्र बोस (कोलकाता),
2. जवाहरलाल नेहरू (मुंबई),
3. इंदिरा गांधी (दिल्ली),
4. मीनाम्बकम (चेन्नई)
प्रश्न 13. परिवहन और संचार के विभिन्न साधनों के नाम लिखिए।
उत्तर -
परिवहन के साधन-बस, ट्रक, रेल, वायुयान, जलपोत, पाइपलाइन आदि।
आदि।
संचार के साधन - रेडियो, टी०वी०, टेलीफोन, सेल्यूलर, फोन, इंटरनेट, डाक-तार, पत्र-पत्रिकाएँ, समाचार-पत्र, उपग्रह
प्रश्न 14 राज्य राजमार्ग किसे कहते है? स्पष्ट कीजिये।
उत्तर -
राज्य राजमार्ग-राज्य की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राजमार्ग कहलाती है। राज्य तथा केन्द्रशासित क्षेत्रों में इनकी व्यवस्था तथा निर्माण का दायित्व राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग का होता है।
प्रश्न 15 'उत्तर-दक्षिण' तथा पूर्व-पश्चिम' गलियारों के अंतिम स्टेशनों के नाम लिखिए।
उत्तर -
उत्तर-दक्षिण गलियारा: श्रीनगर, कन्याकुमारी
पूर्व-पश्चिम गलियारा : पोरबंदर, सिल्चर।
प्रश्न 16 स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग के सुदूर उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी, पश्चिमी शहरो के नाम लिखिए।
उत्तर -
उत्तरी - दिल्ली
पूर्वी - कोलकाता
दक्षिणी - चेन्नई
पश्चिमी - मुंबई
प्रश्न 17. भारत के चार प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तनों के नाम लिखिए।
उत्तर-
1. नेताजी सुभाषचंद्र बोस (कोलकाता)
2. जवाहरलाल नेहरू (मुंबई)
3. इंदिरा गाँधी (दिल्ली)
4. मीनाम्बकम (चेन्नई)
प्रश्न 18 राष्ट्रीय राजमार्ग किसे कहते है? स्पष्ट कीजिये ।
उत्तर -
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना - भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकार क्षेत्र में है। राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways) राष्ट्रीय राजमार्ग देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते हैं। ये प्राथमिक सड़क तंत्र हैं जिनका निर्माण व रखरखाव केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के अधिकार क्षेत्र में है। अनेक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम दिशाओं में फैले हैं। दिल्ली व अमृतसर के मध्य ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1, के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 19 उत्तरी-पूर्वी राज्यों में वायु परिवहन अधिक महत्त्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर- उत्तरी-पूर्वी राज्यों में वायु परिवहन अधिक महत्त्वपूर्ण होने के कारण-
1. उबड़-खाबड़ भूमि
2. सघन वनीय क्षेत्रा
3. अनेक नदी नाले, तीव्रगामी स्रोत
4. सड़कें तथा रेलें बिछाना खर्चीला तथा कठिन
प्रश्न 20 वायु परिवहन का महत्व लिखिए।
उत्तर
1. वायु परिवहन के परिवहन का तीव्रतम साधन है
2. यह अति दुर्गम स्थानों जैसे ऊंचे पर्वत मरुस्थलीय भागो घने जंगलों में लंबे समुद्री रास्तों को पार करने के लिए सक्षम है
3. देश के उत्तरी पूर्वी राज्यों के लिए काफी सहायक है
4. प्राकृतिक आपदा के समय राहत पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
प्रश्न 21 पाइपलाइन परिवहन के लाभों को लिखिए।
उत्तर पाइपलाइनों के लाभ-
1. पाइपलाइन परिवहन ने परिवहन के साधनों में एक नया और महत्त्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।
2. पाइपलाइनों का विस्तार जल और थल क्षेत्रों में समान रूप से किया जा सकता है।
3. मुंबई हाई से तट तक खनिज तेल और गैस को पाइपलाइनों से पहुँचाया जाता है।
प्रश्न 22 स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग के महत्त्व लिखिए।
उत्तर
1. इस महा राजमार्ग का प्रमुख उद्देश्य भारत के मेगासिटी (Mega cities) के मध्य की दूरी व परिवहन समय को न्यूनतम करना है।
2. आर्थिक विकास का प्रोत्साहनः स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों के बीच परिवहन की सुविधा बढ़ जाती है, जिससे विभिन्न राज्यों में आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने में मदद मिलती है।
3. यह मार्ग व्यापारी और उद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वस्तुओं और सेवाओं को विभिन्न शहरों और राज्यों के बीच आसानी से ट्रांसपोर्ट करने का सुविधाजनक रास्ता प्रदान करता है। इससे आर्थिक गतिशीलता और उद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
प्रश्न्न 23 भारत के तीन प्रमुख पाइपलाइन परिवहन के बारे में लिखिए।
उत्तर
1. ऊपरी असम के तेल क्षेत्रों में गुवाहाटी, बरौनी व इलाहाबाद के रास्ते कानपुर तका इसकी एक शाखा बरौनी से राजबंध होकर हल्दिया तक व दूसरी राजबंध से मोरी ग्राम तक तथा गुवाहाटी से सिलीगुड़ी तक जाती है।
2. गुजरात में सायला से बीरमगाँव, मथुरा, दिल्ली व सोनीपत के रास्ते पंजाब में जालंधर तक। इसकी एक शाखा बड़ोदरा के निकट कोयली को चक्शु व अन्य स्थानों से जोड़ती है।
3. गैस पाइपलाइन गुजरात में हजीरा को उत्तर प्रदेश से जगदीशपुर से मिलाती है। यह मध्य प्रदेश के विजयपुर के रास्ते होकर जाती है। इसकी शाखाएँ राजस्थान में कोटा तथा उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर, बबराला व अन्य स्थानों पर है
प्रश्न 24. "भारतीय सड़क परिवहन समस्याओं से ग्रसित है।" किन्हीं छः समस्याओं को लिखिए।
उत्तर - भारतीय सड़क परिवहन की समस्याएँ-
1. भारत में जनसंख्या 102.7 करोड़ से अधिक है। साथ ही साथ ढोए जाने वाले माल की मात्रा अत्यधिक है। इन दोनों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सड़क जाल कम पड़ता है।
2. भारत में लगभग 50% सड़कें कच्ची हैं जो वर्षा ऋतु में उपयोगहीन हो जाती हैं क्योंकि वर्षा ऋतु में ये कीचड़ से भर जाती है।
3. राष्ट्रीय राजमार्ग कम है। इन पर परिवहन का दबाब बहुत अधिक है।
4. सड़कें सँकरी हैं जिन पर आए दिन अनेक दुर्घटनाएँ होती रहती हैं।
5. जो राष्ट्रीय राजमार्ग हैं भी, वे प्रमुख नगरों तक ही सकेंद्रित हैं। इनको दूर-दराज के क्षेत्रों से जोड़ने के लिए संबंध सड़कों (लिंक रोड) का अभाव है।
6. सड़कों पर बने पुल तथा पुलिया सँकरी हैं तथा अधिकतर ये बहुत पुरानी होने के कारण टूटने का डर रहता है।
7. सड़कों के किनारे सुविधाओं का अभाव है।
8. राष्ट्रीय महामागों पर टेलीफोन, आपात स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सुरक्षा सुविधाओं का लगभग पूर्णतः अभाव है।
प्रश्न 25. पाइपलाइनों परिवहन के महत्त्व को समझाइये।
उत्तर
पाइपलाइनों का महत्त्व-
1. पाइपलाइनों का विस्तार जल और थल क्षेत्रों में समान रूप से किया जा सकता है।
2. बॉम्बे हाई से तट तक खनिज तेल और गैस को पाइपलाइनों से पहुँचाया जाता है। आज खनिज तेल तथा प्राकृतिक गैस को उत्पादन क्षेत्रों से परिष्करण शालाओं तक ले जाने में तथा वहाँ से उसे उपभोक्ताओं तक पहुँचाने में पाइपलाइन के परिवहन से बड़ी सुविधा हो गई है।
3. पाइपलाइनों के बिछाने में बहुत धन व्यय करना पड़ता है।
4. एक बार पाइपलाइनों के बिछ जाने के बाद उसकी देख-रेख और चालू रखने में कम धन व्यय होता है। इनमें न तो समय नष्ट होता है और न किसी प्रकार की समय की बर्बादी होती है।
5. पाइपलाइन सबसे सुरक्षित एवं सुनिश्चित आपूर्ति का महत्त्वपूर्ण साधन है।
प्रश्न 26 भारत में आंतरिक जलमार्गों का अधिक विकास क्यों नहीं हो पाया है? कारण लिखिए।
उत्तर -
(i) देश की अधिकांश नदियाँ मौसमी हैं। कुछ नदियाँ तो शुष्क मौसम में बिलकुल सूख जाती हैं और कुछ में जल धारा इतनी पतली और उथली होती है कि उसमें नावे या स्टीमर नहीं चलाये जा सकते।
(ii) वर्षा ऋतु में जल की अधिकता, विकराल गति एवं बाढ़ की स्थिति के कारण वर्षा ऋतु में नाव्य नदियों का परिवहन के लिए उपभोग नहीं हो पाता।
(iii) सदावाहनी नदियों से सिचाई के लिए जगह-जगह से नहरें निकाली गई हैं, जिससे नदियों में जलस्तर तो कम हो ही जाता है, मार्ग में द्वार अथवा बाँध बनाने में मार्ग बाधायुक्त हो जाता है। अतः जो नदियाँ पहले नौ-संचालन के योग्य थीं, अब उपयोगी नहीं रहीं।
(iv) दक्षिण भारत की नदियाँ पथरीले भागों से बहती हुई प्रपात बनाती हैं। प्रपाती नदियों में गति तो तीव्र होती ही है, साथ
ही प्रपातों के साथ-साथ स्वाभाविक रूप से नावों अथवा स्टीमरों को चलाया नहीं जा सकता।
प्रश्न 27 कांडला समुद्री बंदरगाह की कोई चार विशेषताएँ बताइए।
उत्तर.
कांडला समुद्री बंदरगाह की विशेषताएँ निम्न है--
(i) कच्छ की खाड़ी में कांडला आजादी के तुरंत बाद विकसित किया गया पहला बंदरगाह था।
(ii) इसे मुंबई बंदरगाह पर यातायात की दबाव को कम करने के लिए विकसित किया गया था।
(iii) यह एक ज्वारीय बंदरगाह है।
(iv) यह जम्मू और कश्मीर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात सहित अत्यधिक उत्पादक अन्न भंडार और औद्योगिक बेल्ट के निर्यात और आयात की सुविधाजनक हैंडलिंग को पूरा करता है।
प्रश्न 28 पाइपलाइन परिवहन के किन्हीं दो गुणों और दो दोषों की व्याख्या कीजिये।
उत्तर
पाइपलाइन परिवहन के गुण हैं-
(i) सामग्री के परिवहन में कोई ट्रांस-शिपमेंट हानि या देरी नहीं होती है।
(ii) उनके निर्माण ने बरौनी और मथुरा जैसी सुदूर अंतर्देशीय रिफाइनरियों और गैस आधारित उर्वरक संयंत्रों को व्यवहार्य बना दिया है।
पाइपलाइन परिवहन के दोष हैं.
(i) विशेषकर पाइपलाइन बिछाने की प्रारंभिक लागत बहुत अधिक है
(ii) पाइपों में रिसाव या पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से मिट्टी प्रदूषित हो सकती है और भूजल दूषित हो सकता है, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो सकता है।
प्रश्न
29 यातायात और संचार के साधन देश के औद्योगिक विकास में किस प्रकार मदद करते हैं?
उत्तर - औद्योगिक विकास यातायात और संचार के साधनों पर निर्भर है। इन साधनों के बिना औद्योगिक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती-
(i) यातायात के साधन औद्योगिक कच्चे माल को निर्माण केंद्रों तक पहुँचाने में मदद देते हैं।
(ii) यातायात के साधन निर्माण केंद्रों से तैयार माल को देश-विदेश के बाजारों व उपभोक्ताओं तक भेजने में सहायक होते हैं।
( iii) श्रमिकों, अन्य कर्मचारी वर्ग व व्यवस्थापकों के आने-जाने को संभव बनाते हैं।
(iv) व्यापार, परिवहन तथा संचार सूचनाएँ भेजने व जानकारी प्राप्त करने में संचार के साधन मदद होते हैं।
(v) संचार के माध्यमों से माँग और पूर्ति क्षेत्रों का हर समय पता चलता रहता है।
(vi) बिना आए-जाए बहुत बार व्यापार संचार के साधनों के माध्यमों से पूरे लिए जाते हैं। इससे विश्वसनीयता तो है, साथ ही समय और धन की बचत भी होती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें