मॉडल पेपर राजनीति कक्षा -12th || GAYATRI COACHING CLASSES ||


 मॉडल पेपर राजनीति 

कक्षा -12th 
वार्षिक परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्न - उत्तर 
      Prepared By - PERSINGH NAGPURE (SIR)   

     गायत्री कोचिंग क्लासेस    


मॉडल पेपर राजनीति 
कक्षा -12th 


   सही विकल्प चुनकर लिखिए -  1×6=6   

(1) सिलोन किस देश को कहा जाता था ?
 (i) भूटान (ii) श्रीलंका (iii) नेपाल (iv) बांग्लादेश
उत्तर -  (ii) श्रीलंका
(2) इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा' का नारा दिया था-
 (i) के. कामराज ने (ii) मोरारजी देसाई ने
 (iii) डी. के. बरुआ ने (iv) फखरुद्दीन अली ने।

उत्तर : - (iii) डी. के. बरुआ ने 

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव कौन थे ?
 (i) यू थांट.      (ii) बुतरस बुतरस घाली
 (iii) ट्राइग्व ली     (iv) कोफी ए. अन्नान।
उत्तर - (iii) ट्राइग्व ली  

(4) सोवियत संघ में कुल कितने गणराज्य थे ? 
(i) 13 (ii) 14 (iii) 15 (iv) 16
उत्तर - (iii) 15

(5) क्यूबा का प्रक्षेपास्त्र संकट- 
(अ) 1962 (ब) 1967 (स) 1968 (द) 1965.
उत्तर - (अ) 1962 

(6) किस देश ने 'खुले द्वार' की नीति अपनाई ? 
(i) U.S.A. (ii) U.S.S.R. (iii) फ्रांस (iv) चीन। 
उत्तर - (iv) चीन। 


(7) द्वितीय पंचवर्षीय योजना के योजनाकार कौन थे ?
 (i) वी. के. मेनन (ii) नरेन्द्र देव
 (iii) पी. सी. महालनोबिस (iv) के. एन. राज। 
उत्तर - (iii) पी. सी. महालनोबिस

 (8)  यूरोपीय संघ -

 (अ) 1992 (ब) 1990 (स) 1985 (द) 1991
उत्तर - (अ) 1992

(9) "लौह पुरुष" के नाम से कौन जाने जाते है ?
 (i) महात्मा गाँधी
 (ii) खान अब्दुल गफ्फार खाँ 
(iii) पं. जवाहरलाल नेहरु 
(iv) सरदार वल्लभभाई पटेल
उत्तर - (iv) सरदार वल्लभभाई पटेल

(10) सन् 1977 से 1979 तक गैर-कांग्रेसी पार्टी के प्रथम प्रधानमन्त्री कौन थे ? 
(i) लालबहादुर शास्त्री     (ii) चरण सिंह 
(iii) मोरारजी देसाई        (iv) वी. पी. सिंह।
उत्तर - (iii) मोरारजी देसाई  

(11)  बोल्शेविक कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक कौन थे ?
 (i) जोजेफ स्टालिन       (ii) निकिता खुश्चेव 
(iii) लिओनिड ब्रेझनेव.   (iv) ब्लादिमीर लेनिन । 

उत्तर -   (iv) ब्लादिमीर लेनिन । 

 (12) "गरीबी हटाओं" का नारा किसने दिया ? 

(i) जयप्रकाश नायारण (ii) इंदिरा गांधी 

(iii) मोरारजी देसाई (iv) चौधरी चरणसिंह 

उत्तर - (ii) इंदिरा गांधी 

(13) संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस- 
(अ) 24 अक्टूबर, 1945 (ब) 26 जून, 1945 
(स) 24 अक्टूबर, 1946 (द) 26 अक्टूबर, 1946. 

उत्तर - (अ) 24 अक्टूबर, 1945

(14) परमाणु अप्रसार संधि- 

(अ) 1968 (ब) 1944 (स) 1967 (द) 1962. 

उत्तर  - (अ) 1968

(15) 'बोल्शेविक क्रान्ति' हुई थी-

(i) 1915 (ii) 1950 (iii) 1945 (iv) 1917.

उत्तर - (iv) 1917.

(16) पृथ्वी सम्मेलन हुआ था- 

(अ) 1991 (ब) 1992 (स) 1994 (द) 1990.

उत्तर - (ब) 1992

(17)UNEP का पूरा नाम क्या है ? 

(i) संयुक्त राष्ट्र संघ पर्यावरण कार्यक्रम
 (ii) संयुक्त राष्ट्र संघ पृथ्वी कार्यक्रम
 (iii) संयुक्त राष्ट्र संघ शिक्षा कार्यक्रम
 (iv) संयुक्त राष्ट्र संघ आर्थिक कार्यक्रम

उत्तर - (i) संयुक्त राष्ट्र संघ पर्यावरण कार्यक्रम


(18)अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय' का मुख्यालय है- 

(i) न्यूयार्क (ii) हेग (iii) पेरिस (iv) जिनेवा। 

उत्तर - (ii) हेग

(19) ASEAN (आसियान) की स्थापना हुई थी- 

(i) 1957 (ii) 1945 (iii) 1967  (iv) 1950

उत्तर - (iii) 1967

(20) स्वतंत्रता के समय मणिपुर के महाराजा कौन थे ?
 (i) महाराजा रणजीत सिंह (ii) हरीसिंह डोंगरा
 (iii) महाराजा बोधचन्द्र सिंह (iv) महाराजा वीर सिंह। 

उत्तर - (iii) महाराजा बोधचन्द्र सिंह


(21) मंडल आयोग किनसे संबंधित है ? 
(i) अनुसचिव जाति (ii) अनुसूचित जनजाति 
(iii) अन्य पिछड़ा वर्ग (iv) सामान्य जाति


(22) मानवाधिकार दिवस' मनाया जाता है-

 (i) 10 जनवरी को (ii) 1 नवम्बर को

 (iii) 10 दिसम्बर को (iv) 1 मार्च को। 

उत्तर - (iii) 10 दिसम्बर को


(23)पृथ्वी सम्मेलन' कहाँ हुआ था ?

 (i) बर्लिन (ii) वियना

 (iii) लंदन (iv) रियो डी जेनेरो।

उत्तर - (iv) रियो डी जेनेरो।


 (24) राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन हुआ- 

(अ) 1993 (ब) 1950 (स) 1953 (द) 1951. 

उत्तर - (स) 1953


  प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ?  

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

 (1) भारत ने शान्ति सेना श्रीलंका में सन्....1987.....में भेजी।


 (2) सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की संख्या ..5 ....है। 

(3) भारत में.....मिश्रित..... अर्थव्यवस्था प्रणाली को अपनाया गया है। 

(4)  भारत की विदेशनीति के 'जनक'.... पण्डित जवाहरलाल नेहरू, ..... हैं। 

 (5) भारतीय रियासतों की संख्या ..565.......थी। 

(6) प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल ........सी. राजगोपालाचारी. | 

(7) द्वितीय पंचवर्षीय योजना में ...औद्योगीकरण .....पर बल दिया गया।

(8)  'सिक्किम' राज्य सन ....1975.....में बना।

 (9) बांडुंग सम्मेलन...इंडोनेशिया....... में हुआ था।

(10) 'संयुक्त राष्ट्र संघ' का सबसे महत्वपूर्ण अंग......महासभा.. है। 

(11) 'राज्य पुनर्गठन आयोग' का गठन सन ..1953........में हुआ। 

(12)आसियान क्षेत्रीय मंच का स्थापना .....1967...वर्ष है। 

(13) स्वतन्त्रता के समय भारत में 'देशी रियासतों' की संख्या ...565.....थी।

(14) नीति आयोग की स्थापना.........1 जनवरी, 2015,..

(15)यूरोपीय यूनियन से संबंधित मुद्रा....यूरो... है।


(16) 18वाँ दक्षेस सम्मेलन......काठमांडू (नेपाल), ...... में हुआ था। 

 (17) बिहार में "सम्पूर्ण क्रान्ति" का आह्वान .....जयप्रकाश नारायण......ने किया।  

(18)खुले द्वार की नीति....चीन...... के द्वारा अपनाई गई थी। 

 (19) 'भारतीय जनता पार्टी' एक..राष्ट्रीय राजनीति.....    दल है।

 (20) रूस के प्रथम निर्वाचित राष्ट्रपति....बोरिस येल्तसिन..... थे। 

(21) गुट निरपेक्ष आंदोलन का पहला सम्मेलन.......बेलग्रेड .... में हुआ। 

(22) सुरक्षा की अपारंपरिक धारणा को ...वैश्विक सुरक्षा (मानवता की सुरक्षा ) ....कहा जाता है।

(23) ...26 अगस्त, 2002........में भारत ने क्योटो प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किये। 

(24) गुजरात दुग्ध विपणन संघ का प्रसिद्ध नाम...अमूल..... है। 

(25) स्वतन्त्रता के समय देशी रजवाड़ों की संख्या ....565..थी | 

(26) वैश्वीकरण की शुरुआत ..1991......में हुई।



  3.           सही जोड़ी बनाइए -               

1.भारत का प्रथम परमाणु परीक्षण - 1974

2. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना - 1945

3.  'शिमला समझौता' - 1972

4. अहिंसा और सत्याग्रह  - महात्मा गांधी

5. सोवियत संघ का विघटन  - 1991

 6. चीन द्वारा भारत पर आक्रमण  - 1962

7. मानवाधिकार दिवस  -  10 दिसम्बर

8.रियो डी जेनेरियो का पृथ्वी सम्मेलन  - 1992

9.आपातकाल - 1975

10. अप्रवासी  - जो अपनी मर्जी से स्वदेश छोड़ते हैं।

11. 'यूरोपीय संघ' को 'नोबल शान्ति पुरस्कार' - 2012

12.समाजवादी नेता - राममनोहर लोहिया

13. छात्र संगठन - AASU

14. बांग्लादेश को भारत द्वारा मान्यता- 1971

15. सीमित परमाणु परीक्षण सन्धि  - 1963

16. भारतीय क्रांति दल का गठन  - चौधरी चरणसिंह

17.भारतीय किसान यूनियन  - B. K. U.

 18. विश्व एड्स दिवस - 01 दिसम्बर 

19.अतर्राष्ट्रीय सगठन - युद्ध और शांति के मामलों में मददगार 

 20. 'वैश्वीकरण'  - 1991

21. परमाणु अप्रसार संधि (NPT) - 1968

22. शॉक थेरेपी - 1990 

23. भारत में वैश्वीकरण  - 1991

24. ग्रूप 8 के देशों की बैठक - 2005

  25.भारत द्वारा प्रथम परमाणु परीक्षण   - 1974

26. उत्तर अटलांटिक संधि संगठन  -अप्रैल, 1949




)। 4.        एक वाक्य में उत्तर दीजिए-       1×7=7 

(1)  'यूनेस्को" (UNESCO) का पूरा नाम लिखिये। 

उत्तर - संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन,

 (2) 'श्वेत क्रान्ति' का सम्बन्ध किस उत्पाद से है ? 

उत्तर- दूध

 (3) 'यूरोपीय संघ के झंड़े में कितने सितारे हैं ?

उत्तर  - 12

(4) भाषायी आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का गठन हुआ ? 

उत्तर - आन्ध्र प्रदेश

(5) महाश्वेता देवी के उपन्यास पर नक्सलवाद से संबंधित फिल्म।

उत्तर - हजार चौरासी की माँ, 

(6) विश्व ग्राम' की संरचना को कहते हैं।

उत्तर- वैश्वीकरण

(7) पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रथम अध्यक्ष। 

उत्तर - काका कालेलकर, 

(8) स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक थे।

उत्तर - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी। 

(9) वैश्वीकरण का क्या अर्थ है ?

उत्तर - विचार, पूँजी, वस्तु तथा सेवाओं के विश्वव्यापी प्रवाह को वैश्वीकरण कहते हैं, |

(10) श्रीलंका के जातीय संघर्ष में किस समुदाय की भूमिका प्रमुख है ? 

उत्तर - लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे),

11) द्वि-राष्ट्र सिद्धान्त' का प्रतिपादन किया था। 

उत्तर - मुहम्मद अली जिन्नाह,

(12) 'प्रथम पंचवर्षीय योजना' किस सन् में लागू हुई ?

उत्तर- 1951

(13) आतंकवाद से सुरक्षा किस श्रेणी में आता है ? 

उत्तर - अपरम्परागत

(14) 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था। 

उत्तर - श्रीमती इंदिरा गाँधी 

(15) सन् 1969 में भारत के राष्ट्रपति का चुनाव किसने जीता था ?

उत्तर - वी. वी. गिरि,

 (16) सन् 1977 में आपातकाल के विरोधी कांग्रेसियों ने "कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी" का अध्यक्ष किसे बनाया ?

उत्तर - बाबू जगजीवन राम

17)ईराक ने कुवैत के किस संसाधन पर कब्जा किया है ? 

उत्तर - तेल

18) बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कौन थे?

उत्तर - उत्तर - कांशीराम 

(19) "आसियान शैली" क्या है ?

उत्तर - आसियान के सदस्य देशों की अनौपचारिक क्रियाकलापों की शैली,

20. अमेरिकी 'वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर' पर आतंकी हमला कब हुआ था ?

उत्तर - 11 सितम्बर, 2001

(21) जय जवान जय किसान नारे का संबंध है। 

उत्तर - लालबहादुर शास्त्री

(22) भारतीय संविधान के अनुच्छेद-17 में क्या वर्जित है ? 

उत्तर - अस्पृश्यता का किसी भी रूप में अभ्यास निषेध है।

(23) मन् 1949 में माओ के नेतृत्व में कौन-सी क्रांति हुई?


(B) BWC का पूरा नाम क्या है?

(C) वैश्विक तापवृद्धि (ग्लोबल वार्मिंग) का कोई एक कारण लिखिए।

(D) वैश्वीकरण का कोई एक परिणाम लिखिए।

(E) वर्ष 2000 में बने तीन राज्यों के नाम लिखिए।

(F) गुट निरपेक्षता का क्या अर्थ है?

(G) 


5.      सत्य/असत्य लिखिए.        

 1.'मंडल आयोग' का सम्बन्ध महिलाओं से है।

उत्तर - असत्य

2.कारगिल की लड़ाई" भारत एवं पाकिस्तान से संबंधित है।

उतर - सत्य 

(3) 1990 में सोवियत संघ का विघटन हो गया था।

उत्तर - असत्य

 (4)  'आन्ध्र प्रदेश' की भाषा 'तेलगू' है ? 

उत्तर - सत्य

(5) दक्षिण-पूर्व एशियाई संगठन की स्थापना 1967 में हुई थी। 

उत्तर - सत्य

(6) पृथ्वी सम्मेलन में 70 देशों ने भाग लिया था |

उत्तर - असत्य

 (7) 'बर्लिन की दीवार' का गिराना शीतयुद्ध का अंत था। 

उत्तर - सत्य,

(8) भारत ने 'क्योटो प्रोटोकॉल' (1997) पर हस्ताक्षर किये हैं ?

उत्तर - सत्य

(9) आपरेशन डेजर्ट स्टार्म संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा चलाया गया था। 

उत्तर - असत्य 

 (10) 'वैश्वीकरण से रोजगार के अवसर' कम हो जाते हैं।

उत्तर - असत्य

 (11) 'पंचशील समझौता' भारत और चीन के मध्य हुआ।

उत्तर- सत्य

 (13)सुरक्षा परिषद् को संयुक्त राष्ट्र का हृदय कहा जाता है। 

उत्तर - सत्य  

(14) भारतीय सेना ने सन् 1961 में सैनिक कार्यवाही द्वारा गोवा को मुक्त कराया। 

उत्तर - सत्य

(15)शीतयुद्ध राष्ट्रों के बीच तनाव की स्थिति है। 

उत्तर - सत्य

(16) मिजो नेशनल फ्रंट के संस्थापक लालडेंगा थे। 

उत्तर - सत्य 

(17) ग्लोबल वार्मिंग प्रलय का कारण होगा। 

उत्तर - सत्य

(18) सार्क का मुख्यालय काठमांडू में स्थित है। 

उत्तर - सत्य

19) विश्व व्यापार संगठन की स्थापना सन् 1995 में हुई। 

उत्तर - सत्य 

(20) यूरोपीय यूनियन के झण्डे में धान की दस बालियाँ हैं।

उत्तर - असत्य

 (21) अन्तर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेन्सी की स्थापना 1957 में हुई थी। 

उत्तर - सत्य

 (22) वैश्वीकरण के सांस्कृतिक प्रभाव केवल नकारात्मक होते हैं।

उत्तर - असत्य 

 (23) राज्य पुनर्गठन आयोग 1953 के अध्यक्ष न्यायमूर्ति फजल अली थे। 

उत्तर - सत्य

(24) भारी उद्योगों में खनिज उद्योग को शामिल नहीं किया जाता। 

उत्तर 

(25) आपातकाल के बाद सन् 1977 में लोकसभा चुनाव हुए।

उत्तर - सत्य 

           


                 अति लघु उत्तरीय प्रश्न निर्धारित अंक-2       


प्रश्न 1. भारत में योजना आयोग की स्थापना कब हुई थी ? 

उत्तर-15 मार्च, 1950


प्रश्न 2. 'गठबन्धन की राजनीति' किसे कहते हैं? 

उत्तर-जब अनेक राजनीतिक दल एक मोर्चा अथवा गठबन्धन बनाकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम के अन्तर्गत सरकार गठित करते हैं तब इसे गठबन्धन सरकार कहा जाता है। इसमें किसी भी एक दल का प्रभुत्व कम रहता है।

प्रश्न 3. 1952 के प्रथम आम चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटों पर विजय प्राप्त हुई ? 

उत्तर- प्रथम आम चुनाव 1952 में कांग्रेस ने कुल 489 स्थानों में से 364 स्थानों पर विजय प्राप्त की थी।

प्रश्न 4. सोवियत संघ के अन्तिम राष्ट्रपति कौन थे ? 

 उत्तर-मिखाइल गोर्बाचेव ।

प्रश्न 5. भारत एवं नेपाल के मध्य कौन-सी सन्धि है ? 

 उत्तर-भारत एवं नेपाल के मध्य 31 जुलाई, 1950 को काठमांडू में हस्ताक्षरित एक अन्तर्राष्ट्रीय सन्धि है, जिसके अन्तर्गत दोनों देशों के सम्बन्ध निर्धारित किए गए हैं। 

प्रश्न 6. द्विध्रुवीयता का अर्थ लिखिए। 

 उत्तर-द्विध्रुवीयता का अभिप्राय ऐसी व्यवस्था से है, जिसमें दो शक्तियों का अस्तित्व होता है। अ स स स 


प्रश्न 7. सार्क के सदस्य देशों के नाम लिखिए।  

उत्तर-सार्क के सदस्य देश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मालदीव तथा अफगानिस्तान हैं। 


प्रश्न  8. शॉक थैरेपी का अर्थ लिखिए। 

 उत्तर-शॉक थैरेपी का अर्थ आघात पहुँचाकर उपचार करना है। विश्व बैंक एवं अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा निर्देशित इस मॉडल में पूँजीवादी व्यवस्था को अपनाकर पाश्चात्य देशों को जोड़ा गया।




प्रश्न 9. वे कौन-सी महामारियाँ हैं जो अप्रवास व्यवसाय और पर्यटन के माध्यम से तेजी से फैलती है ?

 उत्तर-एच.आई.वी. एड्स, बर्ड फ्लू, सार्स तथा महाविनाशक कोरोना (कोविड-19) जैसी महामारियाँ अप्रवास व्यवसाय तथा पर्यटन के माध्यम से तेजी से फैलती हैं।



प्रश्न 10. गुजरात में व्यापक छात्र आन्दोलन क्यों हुए ?
 उत्तर-  जनवरी 1974 में गुजरात के विद्यार्थियों द्वारा खाद्यान्न, खाद्य तेल और अन्य जीवनोपयोगी वस्तुओं की बढ़ती हुई कीमतों तथा उच्चाधिकारियों द्वारा जारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध व्यापक आन्दोलन का शंखनाद किया जिसमें बड़े राजनीतिक दल भी सम्मिलित हुए।


प्रश्न 11. बी. डब्ल्यू. सी. तथा सी. डब्ल्यू. सी. क्या है ? 

उत्तर-बी. डब्ल्यू. सी. (जैविक हथियार सन्धि) एक कानूनी रूप से बाध्यकारी सन्धि है, जो जैविक हथियारों को प्रतिबन्धित करती है। सी. डब्ल्यू. सी. (रासायनिक हथियार सन्धि) द्वारा रासायनिक हथियारों को बनाना तथा रखना प्रतिबन्धित किया गया।


प्रश्न 12. वैश्वीकरण किसे कहते हैं ?

 उत्तर-विचार, पूँजी, वस्तु तथा सेवाओं के विश्वव्यापी प्रवाह को वैश्वीकरण कहते हैं।


प्रश्न 13. मण्डल आयोग क्या था ?

उत्तर-1979 में गठित इस आयोग द्वारा जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिए आरक्षण तथा कोटा निर्धारण की व्यवस्था की थी। मण्डल आयोग के अध्यक्ष वी. पी. मण्डल थे। 

प्रश्न 14. 'वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम' (WEF) अर्थात् विश्व आर्थिक मंच का गठन कब हुआ तथा इसका मुख्यालय कहाँ है ? 

उत्तर- 'वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम' का गठन 1971 में किया गया। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैण्ड) में है।

प्रश्न 15 . सिंडीकेट (कांग्रेस सिंडिकेट)  का क्या अर्थ है ? लिखिए। 
 उत्तर-कांग्रेसी नेताओं के एक प्रभावशाली समूह को औपचारिक रूप से सिंडीकेट के नाम से जाना जाता था, जिसने श्रीमती इंदिरा गाँधी को प्रधानमन्त्री बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निवर्हन किया।


प्रश्न 16. दलबदल क्या है ? लिखिए। 
 उत्तर-जब कोई जनप्रतिनिधि किसी दल विशेष के चुनाव चिह्न से लड़कर विजयी हो जाता है और अपने स्वार्थ के लिए अथवा किसी अन्य कारण से अपने मूल दल को छोड़कर किसी अन्य दल में शामिल हो जाता है तो इसे दलबदल कहा जाता है।


 प्रश्न 17 . भारत के किन्हीं चार पड़ौसी देशों के नाम लिखिए। 

उत्तर - भारत के चार प्रमुख पड़ौसी देशों में पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश हैं।


प्रश्न  18. डब्ल्यू, एस. एफ. क्या है ? अर्थ लिखिए।  उत्तर-यह एक विश्वव्यापी मंच (वर्ल्ड सोशल फोरम) है जिसमें मानवाधिकार कार्यकर्त्ता, पर्यावरणवादी, मजदूर, युवा तथा महिला कार्यकर्ता एकजुटता के साथ नव उदारवादी वैश्वीकरण का विरोध करते हैं। 

प्रश्न .19 ऑपरेशन ब्लू-स्टार क्या था ? लिखिए।

  उत्तर-ऑपरेशन ब्लू-स्टार भारतीय सैन्य बलों द्वारा 3-6 जून, 1984 को अमृतसर (पंजाब) स्थित हरमंदिर साहिब परिसर (स्वर्ण मन्दिर) को खालिस्तान समर्थक जनरैल सिंह भिंडरावाले और उसके अनुयायियों से मुक्त कराने के लिए चलाया गया अभियान था।

    प्रश्न 20  .पूर्वोत्तर भारत के कौन-से राज्यों को सात बहनों के नाम से जाना जाता है ? लिखिए। 

उत्तर- असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा मेघालय।      


   गायत्री कोचिंग क्लासेस  
   पता - मैन बस स्टैंण्ड के पीछे शीतल ज्वेलर्स के     सामने चन्दनवाड़ा रोड चौरई जिला - छिन्दवाड़ा   



 प्रश्न 21. 1957 के केरल राज्य के विधानसभा चुनावों में किस राजनीति दल को सबसे ज्यादा सीटें प्राप्त हुई ? 

 उत्तर- 1957 के केरल राज्य की कुल 126 विधानसभाओं में से 60 स्थानों पर भारतीय साम्यवादी पार्टी ने विजय हासिल करके सर्वाधिक सीटों पर काबिज होने का कीर्तिमान बनाया।



प्रश्न 22. आनन्दपुर साहिब प्रस्ताव क्या है ? 

उत्तर-आनन्दपुर साहिब प्रस्ताव 1973 में पारित किया गया जिसमें पंजाब को एक स्वायत्त राज्य के रूप में स्वीकारने की बात की गई थी। आनन्दपुर साहिब में प्रस्तुत इस प्रस्ताव में संघीय सरकार को परराष्ट्र सम्बन्ध, मुद्रा, रक्षा और संचार जैसे प्रमुख दायित्व अपने पास रखते हुए शेष अधिकार राज्य को दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

 प्रश्न 23. आसु (AASU) क्या है? 

 उत्तर-आसु असम का एक छात्र संगठन है, जिसने बांग्लादेश के अवैध घुसपैठियों हेतु छः वर्षीय आन्दोलन चलाया। इसी के नेतृत्व में 1985 में 'असमगण परिषद्' गठित हुआ था।

प्रश्न .24 'प्रेस की आजादी पर रोक' (प्रेस सेंसरशिप) क्या है ?

 उत्तर-जब किसी शासन द्वारा किसी विशेष जानकारी अथवा सूचना को जनता तक पहुँचने से रोका अथवा प्रतिबन्धित किया जाता है तब इस घटना को 'प्रेस सेंसरशिप' का नाम दिया जाता है।


प्रश्न 25 . 'ग्लोबल वार्मिंग' किसे कहते हैं ? (2023) उत्तर-पृथ्वी के वायुमण्डल में ग्रीन हाउस गैसों में बढ़ोत्तरी की वजह से औसत तापमान में होने वाली बढ़ोत्तरी को 'ग्लोबल वार्मिंग' कहते हैं। उल्लेखनीय है कि इसकी वजह से ही जलवायु में भी बदलाव होते हैं।

प्रश्न 26. 42वाँ संविधान संशोधन क्या था ? IMP

 उत्तर-यह संवैधानिक संशोधन सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों की शक्ति को कम अर्थात् न्यूनतम करने का प्रयत्न था। इस संशोधन द्वारा संविधान के भाग IV A (मूल कर्तव्य) जोड़ा गया। संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष तथा अखण्डता जैसे नवीन शब्द भी 42वें संशोधन द्वारा ही जोड़े गए थे। 

प्रश्न27. प्रथम पंचवर्षीय योजना की दो विशेषताएँ लिखिए।  IMP

 उत्तर-

(1) कृषि क्षेत्र पर ध्यान देते हुए बाँधों एवं सिंचाई पर निवेश किया गया। 

(2) प्रथम योजना की लक्षित विकास दर 2.1% थी जबकि हासिल की गई विकास दर 3-6% रही थी। 

प्रश्न 28. सुरक्षा क्या है ? 

उत्तर-नुकसान से बचाव करने की क्रिया तथा व्यवस्था को 'सुरक्षा' कहा जाता है। यह व्यक्ति, स्थान, वस्तु, निर्माण, निवास, देश, संगठन या ऐसी किसी भी अन्य वस्तु के सन्दर्भ में प्रयुक्त हो सकती है, जिसे हानि (क्षति) पहुँचायी जा सकती हो।


प्रश्न 29. आपातकाल लगाते समय केन्द्र सरकार ने कौन-से तर्क दिए थे ? कोई दो लिखिए। 

उत्तर-

(1) चुनी गई प्रजातान्त्रिक सरकार को विपक्ष उसकी नीतियों के अनुरूप शासन संचालित नहीं करने दे रहा है और 

(2) विघटनकारी शक्तियों से भारत की एकता एवं अखण्डता पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। 


 प्रश्न 30. मण्डल आयोग की कोई दो सिफारिशें लिखिए।

उत्तर - मण्डल आयोग की  सिफारिशें :- 

(1) पिछड़े वर्ग की जातियों के लिए आयोग ने 27 प्रतिशत स्थान आरक्षित करने की सिफारिश की थी। (2) अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों की ही तरह पिछड़े वर्ग को भी निर्धारित आयु सीमा में छूट प्रदान की जाए। 

(3) निजी क्षेत्र में जो उद्योग शासकीय अनुदान प्राप्त करते हैं, उनमें भी पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण लागू होना चाहिए। 

(4) विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों में प्रवेश के लिए पिछड़े वर्ग हेतु आरक्षण की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। 

प्रश्न 31. 'शिमला समझौता' किसे कहते हैं ? 

 उत्तर - भारत-पाक के मध्य दिसम्बर 1971 में हुए युद्ध के पश्चात् 2-3 जुलाई, 1972 को श्रीमती इंदिरा गाँधी और जुल्फिकार अली भुट्टो के मध्य हुआ समझौता 'शिमला समझौते' के नाम से जाना जाता है। इसमें पाकिस्तान के नब्बे हजार से अधिक सैनिकों ने लेफ्टिनेण्ट जनरल नियाजी के नेतृत्व में भारत की सेनाओं के सामने आत्म समर्पण किया और तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में पाकिस्तानी शासन से मुक्ति हासिल हुई थी।


प्रश्न 33. लाल बहादुरशास्त्री के प्रधानमन्त्री कार्यकाल में देश को किन दो चुनौतियों का सामना करना पड़ा ? 

उत्तर-

(1) विफल मानसून, सूखा तथा गम्भीर खाद्य संकट की चुनौती,

 (2) भारत द्वारा 1965 में पड़ौसी देश पाकिस्तान के साथ युद्ध का सामना करने की चुनौती। 


प्रश्न 34. 'प्राकृतिक संसाधन' किसे कहते हैं ? 

 उत्तर - प्राकृतिक संसाधन पृथ्वी से हासिल वह सामग्री है, जिसका उपयोग जीवन  का समर्थन करने तथा व्यक्तियों की जरूरतों को पूर्ण करने हेतु किया जाता है। हवा, धूप, मिट्टी   पानी, तेल, कोयला, प्राकृतिक गैस, धातु, पत्थर तथा बालू इत्यादि प्राकृतिक संसाधनों के उदाहरण हैं।

प्रश्न 35. द्वितीय पंचवर्षीय योजना की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। 

 उत्तर-

(1) इस योजना में तीव्र औद्योगीकरण तथा सार्वजनिक क्षेत्र पर जोर दिया गया और 

(2) दूसरी पंचवर्षीय योजना में व्यवसायिक व्यवसाय पर भी जोर दिया गया।  


प्रश्न 36. भारत में सुरक्षा नीति के घटक लिखिए। 

 उत्तर-(1) सैनिक क्षमता को मजबूत करना, 

(2) अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों तथा संस्थाओं को मजबूत करना 

(3) भारतीय आन्तरिक सुरक्षा तथा 

(4) गरीबी और अभाव से छुटकारा।

प्रश्न 37. पेरेस्त्रोइका और ग्लासनोस्त क्या है ? () उत्तर-पेरेस्त्रोइका 1980 दशक के अन्त में सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी के अन्दर एक राजनीतिक सुधार आन्दोलन था जो कि व्यापक रूप से गोर्बाचेव तथा उनकी ग्लासनोस्त नीति सुधार से सम्बद्ध (जुड़ा) था।

 ग्लासनोस्त सोवियत नीति थी जिसका लक्ष्य सोवियत रूस के शासकीय संस्थानों तथा क्रियाकलापों में खुलेपन एवं पारदर्शिता को प्रोत्साहित करना था।


प्रश्न 38. सोवियत संघ के विघटन के दो कारण लिखिए। 

उत्तर-

(1) देश की राजनीतिक तथा आर्थिक संस्थाओं की आन्तरिक कमजोरी तथा 

(2) तत्कालीन राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव के सुधारों की धीमी गति।

प्रश्न 39. आपरेशन विजय क्या था ?

 उत्तर-कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर बाहर करने हेतु भारतीय सैन्य बलों द्वारा चलाए गए अभियान को 'ऑपरेशन विजय' का नाम दिया गया जिसमें लगभग पचास अरब रुपए व्यय हुए।

प्रश्न 40. मूलवासी का अर्थ लिखिए।

 उत्तर-जनसाधारण का वह भाग जो किसी वन प्रदेश अथवा अन्य भू-भाग में आदिकाल से रहता चला आ रहा है वह सम्बन्धित क्षेत्र का मूलावासी कहलाता है। 

प्रश्न 41. मूलवासियों के प्रमुख निवास स्थान कहाँ-कहाँ हैं ? 

उत्तर-मूलवासियों के प्रमुख निवास स्थान मध्य एवं दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशिया तथा भारत हैं। 


प्रश्न 42. मानवाधिकारों को कितनी श्रेणियों में रखा गया है ? 

उत्तर- मानवाधिकारों को पाँच श्रेणियों (1) आर्थिक (2) सामाजिक, (3) सांस्कृतिक, (4) नागरिक और (5) राजनीतिक में रखा गया है।


प्रश्न 43. 'वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम' (WEF) अर्थात् विश्व आर्थिक मंच का गठन कब हुआ तथा इसका मुख्यालय कहाँ है ?

 उत्तर- 'वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम' का गठन 1971 में किया गया। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैण्ड) में है। 



प्रश्न 44. वैश्वीकरण के प्रतिरोध के दो कारण लिखिए

उत्तर- (1) वैश्वीकरण से राजनीतिक दृष्टिकोण से राज्य निर्बल अर्थात् कमजोर होता है और 

(2) वैश्वीकरण से परम्परागत संस्कृति को क्षति पहुँचती है जिससे लोग अपनी सैकड़ों वर्षों से अधिक प्राचीन जीवन मूल्यों तथा तौर-तरीकों को भुला देते हैं।

 


प्रश्न 45. भारत के पावन वन-प्रांतर क्या हैं ? 

 उत्तर-अनेक पुराने समाजों में धार्मिक कारणों से प्रकृति की रक्षा करने का प्रचलन रहा है। भारत में मौजूद पावन वन-प्रांतर अर्थात् देवस्थान इस प्रथा के सबसे अच्छे उदाहरण कहे जा सकते हैं। पावन वन-प्रांतर प्रथा में वनों के कुछ हिस्सों को काटा नहीं जाता, क्योंकि मान्यता है कि यहाँ देवता अथवा पुण्यात्मा रहती हैं।


प्रश्न  46. साझी सम्पदा संसाधन किसे कहते हैं ? 

 उत्तर-वे संसाधन जिन पर किसी एक का वास्तविक अधिकार न होकर सम्पूर्ण समुदाय का अधिकार होता है, संयुक्त सम्पदा या साझी सम्पदा संसाधन कहलाती है। उदाहरणार्थ, चारागाह, मैदान तथा नदी। 

 

प्रश्न 47. भारत द्वारा वैश्वीकरण अपनाने के दो कारण लिखिए। 

उत्तर-(1) देश में व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देते हुए रोजगार के नवीन अवसर (मौके) पैदा करना, और (2) वैश्विक निवेश को अपनी तरफ आकर्षित करना। 



 लघु उत्तरीय प्रश्न 



प्रश्न 1. आपातकाल के कोई तीन सबक लिखिए। 
उत्तर-1975 के आपातकाल के अनुभवों से हमें निम्न सबक प्राप्त होते हैं-
(1) लोकतन्त्र में विपक्ष का महत्वपूर्ण स्थान है तथा विरोधी दलें एवं जनसाधारण के सहयोग से ही तानाशाही पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
 (2) नागरिकों के मूलाधिकारों की सुरक्षा विशेषतया अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता की विशेष उपयोगिता है तथा इसकी रक्षा के समुचित उपाय किए जाने जरूरी हैं। इसी प्रकार लोकतन्त्र में संचार माध्यमों की आजादी भी परमावश्यक होती है। 
(3) यदि लोकतन्त्र की रक्षा की जानी है तो शासन के तीनों अंगों-कार्यपालिका, विधायिका तथा न्यायपालिका में सन्तुलन बनाए रखने की जरूरत है।


प्रश्न 2. शॉक थेरेपी के किन्हीं तीन परिणामों को लिखिए। 
 उत्तर-शॉक थेरेपी के प्रमुख परिणाम निम्न प्रकार हैं- 
(1) शॉक थेरेपी से सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था चरमरा गई तथा जन साधारण को बरबादी का दौर देखना पड़ा। 
(2) शाँक थेरेपी से मुद्रा स्फीति में बढ़ोत्तरी हुई। रूसी मुद्रा रूबल के मूल्य में अत्यधिक गिरावट आई। मुद्रास्फीति इतनी अधिक बढ़ी कि जमा पूँजी भी चली गई। 
(3) निजीकरण से नवीन विषमताओं का प्रादुर्भाव हुआ और गरीब एवं अमीर के बीच गहरी खाई और अधिक चौड़ी हो गई।
 (4) हालांकि आर्थिक बदलावों को अत्यधिक प्राथमिकता दी गई तथा उसे पर्याप्त स्थान भी दिया गया लेकिन लोकतान्त्रिक संस्थाओं के निर्यात का कार्य ऐसी प्राथमिकता के साथ नहीं हो सका।

प्रश्न 3. आसियान विजन 2020 के तीन उद्देश्य लिखिए। 
 उत्तर- आसियान विजन 2020 के उद्देश्यों को संक्षेप में निम्न बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट  किया जा सकता है-
 (1) वैश्विक समुदायों में आसियान की अपनी विशिष्ट क्षेत्रीय पहचान बनाना।
 (2) संयुक्त राष्ट्र संघ के एक वैकल्पिक शक्ति केन्द्र के रूप में सुरक्षा, आर्थिक तथा सामाजिक व सांस्कृतिक समुदाय माध्यमों से क्षेत्रीय हितों की सुरक्षा करना। 
(3) आसियान शैली द्वारा दक्षिण-पूर्व एशिया के सभी देशों के आपसी विवादों का सर्वमान समाधान करना। आर्थिक मदद, निवेश, श्रम इत्यादि में मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाते हुए क्षेत्रीय राष्ट्रों में अमेरिकी वर्चस्व को भी प्रभावी रूप से कम करना।

प्रश्न 4. मूलवासियों की प्रमुख माँगें लिखिए। 
उत्तर- मूलवासियों की प्रमुख माँगें निम्न प्रकार हैं- 
(1) विश्व में मूलवासियों के साथ समानता का व्यवहार किया जाए। 
(2) मूलवासियों को अपनी स्वयं की अलग पहचान रखने वाले समुदाय के रूप में जाना जाए। 
(3) मूलवासियों के आर्थिक संसाधनों का अधिक दोहन नहीं किया जाना चाहिए। 
(4) मूलवासियों को उनके देश के विकास का प्रत्येक लाभ मिलना चाहिए।

प्रश्न 6. यूरोपीय संघ की कौन-सी विशेषताएँ उसे एक प्रभावी क्षेत्रीय संगठन बनाती हैं ?

उत्तर-यूरोपीय संघ की निम्नांकित विशेषताएँ उसे एक प्रभावी क्षेत्रीय संगठन बनाती 
(1) दीर्घ समयावधि में निर्मित यूरोपीय संघ ने आर्थिक सहयोग वाली व्यवस्था से परिवर्तित होकर राजनीतिक स्वरूप धारण कर लिया। अब यूरोपीय संघ एक विशाल राष्ट्र की ही भाँति कार्य करने लगा है। हालांकि इसके अलग संविधान बनाए जाने के प्रयास सफल नहीं हो पाए लेकिन इसके बावजूद यूरोपीय संघ का स्वयं का झण्डा, गीत, स्थापना दिवस तथा मुद्रा (यूरो) है।
 (2) यूरोपीय संघ द्वारा संयुक्त विदेश एवं सुरक्षा नीति बना ली है। इसने सोवियत गुट से अलग हुए नए देशों को स्वयं के साथ मिलाने का भरसक प्रयास किया है। 

(3) जहाँ इसका सदस्य देश फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य है, वहीं यूरोपीय संघ के अनेक सदस्य सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों में भी सम्मिलित हैं। इस तथ्य के कारण यह अमेरिका सहित सभी देशों की नीतियों को प्रभावित करने में समर्थ (सक्षम) है। 
(4) यूरोपीय संघ का कूटनीतिक, राजनीतिक, आर्थिक तथा सैनिक प्रभाव अत्यधिक है। 2005 में तो यह विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, जिसका सकल घरेलू उत्पादन बारह हजार अरब डालर से भी ज्यादा थी। इसकी मुद्रा यूरो ने तो अमेरिकी डालर को पीछे छोड़ दिया था। 
प्रश्न 7, 'बॉम्बे प्लान' क्या था ? उत्तर-जनवरी 1944 में मुम्बई के आठ प्रमुख उद्योगपतियों पुरुषोत्तमदास ठाकुरदास, जे. आर. डी. टाटा, घनश्याम दास बिडला, अदेशिर दलाल, श्रीराम, कस्तूरभाई लालभाई, ए. डी. श्रॉफ तथा जॉन मथाई ने मिलकर एक योजना बनाई जिसे 'बॉम्बे प्लान' का नाम दिया गया। इस योजना पर दस हजार करोड़ रुपए व्यय करने का प्रावधान किया गया। यह भारत के आर्थिक विकास के लिए एक प्रस्तावित योजना थी जिसका उद्देश्य देश में मुक्त बाजार अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना तथा शासकीय हस्तक्षेप एवं विनिमय को कम करना था। इस योजना के अन्तर्गत सामाजिक कल्याण एवं सामाजिक विषमताओं को कम करने हेतु वृहत पैमाने वाले साधनों को बढ़ावा दिया गया।

प्रश्न 8. 'सहमति पत्र' (इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन) क्या था ? 
 उत्तर-रजवाड़ों के भारतीय संघ में विलय के सहमति पत्र को 'इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन' कहा जाता था। इस सहमति पत्र के द्वारा कोई भी देशी नरेश भारतीय संघ में शामिल हो सकता था। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि उसे प्रतिरक्षा, विदेश सम्बन्ध और यातायात तथा संचार व्यवस्था का दायित्व भारत की संघीय सरकार को सौंपना पड़ता था।
प्रश्न 9. आपातकाल के दौरान गठित शाह जाँच आयोग के क्या निष्कर्ष थे ? 
 उत्तर-मई 1977 में जनता पार्टी सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश जे. सी. शाह की अध्यक्षता में एक आयोग गठित किया। इस आयोग का गठन 25 जून, 1975 के दिन घोषित आपातकाल के दौरान की गई कार्यवाही तथा सत्ता के दुरुपयोग, अतिचार और कदाचार के विभिन्न आरोपों के विविध पहलुओं की जाँच के लिए किया गया। आयोग ने विभिन्न प्रकार के साक्ष्यों की जाँच की तथा हजारों गवाहों के बयान दर्ज किए। इन गवाहों में श्रीमती इन्दिरा गाँधी भी सम्मिलित थीं। हालांकि वे आयोग के समक्ष उपस्थित तो हुईं लेकिन उन्होंने आयोग के प्रश्नों के जवाब देने से इन्कार कर दिया। तत्कालीन भारत सरकार ने आयोग द्वारा प्रस्तुत दो अन्तरिम रिपोर्टों तथा तीसरी अन्तरिम रिपोर्ट की सिफारिशों, पर्यवेक्षणों तथा निष्कर्षों को स्वीकारते हुए इसे संसद के दोनों सदनों में भी विचारार्थ रखा।

प्रश्न 10. सोवियत संघ के विघटन के कारण लिखिए। 
उत्तर- सोवियत संघ के विघटन के लिए प्रमुख रूप से निम्न कारण उत्तरदायी थे-
 (1) सोवियत संघ द्वारा 1979 में अफगानिस्तान में हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप देश को अर्थव्यवस्था अत्यन्त दयनीय स्थिति में पहुँच गयी थी।
 (2) सोवियत संघ में प्रतिवर्ष खाद्यान्न आयात लगातार बढ़ता ही चला गया। 1970 दशक के अन्तिम वर्षों में यह व्यवस्था लड़खड़ा गई और अन्ततः ठहर ही गई। 
(3) हालांकि सोवियत संघ के नागरिकों के पारिश्रमिक की दरें लगातार बढ़ीं लेकिन उत्पादकता और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वह पाश्चात्य देशों से प्रतिस्पर्द्धा में काफी पीछे रह गया। इसके परिणामस्वरूप प्रत्येक प्रकार की उपभोग वस्तुओं की कमी हो गयी। 
(4) आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से कमजोर हो चुके सोवियत संघ के लोग तत्कालीन राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव के सुधारों की धीमी गति से असन्तुष्ट थे। 

प्रश्न 11. भारत पर 1962 के चीन द्वारा किए गए आक्रमण के मुख्य परिणामों का मूल्यांकन कीजिए। 
उत्तर- भारत पर 1962 के चीनी आक्रमण के फलस्वरूप चीन ने अपने पश्चिमी सेक्टर की सीमा की रक्षा की नीति के लक्ष्यों को हासिल किया क्योंकि उसने अक्साई चिन का वास्तविक नियन्त्रण बनाए रखा। 1962 के युद्ध के पश्चात् भारत ने फारवर्ड नीति को त्याग दिया और वास्तविक नियन्त्रण रेखा वास्तविक सीमाओं में परिवर्तित हो गई। 1962 भारत चीन युद्ध में भारत को हार का सामाना ही नहीं करना पड़ा बल्कि पूर्वी जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख में अक्साई चिन का एक बड़ा हिस्सा भी खोना पड़ा।

प्रश्न 12. सोवियत संघ के विघटन के कोई तीन परिणाम लिखिये 

 उत्तर- सोवियत संघ विघटन के परिणाम सोवियत संघ के विघटन के परिणामों को निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है- (1) वर्तमान में वैश्विक स्तर पर अमेरिका ही एकमात्र महाशक्ति के रूप में शेष बचा है तथा अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति पर उसका वर्चस्व स्थापित हुआ है। (2) सोवियत संघ के सभी गणराज्यों की आजादी के बाद रूस का नेतृत्व बोरिस येल्तसिन द्वारा किया गया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में रूस को सदस्य बनाया गया। तीसरी दुनिया के देशों से जो समझौते पूर्व सोवियत संघ ने किए थे उनके निर्वाह का उत्तरदायित्व अब रूस का है। (3) सोवियत संघ से जितने गणराज्य अलग हुए थे उन्होंने स्वतन्त्र एवं सम्प्रभु राष्ट्र के रूप में अपनी-अपनी शक्तियों में अभिवृद्धि कर ली है। 

प्रश्न 13. चीन की अर्थव्यवस्था के उत्थान के तीन कारण लिखिए। 
उत्तर-चीनी अर्थव्यवस्था का उत्थान निम्न कारणों से हुआ- ()
 (1) चीनी नेता माओ के नेतृत्व में 'चीनी क्रान्ति' हुई जिसमें देश की अर्थव्यवस्था को बाह्य दुनिया से पृथक् रखा। अन्य शब्दों में कह सकते हैं कि चीन में विकास, अपने लोगों का विकास तथा देश से बाहर आयात-निर्यात को प्रतिबन्धित किया गया। (2) चीन ने कृषि तथा उद्योगों का निजीकरण किया और तत्पश्चात् वह विश्व व्यापार संगठन में शामिल होकर वैश्विक पहचान बनाने में सफल हुआ। (3) चीन ने खुले द्वार की नीति का अनुसरण किया। इसका अभिप्राय यह था कि संसार का कोई भी देश चीन में अपनी व्यापारिक गतिविधियाँ कर सकता था अर्थात् वहाँ अपना निवेश कर सकता था। 
प्रश्न 14. 'आपातकाल' के कोई तीन परिणाम लिखिए। (
) उत्तर- 'आपातकाल' के तीन प्रमुख परिणाम निम्न प्रकार थे- (1) आपातकाल के दौरान चुनाव स्थगित कर दिए गए और नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। (2) तत्कालीन प्रधानमन्त्री श्रीमती इन्दिरा गाँधी के पुत्र संजय गाँधी के नेतृत्व में बड़े विशाल पैमाने पर पुरुषों की जबरन नसबंदी का अभियान चलाया गया। (3) श्रीमती इंदिरा गाँधी के राजनीतिक विरोधियों को बन्दी बनाकर कारागारों में डाल दिया गया और मीडिया अर्थात् प्रेस पर कठोर प्रतिबन्ध लागू कर दिए गए। 

प्रश्न 15. 'राष्ट्र निर्माण' की कोई तीन चुनौतियाँ लिखिए। (
उत्तर- 'राष्ट्र निर्माण' की तीन प्रमुख चुनौतियाँ निम्न प्रकार थीं- जो कि अब प्र (1) भारत में स्वतन्त्रता और बँटवारे के पश्चात् सर्वाधिक महत्वपूर्ण तथा प्रथम चुनौती देश में एकता तथा अखण्डता की थी, क्योंकि विशाल भारत में अनेक धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के लोग निवास करते थे। (2) हमारे भारत में 'राष्ट्र निर्माण' की दूसरी चुनौती देश का विकास करने की थी। (3) भारत में 'राष्ट्र निर्माण' की एक अन्य चुनौती देश में लोकतन्त्र की स्थापना की थी।
 

प्रश्न 16. हैदराबाद रियासत का भारतीय संघ में विलय कैसे हुआ ?
 उत्तर-हैदराबाद का भारत में विलीनीकरण-35 प्रतिशत हिन्दू जनसंख्या वाले हैदराबाद की आबादी 1-40 करोड़ थी। भारत की सबसे बड़ी देशी रियासत हैदराबाद में विश्व के सबसे बड़े पैसे वाले शासक निजाम उस्मान अली की इच्छा अपनी रियासत का स्वतन्त्र अस्तित्व बनाए रखना थी। इस प्रयोजन हेतु निजाम ने भारत सरकार से एक वर्षीय यथास्थिति समझौता किया। 
हैदराबाद के भारत में विलय की विरोधी शक्तियों ने रियासत की फौजों में वृद्धि तथा गुपचुप तरीकों से हथियारों का आयात करके भारत पर दबाव बनाना चाहा, लेकिन रियासत के लोगों ने कम्युनिस्ट एवं हैदराबाद कांग्रेस के सहयोग से निजाम के विरुद्ध आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया। अपने विरुद्ध बढ़ते इस जन आन्दोलन को कुचलने हेतु निजाम ने एक अर्द्ध-सैन्य बल, जिसे रजाकार कहते थे, रवाना किया। 
इन साम्प्रदायिक एवं अत्याचारी रजाकारों ने गैर-मुस्लिमों पर भारी अत्याचारों की घटनाओं को क्रियान्वित किया। इन आततायी रजाकारों पर काबू पाने हेतु सितम्बर, 1948 में भारतीय सेना ने हैदराबाद में प्रवेश किया। कुछ समय रुक-रुककर चली सैन्य कार्यवाही के बाद निजाम के आत्मसमर्पण के साथ ही हैदराबाद रियासत का भारतीय संघ में विलय हो गया।


17.सोवियत प्रणाली के कोई तीन दोष लिखिये
उत्तर- सोवियत प्रणाली के प्रमुख दोष (अवगुण) अथवा कमियों को निम्न प्रकार स्पष्ट किया जा सकता है- (1) सोवियत प्रणाली पूर्णरूपेण नौकरशाही द्वारा नियन्त्रित थी। अतः वह निरन्तर सत्तावादी होती चली गयी और जनसाधारण का जीवन लगातार मुश्किलों भरा होता चला गया। (2) सोवियत प्रणाली प्रौद्योगिकी तथा आधारभूत ढाँचे को सुदृढ़ नहीं कर पायी और पाश्चात्य देशों से अत्यधिक पिछड़ गयी। सोवियत संघ ने हथियारों के निर्माण में देश की आय का बड़ा हिस्सा खर्च कर दिया। (3) कम्युनिस्ट पार्टी के कठोर दलीय अनुशासन वाले सोवियत संघ में समस्त संस्थाओं बर साम्यवादी दल का कड़ा नियन्त्रण था और दल वहाँ की जनता के प्रति भी उत्तरदायी नहीं था। (4) सोवियत संघ के पन्द्रह गणराज्यों में रूस अत्यधिक वर्चस्वशाली था तथा शेष चौदह गणराज्यों के नागरिक स्वयं को उपेक्षित एवं दबा हुआ मानते थे।

प्रश्न 18. रियो सम्मेलन के क्या परिणाम हुए ? 
उत्तर-1992 में रियो-डि-जेनेरियो (ब्राजील) में रियो सम्मेलन हुआ जिसके निम्न परिणाम हुए- 
(1) रियो सम्मेलन के पश्चात् पर्यावरण का प्रश्न विश्व राजनीति में महत्वपूर्ण विषय के रूप में उभरा। (2) रियो सम्मेलन द्वारा जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता तथा वानिकी सम्बन्धी अनेक नियमाचार निर्धारित किए गए। (3) रियो सम्मेलन में भविष्य के विकास हेतु 'एजेण्डा 21' प्रस्तावित किया गया जिसमें विकास के कुछ तौर तरीकों का परामर्श दिया गया। इसमें टिकाऊ विकास की धारणा को विकास रणनीति के रूप में समर्थन मिला।
 (4) रियो सम्मेलन में तय किया गया कि चूँकि पर्यावरण के विश्वव्यापी क्षय में विभिन्न राज्यों का योगदान अलग-अलग है। अतः विभिन्न राष्ट्रों का पर्यावरण रक्षा के प्रति संयुक्त लेकिन पृथक् पृथक् उत्तरदायित्व होगा। 
(5) रियो सम्मेलन का परिणाम है जो विश्व राजनीति में पर्यावरण को लेकर बढ़ते सरोकार को एक ठोस एवं मूर्त रूप मिल सका।

प्रश्न 19. भारत विभाजन के तीन कारण लिखिए। ()
 उत्तर- भारत विभाजन के तीन कारण निम्न प्रकार थे- 
(1) ब्रिटिश शासकों की नीति- भारत विभाजन हेतु ब्रिटिश शासकों की 'फूट डालो और शासन करो' की नीति उत्तरदायी थी। इस नीति का अनुसरण करके उन्होंने भारत के हिन्दुओं तथा मुसलमानों में साम्प्रदायिकता का जहर घोल दिया था। ब्रिटिश शासकों की सहानुभूति भी पाकिस्तान के साथ ही थी। वायसराय लार्ड वेवल ने अन्तरिम सरकार में भी मुस्लिम लीग को कांग्रेस के खिलाफ कर दिया था। 
(2) मुस्लिम भावनाएँ - हिन्दू तथा मुसलमानों के लम्बे समय तक मिल-जुलकर साथ रहने के बावजूद भी भाई-चारे की भावना विकसित नहीं हुई। मुसलमान अपने आपको हिन्दुओं से अलग मानते चले आ रहे थे। उनकी इस भावना को मोहम्मद इकबाल, जिन्ना तथा मुस्लिम लीग ने और बढ़ावा दिया जिसका परिणाम देश का बँटवारा रहा। 
(3) मुस्लिम साम्प्रदायिकता को ब्रिटिश प्रोत्साहन-ब्रिटिश सरकार ने 1870 से मुसलमानों को संरक्षण देना प्रारम्भ किया और इसी श्रृंखला में भारत शासन अधिनियम, 1909 द्वारा साम्प्रदायिक निर्वाचन की आधारशिला रखी। अंग्रेजी हुकूमत ने द्वि-राष्ट्र सिद्धान्त का समर्थन करके मुस्लिम लीग को प्रत्येक सम्भव सहयोग दिया, जिसके परिणामस्वरूप भारत का विभाजन हुआ।



प्रश्न 20. सोवियत प्रणाली क्या थी ? लिखिए। 
 उत्तर-1917 की समाजवादी क्रान्ति के बाद समाजवादी सोवियत गणराज्य रूस अस्तित्व में आया। उल्लेखनीय है कि यह क्रान्ति पूँजीवादी व्यवस्था के विरोध में हुई तथा समाजवादी आदशों एवं समतामूलक समाज की आवश्यकता से प्रेरित थी। यह व्यक्तिगत सम्पत्ति को समाप्त कर समाज को समानता के सिद्धान्त पर लड़ने का एक बड़ा प्रयास था। सोवियत प्रणाली को बनाने वालों ने ऐसा करने हेतु राज्य तथा पार्टी की संस्था को प्राथमिक उपयोगिता दी थी। सोवियत राजनीतिक प्रणाली की आधारशिला वहाँ की कम्युनिस्ट पार्टी थी जिसने किसी अन्य राजनीतिक दल अथवा विपक्ष को पनपने का कोई मौका नहीं दिया।


रिक्त 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 10th hindi कवि परिचय Ncert class 10th

Class 10th हिन्दी पद्य से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्न Ncert solution

MP BOARD PAPER PATTERN HINDI CLASS 10TH