अध्याय 4. कृषि समकालीन भारत-2. (भूगोल) Class 10th NCERT SOLUTION || GAYATRI COACHING CLASSES CHOURAI ||
अध्याय 4. कृषि समकालीन भारत-2. (भूगोल) Class 10th NCERT SOLUTION
कृषि
स्मरणीय बिन्दु -
→ भारत की दो तिहाई जनसंख्या कृषि कार्य में संलग्न है।
→ उ.पू. राज्यों में जीविका निर्वाह कृषि (स्थानांतरित कृषि) को झूम कृषि कहा जाता है।
→ गहन जीविका कृषि को श्रम प्रधान कृषि भी कहते हैं।
→ व्यवसायिक उद्देश्यों की पूर्ति रोपण कृषि की प्रमुख विशेषता है।
→ भारत चीन के बाद चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है।
→ गेहूं की कृषि के लिए औसत वार्षिक वर्षा 50 सेमी. से 75 सेमी. वर्षा आवश्यक है।
→ धान गेहूं और ज्वार क्रमशः देश की प्रमुख खाद्यान्न फसलें हैं।
→ ब्राजील के बाद भारत विश्व का दूसरा बड़ा गन्ना उत्पादक देश है।
→ मूंगफली, सरसों, नारियल, तिल और सोयाबीन देश की प्रमुख तिलहनी फसलें हैं।
→ चाय उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु की फसल (पौधा) है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनकर लिखिए-
(i) कृषि एक व्यवसाय हैं-
(अ) द्वितीयक (ब) तृतीयक (स) प्राथमिक (द) अ और स दोनों
उत्तर - (स) प्राथमिक
(अ) व्यापारिक कृषि (ब) प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि
(स) मिश्रित कृषि (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - (ब) प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि
(अ) पामलू (ब) बेबर (स) दहिया (द) कोमान
उत्तर - (ब) बेबर
(iv) ओस, अमन, बोरो निम्न में से किस फसल की किस्में हैं-
(अ) गेहूं (ब) धान. (स) चाय (द) कॉफी
उत्तर - (ब) धान
(अ) उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय (ब) शीत कटिबंधीय
(स) भूमध्य सागरीय (द) अ और ब दोनों
उत्तर - (अ) उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय
(vi) भारत का प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य निम्न में से कौन-सा है-
(अ) मध्य प्रदेश (ब) हरियाणा
(स) उत्तर प्रदेश (द) बिहार
उत्तर - (स) उत्तर प्रदेश
(vii) 200 दिन पाला रहित और खिली धूप निम्न में से किस फसल की आवश्यक दशा है-
(अ) गन्ना (ब) कपास (स) मूंगफली (द) चुकंदर
उत्तर - (ब) कपास
(viii) निम्न में से किस फसल को पीला सोना कहा गया है-
(अ) गेहूं (ब) सोयाबीन. (स) चना (द) मक्का
उत्तर - (ब) सोयाबीन
(ix) वे फसलें जो वर्षा ऋतु के आरंभ में बोई जाती है, निम्न में से क्या कहलाती है-
(अ) रबी (ब) खरीफ (स) जायद (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर - (ब) खरीफ
(x) निम्न में से कौन-सी रबी फसल है-
(अ) चावल. (ब) चना (स) मोटे अनाज (द) कपास
उतर - (ब) चना
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये -
1. छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार में स्थानांतरण कृषि को............. कहा जाता है।
उत्तर - दीपा
ii. देश में मूंगफली का प्रमुख उत्पादक राज्य......... है। उत्तर - गुजरात
iii.कपास, जूट, सन....... फसलों के नाम है।
उत्तर - रेशेदार
iv. देश में रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य...... है।
उत्तर - केरल
V भारत में कॉफी की.. प्रमुख किस्म है।
उत्तर - अरेबिका
vi......... गेहूं का प्रति हैक्टर सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है।
उत्तर - पंजाब
vii. ग्राम स्वराज्य की अवधारणा ..…...की देन है।
उत्तर - महत्मा गांधी
viii......... बीजों की नई संकर किस्मों का आविष्कार करने में शक्तिशाली पूरक के रूप में जानी जाती है।
उत्तर - "जननिक इंजीनियरी" बीज
ix . फल फूलो की कृषि........फसल कहलाती है।
उत्तर :- बागवानी
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइये -
i.रबर. - केरल
ii. कपास - महाराष्ट्र
iii. चावल. - पश्चिम बंगाल
iv. बाजरा - राजस्थान
v. गन्ना - उत्तर प्रदेश
vi. सोयाबीन - मध्य प्रदेश
vii. मूंगफली - गुजरात
viii. चाय. - असम
ix. मक्का - कर्नाटक
x. रागी - आंध्र प्रदेश
प्रश्न 4. सत्य/असत्य लिखिए-
i.जीविका निर्वाहन में कृषि में उत्पादन अधिक होता है।
उत्तर - असत्य
ii. मणिपुर में स्थानान्तरित कृषि को पामलू कहा जाता है।
उत्तर - सत्य
iii कृषि भूमि पर बढ़ता जनसंख्या का दबाव गहन जीविका कृषि की विशेषता है।
उत्तर -सत्य
iv. ज्वार, बाजरा और रागी भारत में उगाए जाने वाले मोटे अनाज की किस्में है।
उत्तर - सत्य
V. कपास उत्पादन में महाराष्ट्र देश का सर्वप्रमुख राज्य है।
उत्तर - सत्य
vi. रबड़ का पौधा भूमध्य रेखीय जलवायु का पौधा है।
उत्तर - सत्य
vii. असम देश का सबसे अधिक चाय उत्पादन वाला राज्य है।
उत्तर - सत्य
viii. कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाली योजना का नाम हरित क्रांति है।
उत्तर - सत्य
ix. बाजरा के उत्पादन में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान है।
उत्तर - सत्य
X. भूदान, ग्रामदान आंदोलन को "रक्तहीन क्रांति" के नाम से भी जाना जाता है।
उत्तर - सत्य
प्रश्न 5. एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए -
i. कपास के पौधे का मूल स्थान किस देश को माना है।
ii. ग्रीष्म काल में बोई जाने वाली हरे चारे व सब्जियों की कृषि प्रारूप को कहा जाता है?
उत्तर - जायद
iii.दालों के उत्पादन और उपयोग में विश्व में भारत का स्थान है।
उत्तर - प्रथम
iv. चाय की खेती किस प्रकार की कृषि है?
उत्तर - रोपण कृषि
V. किस फसल को सुनहरा रेशा कहा जाता है?
उत्तर - जूट
vi. अलसी और सरसों किस ऋतु में बोई जाती है?
उत्तर - शीत ऋतु
vii. देश की सबसे प्रमुख तिलहन फसल का नाम लिखिए।
उत्तर - मूंगफली, सरसों, सोयाबीन
viii. सन 1966-1967 में सरकार द्वारा किसानों के हितों में किस योजना को शुरु किया गया था।
उत्तर - हरित क्रांति तथा श्वेत क्रांति
ix. नाबार्ड की स्थापना किस सन् में की गई।
उत्तर - 12 जुलाई 1982
x. किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना किस वर्ष शुरू हुई?
उत्तर -1998
xi.भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसल का नाम लिखिए।
उत्तर - चावल
प्रश्न 1. भारत में विभिन्न कृषि पद्धतियाँ क्यों विकसित हुई हैं?
उत्तर भौतिक पर्यावरण, तकनीकी जानकारी और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रथाएं कुछ प्रमुख कारक हैं जो भारत में खेती की पद्धति को प्रभावित करते हैं इसलिए तदनुसार खेती की पद्धतियां विकसित की जाती हैं।
प्रश्न 2. भारत में झूमिंग एक आदिम जीविका खेती क्यों है?
उत्तर- पूर्वी राज्यों के पहाड़ी इलाकों में आदिम उपकरणों का उपयोग करके झमिंग का अभ्यास किया जाता है और यह केवल स्वयं उपभोग के लिए है।
प्रश्न 3. काटो और जलाओ' कृषि केवल भारत में ही की जाती है। आप इस बात से सहमत है?
उत्तर. नहीं, यह अन्य देशों जैसे ब्राजील, मैक्सिको, मध्य अमेरिका, मध्य अफ्रीका आदि देशो में भी प्रचलित है।
प्रश्न 4. स्थानांतरित कृषि से क्या तात्पर्य है?
उत्तर - स्थान बदल बदल कर कृषि करना स्थानांतरित कृषि कहलाती हैं।
पूर्वोत्तर भारत में इस प्रकार की कृषि को झुमिंग कृषि कहा जाता हैं।
प्रश्न 5. -उत्तर-पश्चिमी भारत में रबी फसलों की सफलता के दो कारण लिखिए।
उत्तर.1. पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दियों के दौरान वर्षा की उपलब्धता ।
2. हरित क्रांति का सफल कार्यान्वयन जिसके कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में रबी की सफल फसलें हुद्दी
प्रश्न 6. खरीफ फसलों की बुआई की अवधि व मुख्य फसल लिखिए।
उत्तर - खरीफ़ फ़सलें जून और जुलाई के महीनों में मानसून की शुरुआत में बोई जाती हैं।
मुख्य फसल चावल, सोयाबीन
प्रश्न 7. प्रारंभिक जीवन निर्वाह कृषि की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर
1. भूमि के छोटे भू-भाग पर की जाती है
2. आदिम कृषि में पुराने औजारों का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 8. भारत में आत्म निर्वाह कृषि की मुख्य विशेषताओं लिखिए ?
उत्तर -
आत्म निर्वाह कृषि की विशेषताएँ-
1. यह कृषि बहसंख्यक किसानों द्वारा की जाती है।
2. खेतों का आकार छोटा होता है।
3. खेत स्थान-स्थान पर बिखरे होते हैं जिनमें आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कठिन होता है।
प्रश्न 9. रोपण कृषि की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर -
1. इस कृषि का क्षेत्र लंबा चौड़ा होता है, व्यापक क्षेत्र में की जाती है।
2. इसमें अधिक पूंजी की आवश्यकता तथा अधिक श्रम की भी जरूरत पड़ती है।
प्रश्न 10. भारत में उगाई जाने वाली मुख्य रेशेदार फसलें कौन-कौन-सी हैं?
उत्तर - भारत में उगाई जाने वाली चार मुख्य रेशेदार फसलें निम्न हैं। कपास, जूट, सन और प्राकृतिक रेशम इनमें से पहली तीन मृदा में फसल उगाने से प्राप्त होती हैं और चौथा रेशम के कीड़े के कोकून से प्राप्त होता है जो शहतूत के पेड़ की हरी पत्तियों पर पलता है।
प्रश्न 11. गन्ना किस प्रकार की फसल है, और इसका उपयोग किसमे किया जाता है ?
उत्तर - गन्ना एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक फसल है। गन्ना चीनी बनाने में प्रयुक्त किया जाता है। चीनी उद्योग में गन्ने का प्रयोग होने के कारण यह अब एक महत्वपूर्ण मुद्रादायिनी कृषि उपज बन गया है।
प्रश्न 12. जूट को सुनहरा रेशा क्यों कहा जाता है?
उत्तर - जूट को भारत का सुनहरा रेशा (Golden fibre) कहते हैं। इसका कारण यह है कि जूट का रेशा सोने की तरह चमकीला होता है। इसे बहुत उपयोगी, सस्ता और व्यापारिक महत्त्व का होने से सुनहरा रेशा कहते हैं।
प्रश्न 13. हरित क्रांति से क्या आशय हैं?
उत्तर - हरित क्रांति की शुरुआत 1960 और 1970 के दशक में हुई। इस क्रांति का मुख्य उद्देश्य था कृषि उपज को बढ़ाना। इस क्रांति में नई टेक्नोलॉजी और अधिक उपज देने वाली बीजों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। हरित क्रांति के परिणाम सुखद आये खासकर पंजाब और हरियाणा में।
प्रश्न 14. श्वेत क्रांति से क्या आशय हैं?
उत्तर
श्वेत क्रांति (ऑपरेशन फ्लड़) की शुरुआत दूध के उत्पादन को बढ़ाने के लिये हुई।
उत्तम नस्ल के अधिक दुग्ध देने वाले पशुओ पर विशेष जोर दिया गया है जिससे देश बढती मांग को पूरा किया जा सके |
प्रश्न 15 गहन जीविका कृषि की कोई तीन विशेषताए लिखिए ।
उत्तर -
1. यह कृषि उन भागों में की जाती है जहां जनसंख्या का दबाव अधिक होता है, यह कृषि श्रम गहन कृषि होती है।
2. अधिक उत्पादन के लिए अधिक मात्रा में रासायनिक खादों व सिंचाई का प्रयोग किया जाता है।
3. यह कृषि भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल राज्यों में देखने को मिलती है।
प्रश्न 16. भारत की तीन प्रमुख कृषि ऋतुएँ कौन-कौन सी हैं? प्रत्येक ऋतु की एक-एक प्रमुख खाद्य फसल का नाम लिखिए।
उत्तर -
प्रमुख कृषि ऋतुएँ-
1. खरीफ- मानसून के आरंभ से पतझड़ ऋतु तक प्रमुख खाद्यान्न फसल चावल
2. रबी- पतझड़ से शुरू होकर मार्च अप्रैल तक प्रमुख खाद्यान्न फसल - गेहूँ
3. जायद--ग्रीष्म ऋतु में प्रमुख फसल तरबूज, ककड़ी, हरा चारा
प्रश्न 17. वाणिज्य कृषि की कोई तीन विशेषताए लिखिए।
उत्तर :-
1. यह कृषि लाभ के उद्देश्य से की जाती है।
2. इसमें अधिक पैदावार वाले बीजों का प्रयोग किया जाता है।
3. रासायनिक खादो व कीटनाशक का प्रयोग कर उच्च पैदावार करना होता है।
प्रश्न 18. "काटो और जलाओ" कृषि की मुख्य विशेषताएं लिखिए।
उत्तर
1. इस प्रकार की खेती भारत में आदिवासी समुदायों द्वारा की जाती है।
2.कुछ वर्षों के लिए खेती के लिए भूमि के एक टुकड़े को साफ़ करके जला दिया जाता है।
3.खेती काफी हद तक सिंचाई और मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता के लिए मानसून की बारिश पर निर्भर करती है।
4. वे अपने भरण-पोषण के लिए केवल अनाज और अन्य फसलें उगाते हैं।
प्रश्न 19. गन्ने की कृषि के लिए आवश्यक भौगोलिक दशाओ को लिखिए।
उत्तर - गन्ने की खेती के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ इस प्रकार हैं-
1. इसके लिए 21°C से 27°C तापमान और 75-100 सेमी वर्षा की आवश्यकता होती है।
2. यह उपजाऊ, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और गर्म और आई प्रकार की जलवायु में अच्छी तरह से बढ़ता है।
3. यह एक वार्षिक फसल है और इसमें बुआई से लेकर कटाई तक शारीरिक श्रम की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 20. रोपण कृषि की कोई तीन विशेषताए लिखिए।
उत्तर - 1 इस कृषि का क्षेत्र लंबा चौड़ा होता है, व्यापक क्षेत्र में की जाती है।
2. इसमें अधिक पूंजी की आवश्यकता तथा अधिक श्रम की भी जरूरत पड़ती है।
3. इसमें प्राप्न सारा उत्पादन उद्योगों के लिए कच्चे माल के रूप में लाया जाता है।
उदाहरण-चाय, कॉफी, रबड़, नारियल |
प्रश्न 21. चावल की कृषि के लिए कोई तीन आवश्यक भौगोलिक दशाये लिखिए।
उत्तर 1. इस कृषि के लिए उगाते समय तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
2. इस कृषि के लिए वर्षों 100 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा आवश्यक है।
3. चावल उत्पादक राज्य उत्तर तथा उत्तरी पूर्वी मैदान में मैदानी भागों में तथा तटीय डेल्टाई भागों में अधिक उगाई जाती है।
4. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश राज्यों में चावल की खेती की जाती है।
प्रश्न 22. क्या कारण है कि भारत में अनेक प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं?
उत्तर - भारत अनेक प्रकार की कृषि फसलें पैदा करने में समर्थ है। इसके निम्नलिखित कारण उल्लेखनीय हैं-
1. भारत में सबसे अधिक प्रतिशत कृषि भूमि है। उत्तर का विशाल मैदान, तटीय मैदान तथा डेल्टा प्रदेश कृषि कार्य के
लिए अत्यंत उपयुक्त हैं।
2. देश में वर्षभर वर्धनकाल रहता है। फलतः यहाँ विविध प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं।
3. कृषि उपज एवं फसलों का स्वरूप मृदा के ऊपर निर्भर करता है। भारत में विभिन्न प्रकार की मृदा पाई जाती हैं। अतः देश के विभिन्न भागों में विविध प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं।
4. भारत की जलवायु मानसूनी है; परंतु क्षेत्र और समय के अनुसार वर्षा और तापमान के वितरण में बहुत भिन्नता पाई
जाती है। कृषि और जलवायु का सीधा और निकट का संबंध है।
प्रश्न 23 कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा क्या उपाय किये गये हैं?
उत्तर - भारत सरकार ने कृषि में सुधार के लिए अनेक कदम उठाये हैं। ये इस प्रकार हैं -
(i). संस्थागत सुधार यह सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों को संदर्भित करता है जैसे भूमि सीमा अधिनियम, भूमि जोत का समेकन, सामूहिकीकरण, जमींदारी प्रणाली का उन्मूलन, सहकारी समितियों का विकासा
(ii) तकनीकी सुधार, HYV बीज, उर्वरक और बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करके हरित क्रांति के माध्यम से कृषि में प्रौद्योगिकी की उपलब्धता में सुधार करना। सहकारी समितियों के माध्यम से दूध के उत्पादन में सुधार करके श्वेत क्रांति की शुरुआत करना।
(iii) कृषि वित्त किसानों को कम ब्याज दर पर आसान ऋण सुविधाएं प्रदान करने के लिए ग्रामीण बैंकों, सहकारी समितियों और अन्य बैंकों की स्थापना।
(iv) भूमि विकास कार्यक्रम 1980-90 के दशक में एक व्यापक भूमि विकास कार्यक्रम को अपनाकर जिसमें संस्थागत और तकनीकी दोनों सुधार शामिल थे। सूखा, बाढ़, चक्रवात, आग और चीमारी के खिलाफ फसल बीमा का प्रावधान इस कार्यक्रम का हिस्सा है।
(v) अन्य सुधार किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (पीएआईएस) प्रदान करना, रेडियो और टेलीविजन चैनलों में विशेष मौसम बुलेटिन और कृषि कार्यक्रम शुरू करना और बिचौलियों द्वारा किसानों के शोषण को रोकने के लिए दालों जैसे कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करना।
प्रश्न 24. कृषि में रोजगार के घटते अवसरों का क्या कारण हैं?
उत्तर पिछले कुछ वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि हुई है। परन्तु इससे देश में पर्याप्त मात्रा में रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं।
कृषि में घटते अवसरों के प्रमुख कारण-
1. कृषि क्षेत्र में विकास दर में कमी आना।
2. भारतीय किसानों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा से एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
3. रासायनिक उर्वरक तथा कीटनाशक दवाइयों पर निर्भरता बढ़ने से उत्पादन लागत का बढ़ना।
4. कृषि उत्पादकों पर आयात शुल्क घटने से देश में कृषि पर हानिकारक प्रभाव पड़ना।
5. किसान कृषि में पूँजी निवेश कम कर रहे हैं जिसके कारण कृषि में रोजगार घट रहे हैं।
प्रश्न 25. रबर की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए। भारत में प्रमुख रबर उत्पादक क्षेत्र कौन-कौन से हैं?
उत्तर - रबर भूमध्यरेखीय क्षेत्र की फसल है। परंतु विशेष परिस्थितियों में उष्ण और उपोष्ण क्षेत्रों में भी उगाई जाती है। इसको 200 से.मी. से अधिक वर्षा और 25° सेल्सियस से अधिक तापमान वाली नम और आई जलवायु की आवश्यकता होती है। रबर एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है जो उद्योगों में प्रयुक्त होता है। इसे मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और मेघालय में गारो पहाड़ियों में उगाया जाता है। 2012-13 में प्राकृतिक रबर के उत्पादन में भारत को विश्व में चौथा स्थान प्राप्त था ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें