अध्याय 6. विनिर्माण उद्योग समकालीन भारत-2. (भूगोल) Class 10th NCERT SOLUTION || GAYATRI COACHING CLASSES CHOURAI ||
अध्याय 6. विनिर्माण उद्योग
समकालीन भारत-2. (भूगोल)
Class 10th NCERT SOLUTION
|| GAYATRI COACHING CLASSES CHOURAI |
स्मरणीय बिंदु -
➪ कच्चे पदार्थ को मशीन की सहायता से रूप परिवर्तन कर अधिक मूल्यवान व उपयोगी बनाना विनिर्माण कहलाता है।
➪ किसी देश की आर्थिक उन्नति विनिर्माण उद्योगों के विकास से मापी जाती है।
➪ भारत में सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण उद्योगों का योगदान 17% है।
➪ किसी उद्योग की आदर्श स्थिति का निर्धारण उसकी न्यूनतम उत्पादन लागत से निर्धारित की जाती है।
➪ सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग सरकार के नियंत्रण में होते हैं उदाहरण बी एच ई एल।
➪ जिन उद्योगों पर किसी निजी व्यक्ति विशेष का अधिकार होता है निजी उद्योग कहलाते हैं। उदाहरण- बजाज ऑटो लिमिटेड
➪ भारत में सूती वस्त्र के प्रमुख राज्य महाराष्ट्र तथा गुजरात है।
➪ भारत जापान को सूत का निर्यात करता है।
➪ भारत पटसन निर्मित सामान का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
➤ बांग्लादेश के बाद भारत सबसे बड़ा जूट निर्यातक देश की श्रेणी में है।
➤ भारत की 60% चीनी मिल उत्तर प्रदेश तथा बिहार राज्य में है।
➤ महाराष्ट्र के गन्ने में सुक्रोज अधिक मात्रा में पाया जाता है।
╔═══.·:·.☽✧ ✦ ✧☾.·:·.═══╗
☆सही विकल्प चुनकर लिखिए- ☆
╚═══.·:·.☽✧ ✦ ✧☾.·:·.═══╝
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-
i.कच्चे माल के आधार पर उद्योग कितने प्रकार के होते है-
(अ) दो (ब) तीन (स) चार (द) पांच
उत्तर - (स) चार
ii. निम्नलिखित में से कौन सा उपभोक्ता उद्योग है-
(अ) लौह इस्पात. (ब) अमूल डेयरी उद्योग
(स) तांबा उद्योग (द) साईकिल उद्योग
उत्तर - (ब) अमूल डेयरी उद्योग
iii. निम्नलिखित में से कौन-सा उर्वरक उद्योग है -
(अ) डी.ए.पी. उद्योग (ब) अमूल डेयरी उद्योग
(स) गन्ना उद्योग (द) साईकिल उद्योग
उत्तर - (अ) डी.ए.पी. उद्योग
iv.भारत के किस राज्य में चीनी का सबसे जायदा उत्पादन है-
(अ) मध्यप्रदेश(ब) गुजरात(स) राजस्थान(द) उत्तरप्रदेश
उत्तर - (द) उत्तरप्रदेश
v.निम्नलिखित में से किस उद्योग में कच्चा माल कृषि से प्राप्त होता है-
(अ) चीनी उद्योग (ब) सीमेंट उद्योग
(स) लौह इस्पात (द) ताँबा उद्योग
उत्तर - (अ) चीनी उद्योग
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-
i. भारत विनिर्माण उद्योग से कुल घरेलु उत्पादन का...17.... प्रतिशत प्राप्त करता है।
ii. भारत के रसायन उद्योग का एशिया महाद्वीप में...........तीसरा......... स्थान है |
iii. पंजाब, गुजरात, तमिलनाडू, उ.प्र तथा केरल राज्य कुल उर्वरक उत्पादन का ....50 प्रतिशत........प्रतिशत उत्पादन करते हैं।
iv. बोकारो इस्पात संयंत्र सन ......1972......में स्थापित किया गया।
v. बजाज ऑटो उद्योग....निजी उद्योग..... है।
vi. स्मेलटिंग...प्रगलन....उद्योग है।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइये -
A. B
i. उर्वरक उद्योग - यूरिया
ii. रसायन उद्योग - प्लास्टिक
iii.मोटर गाड़ी - गुड़गाँव
iv. इलेक्ट्रोनिक उद्योग - बैंगलोर
v. आयल इण्डिया लिमिटेड - संयुक्त उद्योग
vi.बजाज ऑटो लिमिटेड - निजी उद्योग
प्रश्न 4. सत्य/असत्य लिखिए-
i. कृषि तथा उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं।
उत्तर - सत्य
ii. तृतीयक कार्यों में लगे व्यक्ति कच्चे माल को परिष्कृत वस्तुओं में परिवर्तित करते हैं।
उत्तर - असत्य
iii. सार्वजानिक क्षेत्र के उद्योग रिलायन्स टिस्को है।
उत्तर - असत्य
iv. उर्वरक बनाने का कच्चा माल लोहा अयस्क, कोयला एवं चूना है।
उत्तर - असत्य
v. गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल राज्य कुल उर्वरक उत्पादन का लगभग 50 प्रतिशत उत्पादन करते
उत्तर - सत्य
प्रश्न 5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए-
i. BHEL उद्योग कहाँ पर स्थित है।
उत्तर - भोपाल
ii. TISCO किस प्रकार का उद्योग है।
उत्तर - निजी उघोग
iii. बाक्साइट किस उद्योग के लिए कच्चा माल प्रयुक्त होता है।
उत्तर - एल्युमिनियम उद्योग
iv. स्वामित्व के आधार पर उद्योग को कितने वर्गों में बांटा जाता है?
उत्तर - चार
v. उद्योग के लिए मुख्य आधार क्या होता है?
उत्तर - कच्चा माल
vi. चूना पत्थर किस उद्योग में कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है?
उत्तर - सीमेंट उद्योग
vii. भारत का कौन-सा नगर इलेक्ट्रॉनिक उद्योग की राजधानी है?
उत्तर - बेंगलुरु
viii. भद्रावती में कौन-सा उद्योग स्थापित है?
उत्तर - लौह इस्पात
ix. भारत में भारत का निजी क्षेत्र का प्रथम लोह इस्पात कारखाना कहां स्थापित हुआ था ?
उत्तर - जमशेदपुर
x. इस्पात को कठोर बनाने के लिए किस धातु का उपयोग किया जाता है?
उत्तर - मेगनीज
xi. लौह इस्पात उद्योग के लिए लौह अयस्क, कोकिंग कोल तथा चूना पत्थर का कितना अनुपात होता है
उत्तर - 4:2:1
प्रश्न 1. कच्चे माल के आधार पर उद्योग कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर -
1. कृषि आधारित उद्योग- इन उद्योगों को कच्चा माल कृषि से प्राप्त होता है। जैसे सूती वस्त्र उद्योग के लिए कपास, चीनी ,उद्योग के लिए गन्ना
2. खनिज आधारित उद्योग- इन उद्योगों को कच्चा माल खनिजों से प्राप्त होता है। जैसे. लोहा इस्पात उद्योग के लिए लोहा, सीमेंट उद्योग के लिए चूना पत्थर
प्रश्न.2. प्रमुख भूमिका के आधार पर उद्योग कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर
1. आधारभूत उद्योग - जिनके उत्पादन या कच्चे माल पर दूसरे उद्योग निर्भर रहते हैं।
जैसे लोहा, इस्पात, उद्योग, तांबा, प्रगलना
2. उपभोक्ता उद्योग - जो उत्पादन उपभोक्ताओं के सीधे उपयोग हेतु करते हैं।
उदाहरण चीनी उद्योग, दंत मंजन, कागज, पंखे, आदि।
प्रश्न 3. सार्वजनिक उद्योगों एवं निजी उद्योगों में कोई दो अंतर लिखिए।
उत्तर. -
1. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग - यह उद्योग सरकार के नियंत्रण में होते हैं। इनका उद्देश्य लाभ का नहीं होता है। उदाहरण भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बी.एच.ई.एल.)।
2. निजी क्षेत्र के उद्योग - इन उद्योगों पर किसी निजी व्यक्ति विशेष का अधिकार होता है। इनका उद्देश्य लाभ कमाना होता है। उदाहरण टिस्को, बजाज ऑटो लिमिटेड।
प्रश्न 4. खनिज आधारित दो उद्योगो के नाम लिखिए।
उत्तर
1. लोहा इस्पात उद्योग,
2. सीमेन्ट उद्योग
प्रश्न 5 औद्योगिक प्रदूषण किसे कहते है?
उत्तर - औद्योगिक प्रदूषण - उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है लेकिन इसके द्वारा बढ़ते भूमि जल वायु तथा पर्यावरण प्रदूषण को नकारा नहीं जा सकता है। उद्योगो से निकलने वाले प्रदूषण को औद्योगिक प्रदूषण कहते है।
प्रश्न 6 सूचना प्रोद्योगिकी किसे किसे कहते है?
उत्तर - सूचना प्रोद्योगिकी (Information Technology) वह शाखा या क्षेत्र है जो जानकारी, डेटा, और सूचना को संबोधित, संगठित, संज्ञात, संचित, प्रसारित, और उपयोग करने के लिए तकनीकी और तांत्रिक समाधानों का अध्ययन करता है। इसमें विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाएं, संबंधित उपकरण, और सॉफ्टवेयर विकसित किए जाते हैं जो सूचना को प्रबंधित और संसाधित करने में मदद करते हैं।
प्रश्न 7 भारत लोहा इस्पात के क्षेत्र में पूर्ण विकास नहीं कर पाने के क्या कारण है?
उत्तर -
1.आर्थिक लागत व कोकिंग कोयले की सीमित मात्रा |
2. कम श्रमिक उत्पादकता |
3. ऊर्जा की पूर्ति नियमित ना होना।
प्रश्न.8 औद्योगिक प्रदूषण के कोई तीन प्रकारों को समझाए।
उत्तर
1. वायु प्रदूषण - उद्योगों द्वारा जब अधिक मात्रा में अनचाही गैसों की उपस्थिति जैसे कार्बन मोनो आक्साइड, कार्बन डाइ ऑक्साइड, सल्फर डाइ ऑक्साइड आदि वायु प्रदूषण का कारण बनती है।
2. जल प्रदूषण - उद्योगों द्वारा जब अपशिष्ट पदार्थ बहा दिए जाते हैं तो जल प्रदूषित हो जाता है।
उदाहरण चमड़ा उद्योग रसायन उद्योग तेल शोधन शाला द्वारा जल प्रदूषण होता है।
3. तापीय प्रदूषण कारखाने तथा ताप घरों से गर्म जल को बिना ठंडे किए जलाशयों में बहा दिया जाता है, इससे जलीय जीव जंतुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से अपशिष्ट व परमाणु शस्त्र उत्पादकों कारखाना से कैंसर जन्मजात विकार तथा अकाल प्रवास जैसी बीमारियां होती है।
प्रश्न 9. औद्योगिक अपशिस्ट का शोधन के कोई तीन साचरण लिखिए।
उत्तर
1. औद्योगिक अपशिस्ट को यांत्रिक साधनों द्वारा प्राथिमक शोधन
2. जैविक प्रक्रियाओ द्वारा द्वितीयक शोधन
3. जैविक रसायनिक तथा भौतिक प्रक्रियाओ द्वारा तृतीयक शोधन
प्रश्न 10 पर्यावरण निम्नीकरण की रोकथाम के कोई चार उपाय लिखिए।
उत्तर
1. औद्योगिक अपशिष्ट को नदियों झीलों और तालाबों में प्रवाहित करने से पहले उसका शोधन किया जाना चाहिए।
2. कारखानों की चिमनी ऊँची लगानी चाहिए तथा चिमनीयों में इलेक्ट्रोस्टेटिक अवक्षेपण लगान चाहिए।
3. कारखानों में कोयले के स्थान पर तेल व गैस का प्रयोग से धुएँ के निष्कासन में कमी लाई जा सकती है
4. मशीनों की नियमित जांच और स्नेहक का प्रयोग समय-समय पर करना चाहिए।
प्रश्न ।। स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को कितने भागों में वर्गीकरण किया गया है?
उत्तर - स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को चार भागों में वर्गीकरण किया गया है।
1. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग यह उद्योग सरकार के नियंत्रण में होते हैं। उदाहरण भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बी. एच.ई.एल.)
2. निजी क्षेत्र के उद्योग इन उद्योगों पर किसी निजी व्यक्ति विशेष का अधिकार होता है। उदाहरण टिस्को, बजाज ऑटो लिमिटेड।
3. संयुक्त क्षेत्र के उद्योग - यह उद्योग राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयास से चलाए जाते हैं। उदाहरण ऑयल इंडिया लिमिटेड।
4. सहकारी उद्योग - जिनका स्वामित्व कच्चे माल की पूर्ति करने वाले उत्पादको श्रमिकों या दोनों के हाथों में होता है तथा लाभ अथवा हानि का विभाजन अनुपातिक होता है। उदाहरण महाराष्ट्र में चीनी मिले तथा केरल के नारियल पर आधारित उद्योग।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें